logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरथावल क्षेत्र में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा एक्शन! तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹ 2310 और 52 ताश के पत्ते बरामद—मौके से दो आरोपी फरार। मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुटेसरा-सैदपुरा मार्ग स्थित जोहड़ के पास जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार पुत्र मंगल दास निवासी दतियाना थाना छपार, बब्लू पुत्र समय सिंह निवासी कसियारा थाना चरथावल और सुरेन्द्र पुत्र मदन सिंह निवासी पचैंडा रोड थाना नई मंडी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मौके से 52 ताश के पत्ते, 2,310 रुपये नकद, एक टॉर्च और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के नाम परितोष उर्फ बुद्धू पुत्र रामनाथ निवासी अमीगढ़ थाना चरथावल और तहसीन उर्फ तोला पुत्र शमशेर निवासी कुटेसरा थाना चरथावल बताए हैं। मामले में मु0अ0सं0 178/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। #Charthawal #Muzaffarnagar #CrimeNews #PoliceAction #UPNews

1 hr ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चरथावल क्षेत्र में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा एक्शन! तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹ 2310 और 52 ताश के पत्ते बरामद—मौके से दो आरोपी फरार। मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुटेसरा-सैदपुरा मार्ग स्थित जोहड़ के पास जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार पुत्र मंगल दास निवासी दतियाना थाना छपार, बब्लू पुत्र समय सिंह निवासी कसियारा थाना चरथावल और सुरेन्द्र पुत्र मदन सिंह निवासी पचैंडा रोड थाना नई मंडी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मौके से 52 ताश के पत्ते, 2,310 रुपये नकद, एक टॉर्च और तीन मोटरसाइकिल बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के नाम परितोष उर्फ बुद्धू पुत्र रामनाथ निवासी अमीगढ़ थाना चरथावल और तहसीन उर्फ तोला पुत्र शमशेर निवासी कुटेसरा थाना चरथावल बताए हैं। मामले में मु0अ0सं0 178/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। #Charthawal #Muzaffarnagar #CrimeNews #PoliceAction #UPNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में तो लोगों की मौत मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ईऑन कार, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेजा गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में तो लोगों की मौत
मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ईऑन कार, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भेजा गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा
मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 1:30 बजे ईऑन कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 👉मुजफ्फरनगर में नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध छत्रपति शिवाजी सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन एफआईआर और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। गोरखपुर में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मुजफ्फरनगर में छत्रपति शिवाजी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेहा बोरा के कथित बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, उसके स्रोत और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले संबंधित खातों की जांच की मांग की गई। अर्चित आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की नीतियों की आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी सार्वजनिक व्यक्ति के संबंध में कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि गोरखपुर में 14 सितंबर को AISA के कार्यक्रम के दौरान नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें भी सामने आई हैं। छत्रपति शिवाजी सेना ने मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
    4
    👉मुजफ्फरनगर में नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध
छत्रपति शिवाजी सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
एफआईआर और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
मुजफ्फरनगर। गोरखपुर में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मुजफ्फरनगर में छत्रपति शिवाजी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेहा बोरा के कथित बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कथित वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, उसके स्रोत और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले संबंधित खातों की जांच की मांग की गई।
अर्चित आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की नीतियों की आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी सार्वजनिक व्यक्ति के संबंध में कथित अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
गौरतलब है कि गोरखपुर में 14 सितंबर को AISA के कार्यक्रम के दौरान नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें भी सामने आई हैं। 
छत्रपति शिवाजी सेना ने मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तहसील समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, एडीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों तक ने सुनीं जनसमस्याएं। मुजफ्फरनगर। 19 सितंबर 2026 को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे। समाधान दिवस में एडीएम, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, नायब तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तहसील परिसर में पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं, जिसके बाद अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन से संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया, ताकि उनका नियमानुसार समाधान कराया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। समाधान दिवस में अपनी शिकायतों का निस्तारण होने के बाद फरियादी संतुष्ट दिखाई दिए और कई लोगों ने अधिकारियों की कार्रवाई पर राहत जताई।
    1
    तहसील समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, एडीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों तक ने सुनीं जनसमस्याएं।
मुजफ्फरनगर। 19 सितंबर 2026 को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे। समाधान दिवस में एडीएम, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, नायब तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तहसील परिसर में पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं, जिसके बाद अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासन से संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया, ताकि उनका नियमानुसार समाधान कराया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। समाधान दिवस में अपनी शिकायतों का निस्तारण होने के बाद फरियादी संतुष्ट दिखाई दिए और कई लोगों ने अधिकारियों की कार्रवाई पर राहत जताई।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मकान के सौदे में ₹ 2.30 लाख बकाया, महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी साइरा ने मकान की बिक्री से जुड़े पैसों के विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसने चरथावल स्थित अपना मकान हारून नामक व्यक्ति को 11 लाख 30 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदे के दौरान पांच लाख रुपये नगद और चार लाख रुपये के दो चेक बच्चों के नाम दिए गए, जबकि 2.30 लाख रुपये अभी बकाया हैं। महिला का आरोप है कि बकाया रकम मांगने पहुंचने पर उसके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई। साथ ही उसे और उसके बच्चों को झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी गई। साइरा ने अपने रिश्तेदारों और मददगारों को भी धमकाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से बकाया रकम दिलाने, मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा स्वयं और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
    1
    मकान के सौदे में ₹ 2.30 लाख बकाया, महिला ने लगाया बदसलूकी का आरोप, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग 
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी साइरा ने मकान की बिक्री से जुड़े पैसों के विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसने चरथावल स्थित अपना मकान हारून नामक व्यक्ति को 11 लाख 30 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदे के दौरान पांच लाख रुपये नगद और चार लाख रुपये के दो चेक बच्चों के नाम दिए गए, जबकि 2.30 लाख रुपये अभी बकाया हैं।
महिला का आरोप है कि बकाया रकम मांगने पहुंचने पर उसके साथ गाली-गलौज, बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई। साथ ही उसे और उसके बच्चों को झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी गई। साइरा ने अपने रिश्तेदारों और मददगारों को भी धमकाए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस से बकाया रकम दिलाने, मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा स्वयं और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इस वीडियो के लिए लाइक करें फोलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें इस
    1
    इस वीडियो के लिए लाइक करें फोलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें
इस
    user_GULISTA Rajput
    GULISTA Rajput
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर धर्मांतरण के मामले में जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा मुजफ्फरनगर धर्मांतरण के मामले में जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा
    1
    मुजफ्फरनगर धर्मांतरण के मामले में जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा 
मुजफ्फरनगर धर्मांतरण के मामले में जानकारी देते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अर्चित आर्य बोले—आलोचना का अधिकार, लेकिन आपत्तिजनक भाषा के मामले में हो निष्पक्ष जांच। मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे एक वीडियो में नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने नेहा बोरा से संबंधित वायरल वीडियो और उसमें किए गए कथित बयान की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी सत्यता और वास्तविक संदर्भ की जांच आवश्यक है। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नेहा बोरा के कथित बयान वाले वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराई जाए और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले संबंधित खातों की भी जांच की जाए। संगठन ने मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
    1
    अर्चित आर्य बोले—आलोचना का अधिकार, लेकिन आपत्तिजनक भाषा के मामले में हो निष्पक्ष जांच।
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे एक वीडियो में नेहा बोरा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने नेहा बोरा से संबंधित वायरल वीडियो और उसमें किए गए कथित बयान की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी सत्यता और वास्तविक संदर्भ की जांच आवश्यक है।
प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नेहा बोरा के कथित बयान वाले वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराई जाए और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले संबंधित खातों की भी जांच की जाए। संगठन ने मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इस वीडियो के लिए लाइक करें फॉलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें इस वीडियो के लिए लाइक करें फॉलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें
    1
    इस वीडियो के लिए लाइक करें फॉलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें
इस वीडियो के लिए लाइक करें फॉलो करें शेयर करें और कमेंट में लिखकर भेजें
    user_GULISTA Rajput
    GULISTA Rajput
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.