*नरसिंहपुर ब्रेकिंग: स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा, रात 2 बजे पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; थाना प्रभारी सौरभ पटैल की कार्रवाई, कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026 स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा! बंडा की घटना के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई, देर रात करीब 2 बजे नरसिंहपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन। 🔴 रेलवे स्टेशन फाटक के पास कई सौ लीटर कच्ची अवैध शराब और बड़ी मात्रा में महुआ पकड़े जाने की खबर सामने आई है। 🔴 अवैध शराब के खिलाफ थाना प्रभारी सौरभ पटेल की कार्रवाई चर्चा में। 🔴 कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप। वहीं सवाल यह भी है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हजरतगंज इलाके में नदी किनारे कथित रूप से बड़े पैमाने पर बिक रही कच्ची शराब पर कार्रवाई कब होगी? #नरसिंहपुर #BreakingNews #पोलखोलन्यूज़ #कच्चीशराब #अवैधशराब #Narsinghpur #PoliceAction #मध्यप्रदेश #MPNews #IllegalLiquor
*नरसिंहपुर ब्रेकिंग: स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा, रात 2 बजे पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; थाना प्रभारी सौरभ पटैल की कार्रवाई, कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026 स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा! बंडा की घटना के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई, देर रात करीब 2 बजे नरसिंहपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन। 🔴 रेलवे स्टेशन फाटक के पास कई सौ लीटर कच्ची अवैध शराब और बड़ी मात्रा में महुआ पकड़े जाने की खबर सामने आई है। 🔴 अवैध शराब के खिलाफ थाना प्रभारी सौरभ पटेल की कार्रवाई चर्चा में। 🔴 कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप। वहीं सवाल यह भी है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हजरतगंज इलाके में नदी किनारे कथित रूप से बड़े पैमाने पर बिक रही कच्ची शराब पर कार्रवाई कब होगी? #नरसिंहपुर #BreakingNews #पोलखोलन्यूज़ #कच्चीशराब #अवैधशराब #Narsinghpur #PoliceAction #मध्यप्रदेश #MPNews #IllegalLiquor
- *नरसिंहपुर ब्रेकिंग: स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा, रात 2 बजे पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; थाना प्रभारी सौरभ पटैल की कार्रवाई, कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026 स्टेशन गंज में कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा! बंडा की घटना के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई, देर रात करीब 2 बजे नरसिंहपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन। 🔴 रेलवे स्टेशन फाटक के पास कई सौ लीटर कच्ची अवैध शराब और बड़ी मात्रा में महुआ पकड़े जाने की खबर सामने आई है। 🔴 अवैध शराब के खिलाफ थाना प्रभारी सौरभ पटेल की कार्रवाई चर्चा में। 🔴 कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप। वहीं सवाल यह भी है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हजरतगंज इलाके में नदी किनारे कथित रूप से बड़े पैमाने पर बिक रही कच्ची शराब पर कार्रवाई कब होगी? #नरसिंहपुर #BreakingNews #पोलखोलन्यूज़ #कच्चीशराब #अवैधशराब #Narsinghpur #PoliceAction #मध्यप्रदेश #MPNews #IllegalLiquor1
- नरसिंहपुर जिले की जीवनदायनी मां नर्मदा के बरमान घाट में नर्मदा पूजन के साथ चुनरी अर्पण1
- 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई मित्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था बनखेड़ी नगर से रोजाना निकलता है 15-20 ट्रॉली कचरा बनखेड़ी। नगर परिषद बनखेड़ी में कार्यरत सफाई मित्र अपनी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को सफाई मित्र नगर परिषद कार्यालय के समीप धरने पर बैठे रहे। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सफाई मित्रों ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे रविशंकर वाल्मीकि, अजाक्स जिलाध्यक्ष के समर्थन में स्थानीय शाखा पिपरिया के कर्मचारी 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी के समर्थन में बनखेड़ी के सफाई मित्रों ने सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विजय कुमार सनस एवं तहसीलदार मनोज नागवंशी को सामूहिक रूप से लिखित सूचना दी है। *दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने की मांग-* सफाई मित्र राजू खरे और चिरोंजी लाल विशोपीया ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। राजू खरे ने बताया कि दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के लिए शासन स्तर से कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन अब तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। बनखेड़ी नगर परिषद में करीब 60 सफाई मित्र कार्यरत हैं, जिनमें 25 दैनिक वेतनभोगी हैं। इसके अलावा 14 मानदेय कर्मियों को कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। सफाई मित्रों ने इन सहित 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। *हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी सफाई-* नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक मदन मोहन चौकसे ने बताया कि सफाई मित्रों ने रविशंकर वाल्मीकि के समर्थन में हड़ताल की सूचना दी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूर्व की तरह नियमित रूप से शुरू करा दी जाएगी। *रोज निकलता है 15 से 20 ट्रॉली कचरा-* बनखेड़ी बाजार सहित नगर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन करीब 15 से 20 मैजिक-ट्रॉली कचरा निकलता है। ऐसे में यदि सफाई मित्रों की हड़ताल लंबी खिंची तो शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने की स्थिति बन सकती है। नागरिकों का कहना है कि हड़ताल के दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील करनी चाहिए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह बिगड़ने से बचाया जा सके।1
- लोकेशन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश नरसिंहपुर चंद्रशेखर मालवीय एंकर/विजुअल समय पर मूंग फसल का भुगतान न मिलने से नाराज किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर उस समय भारी तनाव की स्थिति बन गई, जब सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को भीतर जाने से रोका। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और किसानों के बीच जमकर झूमाझटकी और तीखी नोकझोंक हुई। "महीनों बीत जाने के बाद भी समर्थन मूल्य पर बेची गई मूंग का पैसा हमारे खातों में नहीं आया है। अगली फसल की बुवाई सिर पर है और हम खाद-बीज के लिए परेशान हैं। अगर प्रशासन हमें अपनी बात रखने से रोकेगा, तो आंदोलन और तेज होगा।" "किसानों ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है। भुगतान में तकनीकी कारणों से जो विलंब हुआ है, उसे लेकर संबंधित विभाग से चर्चा की गई है। जल्द से जल्द सभी किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।" किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में मूंग का बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो वे पूरे जिले में चक्का जाम और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बाइट Apar collector Arvind Singh बाइट राष्ट्रीय किसान संघ प्रतीक शर्मा नरसिंहपुर4
- *सागर के जहरीली शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट—शराब माफियाओं पर शिकंजा, 200 क्विंटल लाहन बरामद कर नष्ट!* एंकर - लोकेशन—नरसिंहपुर। सागर में जहरीली शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली, स्टेशन गंज और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए करीब 200 क्विंटल लाहन बरामद किया, जिससे करीब 4500 लीटर अवैध महुआ शराब तैयार किए जाने की तैयारी थी। पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री के साथ दो बाइक भी जब्त की हैं और तीन आरोपियों से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए तैयार लाहन को नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बाइट - मनोज गुप्ता, एसडीओपी नरसिंहपुर *सागर के जहरीली शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट—शराब माफियाओं पर शिकंजा, 200 क्विंटल लाहन बरामद कर नष्ट!* एंकर - लोकेशन—नरसिंहपुर। सागर में जहरीली शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली, स्टेशन गंज और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए करीब 200 क्विंटल लाहन बरामद किया, जिससे करीब 4500 लीटर अवैध महुआ शराब तैयार किए जाने की तैयारी थी। पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री के साथ दो बाइक भी जब्त की हैं और तीन आरोपियों से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए तैयार लाहन को नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बाइट - मनोज गुप्ता, एसडीओपी नरसिंहपुर4
- करेली में चाकू-तलवारबाजों पर पुलिस ने निकाला जुलूस, दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार एंकर...नरसिंहपुर जिले के करेली में चाकू और तलवार की दम पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करेली थाना पुलिस ने चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जाटव के कब्जे से तलवार और अरबाज के पास से चाकू बरामद किया गया है।1
- अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का महाअभियान, शराब माफियाओं में हड़कंप नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में जिले भर के तमाम आला अधिकारी और भारी पुलिस बल देर रात से ही जमीन पर उतरकर छापेमारी कर रहा है।इस औचक महाअभियान से पूरे जिले के अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं में खौफ का माहौल बना हुआ है। बुधवार 8 बजे सूत्रों के मुताबिक, जिले के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों और अड्डों पर एक साथ दी गई दबिश में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें अभी भी लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। एसपी डॉ. मीना ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में किसी भी तरह का अवैध नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के विस्तृत परिणाम और कुल जप्ती का खुलासा जल्द वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जाने की उम्मीद है।1
- *मूंग भुगतान में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर कार्यालय में जमकर नारेबाजी; अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने पर बढ़ा आक्रोश!* नरसिंहपुर/ 8 सितंबर 2026 समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के 45 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से चिचली क्षेत्र के किसानों का आक्रोश मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों ने लंबित भुगतान को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि ग्राम चिचली क्षेत्र की मूंग की फसल का उपार्जन बड़कुर वेयरहाउस, उपार्जन केंद्र क्रमांक 58434115, के माध्यम से चैनाकछार समिति द्वारा किया गया था। किसानों के अनुसार फसल दिए 45 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उपार्जन की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। किसानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने पर उन्हें वेयरहाउस का WRDA पंजीयन उपलब्ध नहीं होने की बात बताई जा रही है और भुगतान में 70 से 90 दिन तक लगने की जानकारी दी जा रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा आखिर क्यों करनी पड़ रही है। अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने से नाराज हुए किसान कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित अन्य किसान नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान अपर कलेक्टर अरविंद सिंह मुख्य द्वार पर पहुंचे। किसानों की बात सुनने के बजाय वे वापस कार्यालय के अंदर चले गए। इस घटनाक्रम से किसान और अधिक नाराज हो गए और उन्होंने विरोध तेज कर दिया। इसी दौरान कार्यालय की सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक दिनेश राजपूत ने किसानों को परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर मौके पर मौजूद थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ और कलेक्टर कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों के बीच भी तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख अपर कलेक्टर अरविंद सिंह दोबारा मुख्य गेट पर पहुंचे और किसानों से शांतिपूर्वक ज्ञापन देने तथा बातचीत के माध्यम से समस्या रखने की अपील की। किसान नेता बोले—बार-बार ज्ञापन देना पड़ रहा किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार ज्ञापन और आवेदन देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि किसान अपनी उपज बेच चुका है, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता धनीराम पटेल ने भी पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मूंग उपार्जन राशि का भुगतान यथाशीघ्र कराने और भुगतान में देरी के कारणों की जांच कर किसानों को राहत देने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि किसानों के इस विरोध के बाद प्रशासन भुगतान को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है और किसानों को उनकी उपज की राशि आखिर कब तक मिल पाती है।1