संत कबीर नगर में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप सूखे — वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी संत कबीर नगर जिले में पेट्रोल की किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर जिले में कुल मिलाकर करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति बाधित होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। ऐसे में जैसे ही रोडवेज चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने की सूचना फैली, वहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक भारी भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चालकों में इस बात को लेकर चिंता देखी जा रही है कि पहले से ही रसोई गैस की समस्या बनी हुई है, अब पेट्रोल की किल्लत भी परेशानी बढ़ा सकती है। एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के कारण पंप ड्राई हो गए हैं। टैंकर डिपो पर लोडिंग में लगा हुआ है और जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
संत कबीर नगर में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप सूखे — वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी संत कबीर नगर जिले में पेट्रोल की किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर जिले में कुल मिलाकर करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति बाधित होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। ऐसे में जैसे ही रोडवेज चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने की सूचना फैली, वहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक भारी भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चालकों में इस बात को लेकर चिंता देखी जा रही है कि पहले से ही रसोई गैस की समस्या बनी हुई है, अब पेट्रोल की किल्लत भी परेशानी बढ़ा सकती है। एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के कारण पंप ड्राई हो गए हैं। टैंकर डिपो पर लोडिंग में लगा हुआ है और जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
- Post by Vipin Rai Journalist1
- मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महुली में जागरूकता अभियान, 68 लोगों की जांच संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत थाना महुली क्षेत्र के तरयापार गांव में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में छात्राओं एवं महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, मुख्य आरक्षी शम्स तबरेज, महिला मुख्य आरक्षी पुष्पा यादव एवं आरक्षी राकेश गुप्ता द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित किए। इस दौरान एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र के 6 स्थानों पर चेकिंग कर 68 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 4 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 64 को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- संत कबीर नगर जिले में पेट्रोल की किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर जिले में कुल मिलाकर करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें से अधिकांश पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति बाधित होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। ऐसे में जैसे ही रोडवेज चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने की सूचना फैली, वहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक भारी भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चालकों में इस बात को लेकर चिंता देखी जा रही है कि पहले से ही रसोई गैस की समस्या बनी हुई है, अब पेट्रोल की किल्लत भी परेशानी बढ़ा सकती है। एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि सप्लाई बाधित होने के कारण पंप ड्राई हो गए हैं। टैंकर डिपो पर लोडिंग में लगा हुआ है और जल्द ही पेट्रोल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।1
- महुली। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुमशुदा महिला को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । दिनाँक 24.03.2026 को थाना महुली क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री उम्र करीब 25 वर्ष मुकदमें की तारीख देखने खलीलाबाद न्यायालय गयी थी, जिसके बाद वह घर नही लौटी है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महुली पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी । थाना महुली पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की गयी तथा आवश्यक पूछताछ की गयी । पुलिस की सतर्कता एवं प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।4
- सरकारी राशन गल्ले नाबालिक बच्चों से उतरवा रहे हैं ग्राम पुंडा सहजनवा गोरखपुर1
- “सब दिखावा है , सब झूठ है. उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए. आज मेरा परिवार बन रही है. बचपन से मुझे माँ का प्यार नहीं मिला. माँ को शराब पीने से ही फुर्सत नहीं थी.” - महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा1
- ओमप्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब,30 साल बाद भी जिंदा है ओमप्रकाश पासवान की याद!1
- थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश महिला हेल्प डेस्क की टीम को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित संतकबीरनगरब। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा बुधवार को थाना धनघटा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरक व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक पाए जाने पर पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सरोज तथा महिला आरक्षी दामिनी सिंह व सीता यादव को 500 रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर त्वरित निस्तारण किया जाए तथा बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया जाए। निरीक्षण के दौरान एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने जनता के साथ संवाद, शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1