logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, एडीजी प्रयागराज जोन का महोबा दौरा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद माँ बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं प्रचलित सूर्य महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने शुक्रवार को महोबा जनपद का दौरा किया। पुलिस लाइन में सुसज्जित गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभाकक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, प्रभावी गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बनी रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत एडीजी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन योजना और नियंत्रण कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पुजारी से मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर संवाद भी किया गया। दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_News18Bundelkhand
News18Bundelkhand
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, एडीजी प्रयागराज जोन का महोबा दौरा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद माँ बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं प्रचलित सूर्य महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने शुक्रवार को महोबा जनपद का दौरा किया। पुलिस लाइन में सुसज्जित गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभाकक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, प्रभावी गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग

तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बनी रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत एडीजी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन योजना और नियंत्रण कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पुजारी से मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर संवाद भी किया गया। दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किसान की आत्महत्या के बाद परिवार को सहारा, जितेन्द्र मिश्रा ने दी 62 हजार की आर्थिक मदद बेटी की शादी से पहले उठाया सराहनीय कदम, प्रशासन से मुआवजे की मांग महोबा। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरैया गांव में बेटी की शादी से 11 दिन पहले आत्महत्या करने वाले किसान कृष्णपाल सिंह बुंदेला के परिवार के लिए राहत की पहल सामने आई है। हमीरपुर-महोबा के लोकप्रिय नेता जितेन्द्र मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर कुल 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक तंगी और फसल बर्बादी से परेशान किसान द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही जितेन्द्र मिश्रा गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक की पत्नी के नाम 51 हजार रुपये का चेक तथा बेटी के नाम 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। बताया गया कि यह सहायता राशि बेटी की शादी और परिवार की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित किसान परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत शीघ्र मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गांव के लोगों ने भी शासन-प्रशासन से परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। फिलहाल परिवार को समाज और सरकार से सहयोग की उम्मीद है, ताकि दिवंगत किसान का अधूरा दायित्व पूरा हो सके।
    4
    किसान की आत्महत्या के बाद परिवार को सहारा, जितेन्द्र मिश्रा ने दी 62 हजार की आर्थिक मदद
बेटी की शादी से पहले उठाया सराहनीय कदम, प्रशासन से मुआवजे की मांग
महोबा। श्रीनगर थाना क्षेत्र के ज्योरैया गांव में बेटी की शादी से 11 दिन पहले आत्महत्या करने वाले किसान कृष्णपाल सिंह बुंदेला के परिवार के लिए राहत की पहल सामने आई है। हमीरपुर-महोबा के लोकप्रिय नेता जितेन्द्र मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर कुल 62 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
आर्थिक तंगी और फसल बर्बादी से परेशान किसान द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही जितेन्द्र मिश्रा गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने मृतक की पत्नी के नाम 51 हजार रुपये का चेक तथा बेटी के नाम 11 हजार रुपये का चेक सौंपा।
बताया गया कि यह सहायता राशि बेटी की शादी और परिवार की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित किसान परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत शीघ्र मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
गांव के लोगों ने भी शासन-प्रशासन से परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। फिलहाल परिवार को समाज और सरकार से सहयोग की उम्मीद है, ताकि दिवंगत किसान का अधूरा दायित्व पूरा हो सके।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 13 फरवरी को मंडप हल्दी 14 फरवरी को संगीत मेहंदी और 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा विशाल कन्या महोत्सव बागेश्वर धाम
    1
    13 फरवरी को मंडप हल्दी 14 फरवरी को संगीत मेहंदी और 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा विशाल कन्या महोत्सव बागेश्वर धाम
    user_Sumit chaurasiya
    Sumit chaurasiya
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ➡ स्टेट हाईवे पर लेटी गर्भवती महिला ➡ गर्भवती महिला ने गंभीर आरोप लगाए ➡ हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल पर आरोप ➡ दोनों पर मारपीट करने का लगाया आरोप ➡ बच्चे के साथ रोड पर जमकर काटा हंगामा ➡ पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप ➡ हमीरपुर जनपद के बिंवार थाना का मामला
    1
    ➡ स्टेट हाईवे पर लेटी गर्भवती महिला
➡ गर्भवती महिला ने गंभीर आरोप लगाए
➡ हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल पर आरोप
➡ दोनों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
➡ बच्चे के साथ रोड पर जमकर काटा हंगामा
➡ पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप
➡ हमीरपुर जनपद के बिंवार थाना का मामला
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #Apkiawajdigital अररिया/फारबिसगंज: बिहार के अररिया जिले से प्रशासनिक दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। फारबिसगंज के एक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे अपर समाहर्ता (ADM) और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान ADM ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके विरोध में जिले के तमाम निजी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ​घटना का मुख्य विवरण ​जांच का आदेश: जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर ADM फारबिसगंज के एक अस्पताल में औचक निरीक्षण और जांच के लिए पहुंचे थे। ​विवाद की जड़: जांच के दौरान किसी प्रक्रिया या कागजात को लेकर ADM और डॉक्टर के बीच कहा-सुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। ​थप्पड़ कांड: प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टर के अनुसार, ADM ने अपना आपा खो दिया और डॉक्टर पर हाथ छोड़ दिया। ​डॉक्टरों का कड़ा रुख ​इस घटना की खबर फैलते ही चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। ​हड़ताल का ऐलान: निजी डॉक्टरों के संघ ने तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार और हड़ताल की घोषणा कर दी है। ​सुरक्षा की मांग: डॉक्टरों का कहना है कि अगर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो वे सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते। ​कार्रवाई की मांग: संगठन ने दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और माफी की मांग की है। ​असर: इस हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और प्रशासन अब मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा है।
    1
    #Apkiawajdigital
अररिया/फारबिसगंज: बिहार के अररिया जिले से प्रशासनिक दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। फारबिसगंज के एक अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे अपर समाहर्ता (ADM) और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान ADM ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके विरोध में जिले के तमाम निजी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
​घटना का मुख्य विवरण
​जांच का आदेश: जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर ADM फारबिसगंज के एक अस्पताल में औचक निरीक्षण और जांच के लिए पहुंचे थे।
​विवाद की जड़: जांच के दौरान किसी प्रक्रिया या कागजात को लेकर ADM और डॉक्टर के बीच कहा-सुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
​थप्पड़ कांड: प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टर के अनुसार, ADM ने अपना आपा खो दिया और डॉक्टर पर हाथ छोड़ दिया।
​डॉक्टरों का कड़ा रुख
​इस घटना की खबर फैलते ही चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
​हड़ताल का ऐलान: निजी डॉक्टरों के संघ ने तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार और हड़ताल की घोषणा कर दी है।
​सुरक्षा की मांग: डॉक्टरों का कहना है कि अगर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो वे सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते।
​कार्रवाई की मांग: संगठन ने दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और माफी की मांग की है।
​असर: इस हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और प्रशासन अब मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • यह कहानी किसी परफेक्ट इंसान की नहीं, बल्कि एक ऐसे जवान की है जो सिस्टम का हिस्सा रहा, मानसिक संघर्षों से टूटा, भटका, गुस्से में जला, लेकिन अंततः खुद को जीतने में सफल रहा। यह कहानी है Avi Singh की। Avi Singh का सपना कभी एथलीट बनना नहीं था। वे इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहते थे और देश सेवा का जज़्बा रखते थे। लेकिन जीवन ने उन्हें अलग मोड़ पर ला खड़ा किया। वे Obsessive Compulsive Disorder (OCD), Anxiety और Depression जैसी मानसिक समस्याओं से जूझने लगे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वे अक्सर कमरे में बंद रहना चाहते थे। लोगों से मिलने में डर लगता था और सामाजिक परिस्थितियों से घबराहट होती थी। इस दौरान कई लोगों ने उनकी स्थिति को समझने के बजाय इसे बहाना बताया। हालांकि, इस कठिन समय में कुछ अधिकारियों ने उन्हें समझा और सहयोग दिया। DIG साहब, SP साहब, CSP सर तथा RI मैम ने उन्हें केवल एक केस या कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में देखा। सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके बड़े भाईसाहब ने निभाई। Avi Singh स्वीकार करते हैं कि यदि उनके भाईसाहब का साथ न होता, तो शायद वे आज जीवित न होते, और यदि होते भी तो संभव है कि गुस्से और निराशा में गलत रास्ते पर भटक गए होते। इसी बीच एक मित्र ने उन्हें सलाह दी — “गुस्सा निकालना है तो दौड़ो।” यहीं से उनके जीवन में परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने दौड़ना शुरू किया। न कोई नैसर्गिक प्रतिभा, न जन्मजात स्टैमिना — सब कुछ उन्होंने मेहनत और निरंतर अभ्यास से बनाया। शुरुआती दौर कठिन था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज 42 वर्ष की आयु में Avi Singh 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी करते हैं। प्रत्येक मैराथन के बाद शरीर थककर टूट जाता है, लेकिन उनका कहना है कि आत्मा पहले से अधिक मजबूत हो जाती है। Avi Singh की यह यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की कहानी नहीं, बल्कि मानसिक संघर्ष से बाहर निकलकर स्वयं को गढ़ने की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने अपने गुस्से और पीड़ा को विनाश का कारण बनने नहीं दिया, बल्कि उसे सकारात्मक दिशा देकर अपनी नई पहचान बनाई। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन, समर्थन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो व्यक्ति खुद को फिर से बना सकता है।
    1
    यह कहानी किसी परफेक्ट इंसान की नहीं, बल्कि एक ऐसे जवान की है जो सिस्टम का हिस्सा रहा, मानसिक संघर्षों से टूटा, भटका, गुस्से में जला, लेकिन अंततः खुद को जीतने में सफल रहा। यह कहानी है Avi Singh की।
Avi Singh का सपना कभी एथलीट बनना नहीं था। वे इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहते थे और देश सेवा का जज़्बा रखते थे। लेकिन जीवन ने उन्हें अलग मोड़ पर ला खड़ा किया। वे Obsessive Compulsive Disorder (OCD), Anxiety और Depression जैसी मानसिक समस्याओं से जूझने लगे।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वे अक्सर कमरे में बंद रहना चाहते थे। लोगों से मिलने में डर लगता था और सामाजिक परिस्थितियों से घबराहट होती थी। इस दौरान कई लोगों ने उनकी स्थिति को समझने के बजाय इसे बहाना बताया।
हालांकि, इस कठिन समय में कुछ अधिकारियों ने उन्हें समझा और सहयोग दिया। DIG साहब, SP साहब, CSP सर तथा RI मैम ने उन्हें केवल एक केस या कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में देखा।
सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनके बड़े भाईसाहब ने निभाई। Avi Singh स्वीकार करते हैं कि यदि उनके भाईसाहब का साथ न होता, तो शायद वे आज जीवित न होते, और यदि होते भी तो संभव है कि गुस्से और निराशा में गलत रास्ते पर भटक गए होते।
इसी बीच एक मित्र ने उन्हें सलाह दी — “गुस्सा निकालना है तो दौड़ो।”
यहीं से उनके जीवन में परिवर्तन की शुरुआत हुई।
उन्होंने दौड़ना शुरू किया। न कोई नैसर्गिक प्रतिभा, न जन्मजात स्टैमिना — सब कुछ उन्होंने मेहनत और निरंतर अभ्यास से बनाया। शुरुआती दौर कठिन था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
आज 42 वर्ष की आयु में Avi Singh 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी करते हैं। प्रत्येक मैराथन के बाद शरीर थककर टूट जाता है, लेकिन उनका कहना है कि आत्मा पहले से अधिक मजबूत हो जाती है।
Avi Singh की यह यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की कहानी नहीं, बल्कि मानसिक संघर्ष से बाहर निकलकर स्वयं को गढ़ने की प्रेरक मिसाल है। उन्होंने अपने गुस्से और पीड़ा को विनाश का कारण बनने नहीं दिया, बल्कि उसे सकारात्मक दिशा देकर अपनी नई पहचान बनाई।
उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन, समर्थन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो व्यक्ति खुद को फिर से बना सकता है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • नौगांव में मुस्लिम समुदाय की लापता दो युवतियों की शादी करने का वीडियो वायरल सदमे से पिता की हालत नाजुक । वीडियो वायरल होने के बाद एक लड़की के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । इधर थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवतियों की लोकेशन ट्रेस करने और उनके बयान दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है ।
    1
    नौगांव में मुस्लिम समुदाय की लापता दो युवतियों की शादी करने का वीडियो वायरल सदमे से पिता की हालत नाजुक ।
वीडियो वायरल होने के बाद एक लड़की के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
इधर थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवतियों की लोकेशन ट्रेस करने और उनके बयान दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया
    1
    दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, एडीजी प्रयागराज जोन का महोबा दौरा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद माँ बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं प्रचलित सूर्य महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने शुक्रवार को महोबा जनपद का दौरा किया। पुलिस लाइन में सुसज्जित गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभाकक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, प्रभावी गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बनी रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत एडीजी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन योजना और नियंत्रण कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पुजारी से मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर संवाद भी किया गया। दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम, एडीजी प्रयागराज जोन का महोबा दौरा
उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद माँ बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
महोबा। आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं प्रचलित सूर्य महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने शुक्रवार को महोबा जनपद का दौरा किया। पुलिस लाइन में सुसज्जित गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभाकक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जनपद में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी, प्रभावी गश्त व रात्रि पेट्रोलिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा सोशल मीडिया पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं तथा जनसंवाद को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बनी रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत एडीजी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन योजना और नियंत्रण कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा पुजारी से मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर संवाद भी किया गया।
दौरे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Bundelkhand ke Bageshwar Dham mein pahunche prasiddh kathavachak pahunche prasiddh Katha vachak Pandit Shri Pradeep Mishra ji
    1
    Bundelkhand ke Bageshwar Dham mein pahunche prasiddh kathavachak pahunche prasiddh Katha vachak Pandit Shri Pradeep Mishra ji
    user_Sumit chaurasiya
    Sumit chaurasiya
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.