logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2 hrs ago
user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मिशन शक्ति” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई में 50 लाख की सर्राफा लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। 3 अप्रैल को हुई इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पूछताछ में सामने आया कि ये गिरोह किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के शौक को पूरा करने के लिए अपराध की राह पर उतरा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 50 लाख के जेवर, नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है अपराध का अंजाम सिर्फ जेल है। और तेज तर्रार एस पी अशोक कुमार मीणा और सराहना और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है
    1
    हरदोई में 50 लाख की सर्राफा लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है।
3 अप्रैल को हुई इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।
मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
पूछताछ में सामने आया कि ये गिरोह किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के शौक को पूरा करने के लिए अपराध की राह पर उतरा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 50 लाख के जेवर, नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
यह कार्रवाई साफ संदेश देती है अपराध का अंजाम सिर्फ जेल है। और तेज तर्रार एस पी अशोक कुमार मीणा और सराहना और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • हरदोई में पुलिस का बड़ा धमाका,टड़ियावां में सर्राफा लुटेरों का घमंड मिट्टी में मिला दिया,3 लुटेरे गोली लगने से घायल 1 अन्य गिरफ्तार,दो बाल अपचारी अभिरक्षा में...... #HardoiPolice #Encounter #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #HardoiNews #YogiAdityanath #ZeroTolerance #PoliceAction #LootCase #SarrafaLoot #GoldRobbery #CriminalsExposed #UPPoliceInAction #EncountersInUP #KhaakiKaKhauf #CriminalArrested #धायं_धायं #हिसाब_बराबर #अपराधियों_का_काल #यूपी_पुलिस #योगी_का_खौफ #मुठभेड़ #बदमाशों_पर_कहर #खाकी_का_इकबाल #सर्राफा_लूटकांड
    1
    हरदोई में पुलिस का बड़ा धमाका,टड़ियावां में सर्राफा लुटेरों का घमंड मिट्टी में मिला दिया,3 लुटेरे गोली लगने से घायल 1 अन्य गिरफ्तार,दो बाल अपचारी अभिरक्षा में......
#HardoiPolice #Encounter #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #HardoiNews #YogiAdityanath #ZeroTolerance #PoliceAction #LootCase #SarrafaLoot #GoldRobbery #CriminalsExposed #UPPoliceInAction #EncountersInUP #KhaakiKaKhauf #CriminalArrested
#धायं_धायं #हिसाब_बराबर #अपराधियों_का_काल #यूपी_पुलिस #योगी_का_खौफ #मुठभेड़ #बदमाशों_पर_कहर #खाकी_का_इकबाल #सर्राफा_लूटकांड
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #हरदोई/ ​संडीला : तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर आसू में भीषण आग लगने से किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से 12 किसानों की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। ​ आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। ​सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ​दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाए जाने तक 12 किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने अब जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    1
    #हरदोई/ ​संडीला : तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर आसू में भीषण आग लगने से किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से 12 किसानों की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।
​
आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
​सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
​दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाए जाने तक 12 किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने अब जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में सक्रिय थाना पाली पुलिस ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सैफ सराय निवासी इन्द्रपाल पुत्र रामचंद्र एवं राजीव पुत्र जोरावर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 17,700 रुपये की नकदी तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने क्षेत्र में अंजाम दी गई कई चोरी व धोखाधड़ी की वारदातों को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को पिंटू होटल के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका एटीएम बदलकर खाते से धनराशि निकाल ली थी। इस संबंध में थाना पाली पर मु०अ०सं० 174/25 पहले से दर्ज है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने अगस्त 2025 में ग्राम महामदापुर में एक घर से नकदी व बर्तन चोरी करना, सितंबर 2025 में ग्राम हजारी मडैया में एक दुकान का ताला तोड़ना तथा नवंबर 2025 में एक व्यक्ति की जेब से नकदी पार करने जैसी घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बरामदगी एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्तों में से राजीव का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिस पर वर्ष 2008 से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर लगाम लगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की सराहना की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
    1
    हरदोई। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में सक्रिय थाना पाली पुलिस ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सैफ सराय निवासी इन्द्रपाल पुत्र रामचंद्र एवं राजीव पुत्र जोरावर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 17,700 रुपये की नकदी तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने क्षेत्र में अंजाम दी गई कई चोरी व धोखाधड़ी की वारदातों को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को पिंटू होटल के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका एटीएम बदलकर खाते से धनराशि निकाल ली थी। इस संबंध में थाना पाली पर मु०अ०सं० 174/25 पहले से दर्ज है।
इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने अगस्त 2025 में ग्राम महामदापुर में एक घर से नकदी व बर्तन चोरी करना, सितंबर 2025 में ग्राम हजारी मडैया में एक दुकान का ताला तोड़ना तथा नवंबर 2025 में एक व्यक्ति की जेब से नकदी पार करने जैसी घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस ने बरामदगी एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्तों में से राजीव का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिस पर वर्ष 2008 से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर लगाम लगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की सराहना की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
    user_VNN news channel / मुख्य आवाज
    VNN news channel / मुख्य आवाज
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) में रविवार को हुए हमले के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। सोमवार को एक भी दुकान नहीं खुली, जबकि मंगलवार को भी सिर्फ 2 दुकानदारों ने ही हिम्मत जुटाई। 👉 हमलावर घटना के बाद दोबारा लौटे थे , और पुलिस मौजूदगी में भी धमकी देकर चले गए थे, घटना के बाद से करीब 18 दुकानें अब भी बंद हैँ, व्यापारियों में भारी डर है, आखिर इसीलिए आरोपी के वायरल वीडियो के बाद भी व्यापारी ख़ामोश हैँ, पुलिस दुकाने खुलवाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है? इधर आरोपियों पर सत्ता संरक्षण और भूमाफिया कनेक्शन की चर्चा, मन्त्री जी के खासमखास कई प्रभावशाली भाजपाई चर्चित कथित भूमाफिया आरोपियों के कहीं न कहीं पार्टनर, सहयोगी, और आर्थिक सहयोग करने में तत्पर बताए जा रहे हैँ। घटना के तीन दिन बाद तक घटनास्थल पर स्थानीय एसडीएम का न पहुंचना चर्चा का बिषय बना है वैसे भी भूमाफियाओं को संरक्षण देने में तहसील प्रशासन बहुचर्चित है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल ही सवाल हैं जिनका जबाब देने के लिए न तहसीलदार तैयार हैँ और न एसडीएम कुछ बोल रहे हैँ, जबकि बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे एसडीएम शाहाबाद ही तहसील इलाके की सभी विवादित जमीनों को लेकर बढ़ रहे विवादों के लिए जिम्मेदार हैं फिर भी सवाल उठता है कि आखिर कौन एसडीएम शाहाबाद की जबाबदेही तय करेगा या उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर जनता को ईमानदारी का संदेश देगा? भले कोतवाली पुलिस ने कथित भूमाफिया जाहिर एवं उसके भाई आदि के विरुद्ध 3 दिन में 3 मुकदमे दर्ज,कर और चौथे की तैयारी जाहिर कर मामले में अपनी बदनामी की खाईं पाट ली है लेकिन ASP शाहाबाद की भूमिका पर जागरूक जन और उनके खासमखास संदिग्ध व्यापारियों को छोड़कर अन्य व्यापारी वर्ग गहन चिंतन कर रहा है। पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी ❗ बड़े सवाल: क्या पुलिस तैनाती के बावजूद व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं? क्या दबंगों के हौसले सत्ता संरक्षण से बुलंद हैं? और आखिर कब खुलेगा खौफ में बंद शाहाबाद का बाजार? 🗣️ खामोश बाजार बहुत कुछ कह रहा है — यह सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, भरोसे के टूटने की कहानी है।
    2
    शाहाबाद (हरदोई) में रविवार को हुए हमले के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं।
सोमवार को एक भी दुकान नहीं खुली, जबकि मंगलवार को भी सिर्फ 2 दुकानदारों ने ही हिम्मत जुटाई।
👉 हमलावर घटना के बाद दोबारा लौटे थे , और पुलिस मौजूदगी में भी धमकी देकर चले गए थे,  घटना के बाद से करीब 18 दुकानें अब भी बंद हैँ, व्यापारियों में भारी डर है, आखिर इसीलिए आरोपी के वायरल वीडियो के बाद भी व्यापारी ख़ामोश हैँ, पुलिस दुकाने खुलवाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है? इधर 
आरोपियों पर सत्ता संरक्षण और भूमाफिया कनेक्शन की चर्चा, मन्त्री जी के खासमखास कई प्रभावशाली भाजपाई चर्चित कथित भूमाफिया आरोपियों के कहीं न कहीं पार्टनर, सहयोगी, और आर्थिक सहयोग करने में तत्पर बताए जा रहे हैँ। घटना के तीन दिन बाद तक घटनास्थल पर स्थानीय एसडीएम का न पहुंचना चर्चा का बिषय बना है वैसे भी भूमाफियाओं को संरक्षण देने में तहसील प्रशासन बहुचर्चित है। प्रशासन की भूमिका पर सवाल ही सवाल हैं जिनका जबाब देने के लिए न तहसीलदार तैयार हैँ और न एसडीएम कुछ बोल रहे हैँ, जबकि बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे एसडीएम शाहाबाद ही तहसील इलाके की सभी विवादित जमीनों को लेकर बढ़ रहे विवादों के लिए जिम्मेदार हैं फिर भी सवाल उठता है कि आखिर कौन एसडीएम शाहाबाद की जबाबदेही तय करेगा या उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर जनता को ईमानदारी का संदेश देगा?
भले कोतवाली पुलिस ने कथित भूमाफिया जाहिर एवं उसके भाई आदि के विरुद्ध 3 दिन में 3 मुकदमे दर्ज,कर और चौथे की तैयारी जाहिर कर मामले में अपनी बदनामी की खाईं पाट ली है लेकिन ASP शाहाबाद की भूमिका पर जागरूक जन और उनके खासमखास संदिग्ध व्यापारियों को छोड़कर अन्य व्यापारी वर्ग गहन चिंतन कर रहा है।
पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी
❗ बड़े सवाल: क्या पुलिस तैनाती के बावजूद व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं?
क्या दबंगों के हौसले सत्ता संरक्षण से बुलंद हैं?
और आखिर कब खुलेगा खौफ में बंद शाहाबाद का बाजार?
🗣️ खामोश बाजार बहुत कुछ कह रहा है — यह सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, भरोसे के टूटने की कहानी है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल घटना प्रयागराज के बहरिया अंतर्गत के बताई जा रही है। किसान का 18 वर्षी बेटे की गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में हुई दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम सा पसर गया। बताया जा रहा है की युवक थ्रेसर में गेहूं की मड़ाई कर रहा था इस दौरान यह हादसा हुआ । फिलहाल खबर सोशल मीडिया के माध्यम से है जिसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि मेरे पास उपलब्ध नहीं है।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल घटना प्रयागराज के बहरिया अंतर्गत के बताई जा रही है। किसान का 18 वर्षी बेटे की गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में हुई दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम सा पसर गया। बताया जा रहा है की युवक थ्रेसर में गेहूं की मड़ाई कर रहा था इस दौरान यह हादसा हुआ ।
फिलहाल खबर सोशल मीडिया के माध्यम से है जिसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि मेरे पास उपलब्ध नहीं है।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई: आज मंगलवार शाम चलीं तेज हवाओं से बेनीगंज के मुख्य चौराहा बस स्टॉप स्थित खड़े एक प्राचीन नीम का पेड़ के मुख्य प्रताप नगर संडीला सड़क मार्ग पर अचानक गिरने से बड़ा हादसा होते बचा हालांकि उक्त पेड़ की चपेट में आए कई पटरी दुकानदारों का बड़ा नुकसान हुआ तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक राहगीर चोटिल हुआ जिसे बेनीगंज इंस्पेक्टर मार्तंड प्रताप सिंह ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताते चले की अचानक तेज हवाओं में विशाल आवाज देकर गिरे उपरोक्त नीम के पेड़ को देखकर सजग हुए मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े ऑटो रिक्शा चालक, राहगीर व पटरी दुकानदारों ने सतर्कता दिखाते हुए मौके से आनन फानन हटना मुनासिब समझा जिससे कहीं ना कहीं एक बड़ा हादसा होने से रहा, तो वहीं कुछ लोगों के अनुसार सूचना पर तत्काल पहुंचे बेनीगंज इंस्पेक्टर मारकंडे प्रताप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए वन विभाग सहित विद्युत कर्मियों को मामले की सूचना दी, जिससे संडीला एवं प्रताप नगर की ओर कई किलोमीटर तक लगे वाहनों के जाम से महज 30 मिनट में आवागमन कर्मियों वाहनों को राहत मिल सकी। वही मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने स्थितियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि सभी विभागों सहित नगर पंचायत की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है जल्द ही जाम की स्थितियों से निपटा जाएगा, हालांकि द टेलीकास्ट द्वारा किए गए सवालों का जवाब देने से कतराते नजर आए रूपेश अंजाना। कुछ के अनुसार अगर मुख्य बस स्टॉप के दोनों ओर पटरी दुकानदारों की दुकान एवं अतिक्रमण के चलते लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जो आज तेज हवाओं में गिरे नीम के पेड़ से बच तो गए लेकिन आने वाले समय में एक बड़े हादसे की ओर इशारा जरूर कर गए।
    1
    हरदोई: आज मंगलवार शाम चलीं तेज हवाओं से बेनीगंज के मुख्य चौराहा बस स्टॉप स्थित खड़े एक प्राचीन नीम का पेड़ के मुख्य प्रताप नगर संडीला सड़क मार्ग पर अचानक गिरने से बड़ा हादसा होते बचा हालांकि उक्त पेड़ की चपेट में आए कई पटरी दुकानदारों का बड़ा नुकसान हुआ तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक राहगीर चोटिल हुआ जिसे बेनीगंज इंस्पेक्टर मार्तंड प्रताप सिंह ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताते चले की अचानक तेज हवाओं में विशाल आवाज देकर गिरे उपरोक्त नीम के पेड़ को देखकर सजग हुए मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े ऑटो रिक्शा चालक, राहगीर व पटरी दुकानदारों ने सतर्कता दिखाते हुए मौके से आनन फानन हटना मुनासिब समझा जिससे कहीं ना कहीं एक बड़ा हादसा होने से रहा, तो वहीं कुछ लोगों के अनुसार सूचना पर तत्काल पहुंचे बेनीगंज इंस्पेक्टर मारकंडे प्रताप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए वन विभाग सहित विद्युत कर्मियों को मामले की सूचना दी, जिससे संडीला एवं प्रताप नगर की ओर कई किलोमीटर तक लगे वाहनों के जाम से महज 30 मिनट में आवागमन कर्मियों वाहनों को राहत मिल सकी। वही मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने स्थितियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि सभी विभागों सहित नगर पंचायत की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है जल्द ही जाम की स्थितियों से निपटा जाएगा, हालांकि द टेलीकास्ट द्वारा किए गए सवालों का जवाब देने से कतराते नजर आए रूपेश अंजाना। कुछ के अनुसार अगर मुख्य बस स्टॉप के दोनों ओर पटरी दुकानदारों की दुकान एवं अतिक्रमण के चलते लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जो आज तेज हवाओं में गिरे नीम के पेड़ से बच तो गए लेकिन आने वाले समय में एक बड़े हादसे की ओर इशारा जरूर कर गए।
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    1
    Post by रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.