Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ambedkar Nagar School Timing Changed 🔥 | Heatwave Alert के बीच बड़ा फैसला अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।
Up45news
Ambedkar Nagar School Timing Changed 🔥 | Heatwave Alert के बीच बड़ा फैसला अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।1
- *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर पलई रामनगर के पास ऑटो और बाइक में हुई जोरदार टक्कर ,, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के खेत में करीब एक ट्रैक्टर ट्राली पंछी और जानवरों का अवशिष्ट ग्रामीणों ने उस समय देखा जब चिल कौवा और कुत्ते वहां बड़ी संख्या में जमे थे यह तस्वीर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया । पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।1
- Post by Bp News Hanswar1
- Post by BALRAM1
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।2
- लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नौतरिया बाईपास के पास रविवार दोपहर एक पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम जल जीवन मिशन के तहत रखा गया था, जिसमें भारी मात्रा में पाइप मौजूद थीं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ईओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें #AmbedkarNagar #FireNews #UPNews #BreakingNews #Akbarpur #HindiNews #UP45News1