logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय बजट 202627 को लेकर कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की प्रेसवार्ता, विकास का बताया ब्लूप्रिंट भारत सरकार का बजट 2026-27 को भावी पीढ़ी के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बताते हुए केन्द्रीय बजट में पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करने सहित तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न को साकार करना है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री (डीओआईटीसी, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा एवं खेल, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण विभाग) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार दोपहर 3 बजे करौली कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
15 hrs ago

केंद्रीय बजट 202627 को लेकर कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की प्रेसवार्ता, विकास का बताया ब्लूप्रिंट भारत सरकार का बजट 2026-27 को भावी पीढ़ी के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बताते हुए केन्द्रीय बजट में पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करने सहित तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न को साकार करना है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री (डीओआईटीसी, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा एवं खेल, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण विभाग) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार दोपहर 3 बजे करौली कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है। शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    1
    कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट 
नांगलशेरपुर।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है।
शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है।
एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया।
यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    1
    गंगापुर सिटी। 
पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया।
हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है।
फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    user_Uttam India news
    Uttam India news
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से यात्री परेशान गंगापुर सिटी। रेलवे स्टेशन परिसर में रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। स्टेशन के मुख्य मार्ग और ऑटो–टेंपो स्टैंड के आसपास निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क से बचने के उद्देश्य से कई वाहन चालक अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन रास्तों में ही खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि ऑटो-टेंपो चालकों और निजी वाहन चालकों के बीच कई बार कहा-सुनी की स्थिति भी बन जाती है। यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन आने या जाने का समय होता है, तब भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सख्ती से पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन परिसर में यातायात सुचारू रूप से चल सके।
    1
    गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से यात्री परेशान
गंगापुर सिटी।
रेलवे स्टेशन परिसर में रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। स्टेशन के मुख्य मार्ग और ऑटो–टेंपो स्टैंड के आसपास निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क से बचने के उद्देश्य से कई वाहन चालक अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन रास्तों में ही खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि ऑटो-टेंपो चालकों और निजी वाहन चालकों के बीच कई बार कहा-सुनी की स्थिति भी बन जाती है।
यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन आने या जाने का समय होता है, तब भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सख्ती से पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन परिसर में यातायात सुचारू रूप से चल सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • gaon badariya post badariya Panchayat samiti sar Mathura dhaulpur
    1
    gaon badariya post badariya Panchayat samiti sar Mathura dhaulpur
    user_Advocate Kumar gautam Arjun singh Ambedkar
    Advocate Kumar gautam Arjun singh Ambedkar
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लोकेशन बिछोछ बरनाला रिपोर्टर बनकेश मीना चैनल इंडिया टीवी24 news नालियों की सफाई करा दी गई है परंतु नालियों का कीचड़ नालिया के पास ही डाला गया । बिछौछ गांव में वार्ड नं 5 में कुम्हार मोहल्ला में नालियों की सफाई की गई सरपंच के द्वारा परंतु नालियों का कीचड़ नालिया के पास ही डाला गया और गर्मिणों का कहना है कि आना जाने परेशानी होती हैं और बदबू के कारण से बीमार हाने की संभावना ओर नालियों की थोड़ी बहुत सफाई की गई है और नालियों का काम को पूरा नहीं किया गया है। वाटर सप्लाई का कर्मचारी भूरसिंह का कहना है कि मेरे दिन में काफी बार आना जाना रहता हैं ।इस नाली के कीचड़ से गंदगी फैल चुकी है । काफी बार सरपंच को बोल दिया गया कि भाई ट्रैक्टर की मदद से सफाई कर्मचारी द्वारा हटाया जाए इसकी कीचड़ को परंतु सुनता ही नहीं ।। रिपोर्टर बनकेश मीना
    2
    लोकेशन बिछोछ बरनाला 
रिपोर्टर बनकेश मीना 
चैनल इंडिया टीवी24 news 
नालियों की सफाई करा दी गई है परंतु नालियों का कीचड़ नालिया के पास ही डाला गया ।
बिछौछ गांव में वार्ड नं 5 में कुम्हार मोहल्ला में नालियों की सफाई की गई सरपंच के द्वारा परंतु नालियों का कीचड़ नालिया के पास ही डाला गया और गर्मिणों   का कहना है कि आना जाने परेशानी होती हैं और बदबू के कारण से बीमार हाने की संभावना ओर नालियों  की थोड़ी बहुत  सफाई की गई है और नालियों का काम को पूरा नहीं किया गया है। वाटर सप्लाई का कर्मचारी भूरसिंह का कहना है कि मेरे दिन में काफी बार आना जाना रहता हैं  ।इस नाली के कीचड़ से गंदगी फैल चुकी है । काफी बार सरपंच को बोल दिया गया कि भाई ट्रैक्टर की मदद से सफाई कर्मचारी द्वारा हटाया जाए इसकी कीचड़ को परंतु सुनता ही नहीं ।। रिपोर्टर बनकेश मीना
    user_BANKESH TAHASIL REPORTER Indai
    BANKESH TAHASIL REPORTER Indai
    Journalist Barnala, Sawai Madhopur•
    16 hrs ago
  • कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी देर शाम तक नहीं मिली सफलता करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।
    1
    कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी  देर शाम तक नहीं मिली सफलता
करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा  व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन
रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का जाटव समाज ने किया विरोध हिंडौन सिटी | संवाददाता भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    1
    UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का जाटव समाज ने किया विरोध
हिंडौन सिटी | संवाददाता
भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है।
बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है।
रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि
“यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत
समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे,
तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी,
और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत  गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.