Shuru
Apke Nagar Ki App…
Uttar Pradesh supreme court
लाखन आर्मी संगठन आशीष पासी जिला हरदोई
Uttar Pradesh supreme court
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहाबाद में कानून पर भारी है हूटरबाजी, खुलेआम हूटर लगी गाड़ीयां उड़ा रहीं नियम कानून निर्देशों की धज्जियाँ, निजी कार में ‘पुलिस’ लिखकर बजाया हूटर शाहाबाद (हरदोई) नगर क्षेत्र में कानून को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। शाहाबाद के हाईवे स्थित अल्लाहपुर तिराहा पर ‘पुलिस लिखी एक तेज रफ्तार निजी कार लगातार हूटर बजाती हुई निकलती दिखाई दी। हूटर की आवाज सुनकर अन्य वाहन चालकों ने उसे वीआईपी वाहन समझते हुए आनन-फानन में रास्ता दिया जबकि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत निजी (प्राइवेट) वाहनों में हूटर, सायरन या बीकन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के अनुसार यह सुविधा केवल अधिकृत आपातकालीन सरकारी वाहनों को ही प्राप्त है। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी निजी वाहन पर हूटर, सायरन अथवा पुलिस/सरकारी पहचान का दुरुपयोग अवैध है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर न तो सरकारी नंबर प्लेट थी और न ही कोई वैध अनुमति, इसके बावजूद हूटर बजाकर यातायात को प्रभावित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, हूटर जब्ती और वाहन चालक पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में संबंधित वाहन व चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि फर्जी वीआईपी संस्कृति और कानून के दुरुपयोग पर रोक लग सके। इतना ही नहीं लोगों ने स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन के निजी और आउटसोर्सिंग में लगे वाहनों में भी हूटर, बत्ती तथा काली फिल्म चढ़ी होने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी क्या कानून से ऊपर हैँ?1
- हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है। ग्राम सभा सहोरिया बुजुर्ग के मजरा घुरमई निवासी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गाटा संख्या 121 की मालियत लगवाने के नाम पर 6600 रुपए कानून गो के द्वारा लिए गए और काम नहीं किया गया। जिसकी शिकायत डीएम हरदोई से की गई है।1
- हरदोई सुरसा (पावर हाउस )बिजली विभाग में कई बार सूचना देने पर भी मी टर सही नहीं किया जा रहा है जबकि मैंने लिखित एप्लीकेशन दो-तीन बार के सब को दी है तब भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है हमारे यहां पर जो मीटर लगा है वह ऑनलाइन शो नहीं करता है हमारे यहां पर सोलर भी लगा है तभी बिल बराबर आ रहा है कृपया करके मीटर सही करने की कृपा करें2
- Uttar Pradesh supreme court1
- हरदोई अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस अगर आप भी रात्रि में यात्रा कर रहे हैं या देर तक घर हैं बाहर तो हो जाए सावधान एसपी अशोक कुमार मीना के आदेश पर जनपद में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि में टहलने वाले हर व्यक्ति पर रहेगी पैनी नजर हर छोटे बड़े वाहनों लग्जरी कारों की भी हुई चेकिंग1
- ज्ञान और जागरूकता का संदेश | Shiva AtoZ Learning Hub #ज्ञान #शिक्षा #जागरूकता यह चैनल समाज को जागरूक करने तथा ज्ञानवर्धक विषयों पर वीडियो प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि लोग अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर हों। आप सभी से अनुरोध है कि Shiva AtoZ Learning Hub चैनल को सब्सक्राइब करें और इस शैक्षिक यात्रा में हमारा साथ दें। #ShivaAtoZLearningHub #ज्ञान #शिक्षा #जागरूकता #AmbedkarVichar #GyanKiOr #ShikshaHiShaktiHai1
- Breking news...... मल्लावां में तेज रफ्तार बाइक सवार घायल1
- शाहाबाद (हरदोई), 23 फरवरी। वेतन, एरियर एवं ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर 13 फरवरी से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें माने जाने के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। इसके बाद रविवार से सफाई कर्मचारी पुनः कार्य पर लौट आए। पालिका प्रशासन ने नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर दी है। आदेश में कहा गया है कि जिन कर्मचारियों के भुगतान में तकनीकी अथवा अन्य अड़चनें आ रही हैं, उनकी जांच कर तत्काल वेतन, एरियर एवं ईपीएफ का भुगतान कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया और इसी बीच उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ हरदोई के नगर अध्यक्ष संजय बाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों को अंततः स्वीकार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय-सीमा में भुगतान नहीं हुआ, तो संघ दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बुद्धिमान सिंह सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज से सफाई कार्य शुरू, लेकिन असंतोष बरकरार शाहाबाद (हरदोई), 23 फरवरी। रविवार से सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से निजात दिलाने की प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। नगर के कई वार्डों में सैकड़ों कूड़े के ढेर अब भी जस के तस पड़े हैं। बीच बाजार, प्रमुख चौराहों और घनी आबादी वाले इलाकों से कूड़ा नहीं उठ पाया है, जिससे आमजन को अब भी भारी परेशानी और दुर्गन्ध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हड़ताल के बाद लौटे कर्मचारियों पर नगर पालिका प्रबंधन का कोई ठोस दबाव या सख्ती दिखाई नहीं दे रही, जिससे सफाई व्यवस्था की रफ्तार बेहद धीमी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों का एक बड़ा कुनबा अब भी हड़ताल के पक्ष में है। चर्चा है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों को कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, बल्कि वैवाहिक लगनों और सहलगों के चलते अतिरिक्त कमाई के अवसर मिले। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि कुछ रणनीतिकार जानबूझकर हड़ताल की योजना इस तरह बनाते हैं, जिससे एक ओर कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आय के रास्ते खुले रहें और दूसरी ओर नगर पालिका प्रबंधन पर लगातार दबाव बना रहे। संघ नेताओं का कहना है कि यदि अधिशासी अधिकारी तय तिथियों के अनुसार अपने वादों पर खरे नहीं उतरे, तो होली से पहले दोबारा हड़ताल का विकल्प अपनाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने नगर की सफाई व्यवस्था, पालिका की कार्यशैली और हड़ताल की रणनीति—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1