आर एम ज्ञान दायिनी गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन लखीमपुर खीरी।आर.एम. ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, राजापुर, लखीमपुर-खीरी में भारत विकास परिषद, मिश्रिख संभाग के तत्वावधान में "गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रियम शुक्ला, आयुष वर्मा, अरमान अंसारी, सुमेश , अभय वर्मा,आन्या वर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं उत्कर्ष वर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। विद्यालय के शुल्क प्रमुख श्याम गुप्ता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से रामनरेश वर्माजी,छोटेलाल, श्रीमती मधुलिका त्रिपाठी,सतीश टंडन सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला तथा प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम की सराहना की तथा विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में विद्यालय परिवार ने भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

- "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया1
- लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है1
- लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर पटरी के किनारे हो रहे नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा आग बबूला हैं। वह आज दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और अपना दर्द बयां किया विधायक बोले लोगों के घरों में पानी भर रहा है हर जगह से नाला लीकेज है। 5 महीने बीत चुके हैं अभी भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। हमारे पास समाधान के लिए जनता का फोन आता है। जनता परेशान है हम लोग जाए तो किसके पास जाएं ,कोई सुनने वाला नहीं है। बता दे की आवास विकास में नहर पटरी के किनारे लाखों रुपयों की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है निर्माण कौन कर रहा है ठेका किस संस्था के पास है यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है,2 दिन से भाजपा विधायक मौके पर जाकर अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आज विधायक ने नाले का पानी खुलवा दिया जिससे लोगों के घरों में भर रहा गंदा पानी निकल सकेगा। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अधिकारियों की हर धर्मिता के सामने विधायक को भी जन कार्य के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।1
- लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।1