Shuru
Apke Nagar Ki App…
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की सूचना भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूचना जैतारण राधेश्याम दाधीच
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की सूचना भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूचना जैतारण राधेश्याम दाधीच
More news from राजस्थान and nearby areas
- पीपाड़ में भाजपा सरकार के लिए बड़ा सियासी समर्थन, चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा का समर्थन किया पीपाड़। नगर पालिका में भाजपा के पक्ष में सियासी समीकरण मजबूत होते नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार बनाने के लिए चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा का बोर्ड बनाने की राह आसान होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थन के बाद महेंद्र जी कच्छवाहा के नेतृत्व में भाजपा बोर्ड बनने की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।1
- गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य जारी, कोटा स्टोन से निखरेगा सौंदर्य बर। ग्राम के जोधपुर रोड स्थित मुख्य दरवाजे के पास वर्षों पुराने गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का जीर्णोद्धार कार्य समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है। चबूतरे पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गोगाजी महाराज मंदिर के चबूतरे का स्वरूप निखरने के साथ ही मंदिर के सौंदर्य में भी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने मंदिर के चबूतरे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों के बीच चबूतरे पर कोटा स्टोन लगवाने की घोषणा की थी। घोषणा के अगले ही दिन से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया गया। मंदिर के चबूतरे के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा का आभार जताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की।1
- वार्ड क्रमांक 31 रुकमा देवी जी व पवन कुमार कच्छावा विजेता1
- मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा। मारवाड़ जंक्शन,पाली जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी जिसमें संगीतमय प्रार्थना अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।1
- मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ने किए श्री सवाई भोज मंदिर के दर्शन महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद लक्ष्मी नारायण गोरा है मध्यप्रदेश के वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पर भादवी छठ के चलते श्रद्धालुओं का आना जारी है वही आज मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं वीर तेजा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा सवाई भोज मंदिर पहुंचे जहां श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण मंदिर के दर्शन किए और बड़े सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार किया, इस मौके पर जन टीवी से बात करते हुए मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण गोरा ने बताया की मेरा सौभाग्य है जिसके चलते आज सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन करने का लाभ मिला है आसींद मंजूर 94138895964
- महापौर को लेकर कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते, राजबाला और सुमित्रा के आवेदन से बढ़ी सियासी हलचल पाली। नगर निगम में महापौर पद को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। कांग्रेस से जुड़ी राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए आवेदन लिया है। दोनों के मैदान में उतरने से महापौर चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी दी। दोनों के इस आपसी सौहार्द के बाद अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षदों की जीत के बाद पार्टी के महापौर बनाने के प्रयासों के बीच अब हर किसी की नजर कांग्रेस की ओर से मिलने वाली हरी झंडी पर टिकी हुई है। कांग्रेस किस नाम पर अपना समर्थन जताएगी, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। महापौर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक सियासी समीकरणों में और बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। बाइट सुमित्रा जेन महापौर दावेदार2
- महाराष्ट्र : सड़कों पर भीख मांगते नजर आए घटकोपर के विधायक पराग शाह ◆ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ◆ पराग शाह का नाम देश के सबसे अमीर विधायकों में आता है, उनके पास 5000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है ◆ पराग शाद ने ऐसा अपने गुरु की शिक्षाओं के अनुसार आत्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए किया जैतारण राधेश्याम दाधीच महाराष्ट्र : सड़कों पर भीख मांगते नजर आए घटकोपर के विधायक पराग शाह ◆ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ◆ पराग शाह का नाम देश के सबसे अमीर विधायकों में आता है, उनके पास 5000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है ◆ पराग शाद ने ऐसा अपने गुरु की शिक्षाओं के अनुसार आत्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए किया1
- बर में सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन बर ग्राम के मुख्य दरवाजे के बाहर कृषि विभाग की ओर से ग्राम के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाया गया फव्वारा पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते बंद पड़ा था। देखरेख के अभाव में फव्वारा महज शोपीस बनकर रह गया था। फव्वारे को पुनः शुरू करवाने को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने पहल करते हुए इसे चालू करवाने का बीड़ा उठाया। इसके तहत फव्वारे की साफ-सफाई करवाने के साथ ही खराब पड़ी मोटर तथा लाइट सप्लाई को दुरुस्त करवाया गया है। मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब फव्वारा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। फव्वारा शुरू होने से बर ग्राम के मुख्य दरवाजे की सुंदरता एक बार फिर निखरेगी और ग्रामीणों व आने-जाने वाले लोगों को भी आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा।1
- दो परियों में जीते हुए कांग्रेसी पार्षदों को दिलाई शपथ पहली पारी में महिला कांग्रेस दूसरी पारी में जेंस पार्षद ने ली शपथ1