Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर , सीएमएचओ, बीसीएमओ की नहीं उड़ रही नींद। सेवानिवृत्ति के एक वर्ष बाद भी कर्मचारी को पेंशन नहीं , बार बार कार्यालय में जाने पर कर रहे गुमराह ब्यावर जिले की रायपुर तहसील से सेवानिवृत कर्मचारी चन्द्रकान्ता कुमावत को सेवानिवृति के लगभग 1 वर्ष पश्चात भी पेंशन नहीं मिली है जिसमें विभाग अलग अलग बहाने बना कर गुमराह कर रहा है। स्थानीय अधिकारी मिलकर प्रकरण को घुमाने का प्रयास कर रहे है उल्लेखनीय है कि कर्मचारी को जुलाई 2024 से वेतन भी देरी से दिया जा रहा था ।
AARUSH
कलेक्टर , सीएमएचओ, बीसीएमओ की नहीं उड़ रही नींद। सेवानिवृत्ति के एक वर्ष बाद भी कर्मचारी को पेंशन नहीं , बार बार कार्यालय में जाने पर कर रहे गुमराह ब्यावर जिले की रायपुर तहसील से सेवानिवृत कर्मचारी चन्द्रकान्ता कुमावत को सेवानिवृति के लगभग 1 वर्ष पश्चात भी पेंशन नहीं मिली है जिसमें विभाग अलग अलग बहाने बना कर गुमराह कर रहा है। स्थानीय अधिकारी मिलकर प्रकरण को घुमाने का प्रयास कर रहे है उल्लेखनीय है कि कर्मचारी को जुलाई 2024 से वेतन भी देरी से दिया जा रहा था ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्यावर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार | Beawar News विवरण: ब्यावर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 'शेरा की बावड़ी' (दलवाड़ा) का है, जहाँ अज्ञात चोरों द्वारा करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी की गई थी। पुलिस अधीक्षक (ब्यावर) की देखरेख में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले को सुलझाया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के परिवार से परिचित और फोटोग्राफी का काम करने वाला ही निकला।1
- बीच रास्ते में दगा दे गई रोडवेज की वॉल्वो अजमेर-ब्यावर मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों को आज उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब राजस्थान रोडवेज की एक AC वॉल्वो बस बीच रास्ते में ही जवाब दे गई। घटना आज शाम करीब 5:00 बजे की है। बस संख्या RJ14 PD 6703 अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही थी, तभी पिपलाज के पास तकनीकी खराबी के कारण बस अचानक रुक गई। तपती गर्मी और उमस के बीच, वॉल्वो का सफर कर रहे यात्रियों को इस खराबी के कारण काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ा।सवारियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए विभाग ने तत्परता दिखाई और कुछ यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की दूसरी बस में शिफ्ट कर ब्यावर के लिए रवाना किया गया। हालांकि, वीआईपी सुविधा के नाम पर वॉल्वो का टिकट लेने वाले यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। फिलहाल, बस को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शाम के वक्त हुए इस वाकये ने रोडवेज की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।1
- अम्बेडकर जयंती बूटीवास मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l1
- रायपुर में धूमधाम से मनाई गई 726वीं श्री सैन जयंती, ग्रामीणों ने जगह-जगह किया स्वागत मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। क्षेत्र में मंगलवार को 726वीं श्री सैन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महार सैन समाज जैतारण पट्टी, रायपुर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सैन जी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धा के साथ भाग लिया। महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। गांवों और शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर एवं जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री सैन जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- Post by Kailash Fulwari1
- 14 अप्रैल 2026 को ब्यावर शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष रिपोर्ट में देखिए ब्यावर के मुख्य मार्गों से निकली रैली, शहरवासियों का उत्साह और संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रति लोगों की श्रद्धा। इस वीडियो में हमने स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से बात की और उनकी प्रतिक्रिया (बाइट) ली है। बाबा साहेब के विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं।1