logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिम जिहाद मामले के गैंग लीडर इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क मीरजापुर, थाना कोतवाली देहात में दर्ज ‘जिम जिहाद’ से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंग लीडर इमरान की करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की गई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, इमरान पुत्र इशरार खान निवासी 39 बटालियन रोड, रैबना थाना कोतवाली कटरा पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है कोरांव क्षेत्र के मौजा (63) स्थित करीब 1.05960 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया पुलिस के मुताबिक इमरान के विरुद्ध विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

11 hrs ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

जिम जिहाद मामले के गैंग लीडर इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क मीरजापुर, थाना कोतवाली देहात में दर्ज ‘जिम जिहाद’ से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैंग लीडर इमरान की करीब 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की गई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, इमरान पुत्र इशरार खान निवासी 39 बटालियन रोड, रैबना थाना कोतवाली कटरा पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है कोरांव क्षेत्र के मौजा (63) स्थित करीब 1.05960 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया गया पुलिस के मुताबिक इमरान के विरुद्ध विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर मिर्जापुर /गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर श्रावण मास में गंगा स्नान कर कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल । सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पहुंचते रहे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगाजल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। बरिया घाट से गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं कांवड़ियों का सैलाब दिख रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते हुए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों के हाथों में सजी कांवड़ और माथे पर चंदन-भस्म से पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है। घाटों के आसपास भगवान शिव से जुड़े गीत और भजनों की गूंज भी सुनाई देती रही। श्रावण मास में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पहले स्नान करते हैं और इसके बाद गंगा पूजन कर कांवड़ में पवित्र जल भरते हैं। कांवड़ में जल भरने के बाद शिवभक्त पैदल ही अपने निर्धारित शिवालयों की ओर रवाना हुए । कांवड़ यात्रियों के जत्थों में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु भी नजर आए। कई वर्षों से कांवड़ लेकर भक्त बाबा धाम और शिवद्वार जा रहे हैं। कांवड़ियों ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि और भगवान भोलेनाथ से जो भी मनोकामना रही सभी पूर्ण हो रही । बोल बम के जयघोष से गूंजे गंगा घाट कांवड़ियों के जत्थों के घाटों से निकलते ही पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा पर निकले, जबकि कुछ कांवड़िए पैदल भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।
    1
    मिर्जापुर में गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर
मिर्जापुर /गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की भीड़ से गूंजा शहर
श्रावण मास में गंगा स्नान कर कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल । सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पहुंचते रहे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगाजल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। बरिया घाट से 
गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं कांवड़ियों का सैलाब दिख रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष करते हुए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने शिवभक्तों के हाथों में सजी कांवड़ और माथे पर चंदन-भस्म से पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है। घाटों के आसपास भगवान शिव से जुड़े गीत और भजनों की गूंज भी सुनाई देती रही।
श्रावण मास में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पहले स्नान करते हैं और इसके बाद गंगा पूजन कर कांवड़ में पवित्र जल भरते हैं। कांवड़ में जल भरने के बाद शिवभक्त पैदल ही अपने निर्धारित शिवालयों की ओर रवाना हुए । 
कांवड़ यात्रियों के जत्थों में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु भी नजर आए। कई वर्षों से कांवड़ लेकर भक्त बाबा धाम और शिवद्वार जा रहे हैं। कांवड़ियों ने बताया कि परिवार की सुख-समृद्धि और भगवान भोलेनाथ से जो भी मनोकामना रही सभी पूर्ण हो रही ।
बोल बम के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
कांवड़ियों के जत्थों के घाटों से निकलते ही पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा पर निकले, जबकि कुछ कांवड़िए पैदल भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    1
    राहुल गांधी प्रयागराज से करेंगे चुनावी शंखनाद, साधेंगे युवाओं को
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: भूमि विवाद में सुनवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार।
    1
    मिर्ज़ापुर: भूमि विवाद में सुनवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रमईपट्टी में सियासी हलचल तेज, आयुष हॉस्पिटल पहुंचे BJP प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने संगठन पर दिया बड़ा बयान *भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का मीरजापुर में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा* *अनुपम ब्यूरो* मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रयागराज जाते समय रमईपट्टी स्थित आयुष हॉस्पिटल में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. सी.एल. बिंद द्वारा माल्यार्पण कर प्रदेश मंत्री का स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन को गांव-गांव तक और अधिक मजबूत बनाना ही हम सभी का लक्ष्य है। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा विद्याधर तिवारी, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, मनीष गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी अजय उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक मुरलीधर, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा एडवोकेट, जितेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    रमईपट्टी में सियासी हलचल तेज, आयुष हॉस्पिटल पहुंचे BJP प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने संगठन पर दिया बड़ा बयान
*भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का मीरजापुर में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा*
*अनुपम ब्यूरो*
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रयागराज जाते समय रमईपट्टी स्थित आयुष हॉस्पिटल में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आयुष हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. सी.एल. बिंद द्वारा माल्यार्पण कर प्रदेश मंत्री का स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन को गांव-गांव तक और अधिक मजबूत बनाना ही हम सभी का लक्ष्य है। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा विद्याधर तिवारी, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, मनीष गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी अजय उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक मुरलीधर, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा एडवोकेट, जितेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल 33/11 केवी उपकेंद्र भवानीपुर, विंध्याचल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपकेंद्र परिसर में खड़ी एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता (जेई) नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बैटरी चालित स्कूटी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अतुल जायसवाल की है। स्कूटी परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जेई नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और विद्युत उपकेंद्र के अन्य उपकरणों को सुरक्षित बचा लिया गया।
    4
    *पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल
*पॉवर हाउस में खड़ी बाईक जल कर खाख* मीरजापुर विंध्याचल 
विंध्याचल 33/11 केवी उपकेंद्र भवानीपुर, विंध्याचल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपकेंद्र परिसर में खड़ी एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता (जेई) नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बैटरी चालित स्कूटी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अतुल जायसवाल की है। स्कूटी परिसर में खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके चलते उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जेई नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और विद्युत उपकेंद्र के अन्य उपकरणों को सुरक्षित बचा लिया गया।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं। भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई। बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि - 1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    1
    DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
DIG रेंज मिर्जापुर कार्यालय में जनसुनवाई
मिर्जापुर - विंध्याचल परिक्षेत्र में DIG ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर "पूनम" द्वारा आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की गई। 
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए DIG महोदया ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फोटो में देखा जा सकता है कि DIG पूनम अपने कार्यालय में बैठकर महिला फरियादी सहित अन्य लोगों की समस्या सुन रही हैं।
भदोही पुलिस ने की UP-112 की समीक्षा बैठक
भदोही - SP के निर्देशन में Addl. SP ने ली PRV कर्मियों की बैठक, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने पर जोर
भदोही। आज दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल द्वारा यूपी-112 कार्यालय में यूपी-112 के समस्त पीआरवी (PRV) कर्मियों के साथ मीटिंग की गई।
बैठक के दौरान महोदय द्वारा पीआरवी वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उन्होंने निर्देशित किया कि -
1. इवेंट (सूचना) प्राप्त होते ही तत्काल न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करें। 2. जनता/पीड़ितों से अत्यंत शालीनता, मधुर एवं संवेदनशीलता के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान कराएं। 3. अपने-अपने आवंटित रूटों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, चौराहों, बैंकों एवं धार्मिक स्थलों के आस-पास निरंतर गतिशील रहकर गश्त करें। 4. वाहनों में लगे संचार उपकरणों, एमडीटी (MDT) व जीपीएस (GPS) को हमेशा क्रियाशील एवं दुरुस्त रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी वर्दी में चुस्त-दुरुस्त रहें।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.