Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #jansamparkMP #sagar कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #jansamparkMP #sagar
नीरज वैद्यराज पत्रकार
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #jansamparkMP #sagar कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। #jansamparkMP #sagar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जीआरपी बीना को बड़ी सफलता, दो आरोपियों से 8 किलो गांजा जब्त, कीमत 4 लाख रुपये लोकेशन -बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) मंगलवार को थाना जीआरपी बीना को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अकंति जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल नीतू डावर के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्वालियर/बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर रेलवे स्टेशन बीना एंड तरफ चार्जिंग पॉइंट के पास बेंच पर दो व्यक्ति बैग लिए बैठे हैं और बैगों में गांजा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों बैग लेकर चलने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ विश्वकर्मा और सहदेव यादव, निवासी मुंगावली, अशोकनगर बताया। बैगों की तलाशी लेने पर गांजा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा जब्त कर अपराध क्रमांक 497/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। *जब्त मशरूका -* एक ट्रॉली बैग में 4 पैकेट खाकी पन्नी में टेप से पैक, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये और दूसरे बैग में भी 4 पैकेट, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये। कुल 8 किलो गांजा, कुल कीमत 4 लाख रुपये। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. सौरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर 2. सहदेव यादव पिता मानसिंह, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर *सराहनीय भूमिका -* उप पुलिस अधीक्षक रेल बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मूलचंद, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, आरक्षक सतपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।2
- श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।1
- मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व। मड़ावरा सहित क्षेत्र में डोल ग्यारस का पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जी को विमानों में विठालकर पाठक जी के मन्दिर पर लाया गया जहाँ पर भगवान जी की पूजा करके आरती उतारी गयी। पश्चात भगवान जी को मंगलवार शाम करीब 5 बजे विमानों द्वारा कस्वे के तालाब पर ले जाकर स्नान कराकर पूजा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन कीर्तन गाये गये।4
- नरसिंह मंदिर से डोल ग्यारस पर निकलने की शोभा यात्रा धूम धाम से निकल गई1
- किसानों के नुकसान का हो निष्पक्ष सर्वे, मिले उचित मुआवजा”—प्रभु सिंह ठाकुर प्रभु सिंह ठाकुर ने बारिश से प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बारिश से हुए नुकसान का जल्द आकलन कर किसानों को राहत दी जानी चाहिए। हेडलाइन: 🌧️ बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी—पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने सर्वे और मुआवजे की उठाई मांग1
- ललितपुर में जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरनी चौराहे स्थित गौशाला में देर रात एक युवक के घुसने और जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चोरी के इरादे से गौशाला परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने वहां जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। युवक से बचने के लिए बंदर इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमले के कारण वह कई जगह घायल हो गया। सुबह गौशाला पहुंचे लोगों ने बंदर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बंदर पर पत्थरों से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नई बस्ती चौकी क्षेत्र में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।1
- पारोल में एसडीएम ने क्रॉप कटिंग कराके दलहनी फसलों के नुकसान का लगाया अनुमान पारोल में एसडीएम ने क्रॉप कटिंग कराके दलहनी फसलों के नुकसान का लगाया अनुमान। मड़ावरा तहसील क्षेत्र में बारिश से दलहनी फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए सोमवार को दोपहर 3 बजे एसडीएम ने पारौल गांव के खेतों की क्रॉप कटिंग करवाई। उप जिलाधिकारी मौजूदगी में राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कर्मचारी खेत में पहुंचे और उन्होंने फसल की कटाई करवाई।1
- त्योहारों के चलते कोतवाली पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, गणेश पंडालों का लिया जायजा, शांति बनाए रखने की अपील दमोह। गणेशोत्सव, पर्युषण पर्व सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज मंगलवार शाम 7 बजे कोतवाली पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में कोतवाली TI मनीष कुमार एवं प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पैदल मार्च कोतवाली थाना से शुरू होकर कीर्ति स्तंभ चौक, कॉपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, राय चौराहा, घंटाघर, पुराना थाना होते हुए ज्वालामाई चौराहा पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न गणेश पंडालों का जायजा लिया और आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस ने पंडाल आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात भी कही।1
- मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं की हड़ताल से स्कूलों में बंद हुआ भोजन1