logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुराना बस स्टैंड पर पर्स से पैसे निकालते महिला चोर पकड़ी गई, भीड़ के बीच से फरार जौरा। मुरैना जिले के जौरा शहर स्थित पुराना बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को कथित रूप से दूसरी महिला के पर्स की चेन खोलकर पैसे निकालते हुए पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि महिला ने पर्स से पैसे निकालते हुए संदिग्ध महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने भी महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान आरोपी महिला मौका पाकर लोगों के बीच से भागने में सफल हो गई।घटना के बाद बस स्टैंड पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है। फिलहाल महिला की पहचान और चोरी किए गए रुपयों की सही जानकारी सामने नहीं आई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाना जरूरी है।

7 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

पुराना बस स्टैंड पर पर्स से पैसे निकालते महिला चोर पकड़ी गई, भीड़ के बीच से फरार जौरा। मुरैना जिले के जौरा शहर स्थित पुराना बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को कथित रूप से दूसरी महिला के पर्स की चेन खोलकर पैसे निकालते हुए पकड़ लिया गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि महिला ने पर्स से पैसे निकालते हुए संदिग्ध महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने भी महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान आरोपी महिला मौका पाकर लोगों के बीच से भागने में सफल हो गई।घटना के बाद बस स्टैंड पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है। फिलहाल महिला की पहचान और चोरी किए गए रुपयों की सही जानकारी सामने नहीं आई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाना जरूरी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जयपुर से आए दो भाई आज मिलने के लिए बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश पर पहुंचे। ❤️🙏 उनसे मिलकर, बातचीत करके और अपनेपन का स्नेह पाकर बहुत अच्छा लगा। ऐसी मुलाकातें दूरियों को मिटाकर रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाती हैं। 😊☕❤️ दोनों भाईयों का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं। आपका प्यार और स्नेह हमेशा इसी तरह बना रहे। 🙏❤️ ☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आप दोनों भाइयों को ढेर सारी शुभकामनाएं। ❤️🙏 #BalluTeaStall #श्योपुर #Sheopur #जयपुर #मुलाकात #दोस्ती #मध्यप्रदेश #चायसेवाब्रांड #FamousTeaStall
    1
    जयपुर से आए दो भाई आज मिलने के लिए बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश पर पहुंचे। ❤️🙏

उनसे मिलकर, बातचीत करके और अपनेपन का स्नेह पाकर बहुत अच्छा लगा। ऐसी मुलाकातें दूरियों को मिटाकर रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाती हैं। 😊☕❤️

दोनों भाईयों का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं। आपका प्यार और स्नेह हमेशा इसी तरह बना रहे। 🙏❤️

☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से आप दोनों भाइयों को ढेर सारी शुभकामनाएं। ❤️🙏

#BalluTeaStall #श्योपुर #Sheopur #जयपुर #मुलाकात #दोस्ती #मध्यप्रदेश #चायसेवाब्रांड #FamousTeaStall
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath
    1
    Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath
    user_Seetu sikarwar
    Seetu sikarwar
    Content Creator (YouTuber) कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रैकिग दिल्ली -भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कहां कि, नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।
    1
    ब्रैकिग दिल्ली -भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कहां कि, नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।  पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनायारक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनाया भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज सरमथुरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और गलियों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। रिपोर्ट: लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान भरत सिंह मीणा
    1
    सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान
रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनायारक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई।
सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान
रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज सरमथुरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और गलियों में त्योहार की रौनक देखने को मिली।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।
रिपोर्ट: लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान
भरत सिंह मीणा
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • माउजर दिखाकर ग्रामीण से 315 बोर की बंदूक लूटी, भैंस चराने गया था जंगल बेंचाई के जंगल में चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गसवानी के साथ कराहल और बरगवां पुलिस की टीमें सर्चिंग में जुटीं श्योपुर। गसवानी थाना क्षेत्र के बेंचाई के जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण से चार बदमाशों द्वारा माउजर दिखाकर 315 बोर की बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। जंगल का क्षेत्र होने के कारण कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी सर्चिंग अभियान में शामिल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, मुकेश धाकड़ और रामसिंह धाकड़ गुरुवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए बेंचाई के जंगल में गए थे। इसी दौरान चार बदमाश उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने माउजर दिखाकर दोनों ग्रामीणों को डराया और उनके पास मौजूद 315 बोर की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद चारों बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गसवानी थाना पुलिस की टीम जंगल में पहुंची और आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जंगल से बाहर निकलने वाले संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई। चूंकि घटना जंगल के क्षेत्र में हुई है और आरोपी वारदात के बाद जंगल की ओर भागे हैं, इसलिए गसवानी पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दी। इसके बाद कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से जंगल में सर्चिंग शुरू की। पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास गसवानी थाना प्रभारी आशा मौर्य ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। माउजर दिखाकर ग्रामीण से 315 बोर की बंदूक लूटी, भैंस चराने गया था जंगल बेंचाई के जंगल में चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गसवानी के साथ कराहल और बरगवां पुलिस की टीमें सर्चिंग में जुटीं श्योपुर। गसवानी थाना क्षेत्र के बेंचाई के जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण से चार बदमाशों द्वारा माउजर दिखाकर 315 बोर की बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। जंगल का क्षेत्र होने के कारण कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी सर्चिंग अभियान में शामिल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, मुकेश धाकड़ और रामसिंह धाकड़ गुरुवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए बेंचाई के जंगल में गए थे। इसी दौरान चार बदमाश उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने माउजर दिखाकर दोनों ग्रामीणों को डराया और उनके पास मौजूद 315 बोर की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद चारों बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गसवानी थाना पुलिस की टीम जंगल में पहुंची और आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जंगल से बाहर निकलने वाले संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई। चूंकि घटना जंगल के क्षेत्र में हुई है और आरोपी वारदात के बाद जंगल की ओर भागे हैं, इसलिए गसवानी पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दी। इसके बाद कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से जंगल में सर्चिंग शुरू की। पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास गसवानी थाना प्रभारी आशा मौर्य ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
    2
    माउजर दिखाकर ग्रामीण से 315 बोर की बंदूक लूटी, भैंस चराने गया था जंगल

बेंचाई के जंगल में चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गसवानी के साथ कराहल और बरगवां पुलिस की टीमें सर्चिंग में जुटीं

श्योपुर। गसवानी थाना क्षेत्र के बेंचाई के जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण से चार बदमाशों द्वारा माउजर दिखाकर 315 बोर की बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। जंगल का क्षेत्र होने के कारण कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी सर्चिंग अभियान में शामिल हो गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मुकेश धाकड़ और रामसिंह धाकड़ गुरुवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए बेंचाई के जंगल में गए थे। इसी दौरान चार बदमाश उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने माउजर दिखाकर दोनों ग्रामीणों को डराया और उनके पास मौजूद 315 बोर की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद चारों बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गसवानी थाना पुलिस की टीम जंगल में पहुंची और आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जंगल से बाहर निकलने वाले संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई।

चूंकि घटना जंगल के क्षेत्र में हुई है और आरोपी वारदात के बाद जंगल की ओर भागे हैं, इसलिए गसवानी पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दी। इसके बाद कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से जंगल में सर्चिंग शुरू की। पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास

गसवानी थाना प्रभारी आशा मौर्य ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।


माउजर दिखाकर ग्रामीण से 315 बोर की बंदूक लूटी, भैंस चराने गया था जंगल
बेंचाई के जंगल में चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, गसवानी के साथ कराहल और बरगवां पुलिस की टीमें सर्चिंग में जुटीं
श्योपुर। गसवानी थाना क्षेत्र के बेंचाई के जंगल में भैंस चराने गए ग्रामीण से चार बदमाशों द्वारा माउजर दिखाकर 315 बोर की बंदूक लूटने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। जंगल का क्षेत्र होने के कारण कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी सर्चिंग अभियान में शामिल हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार, मुकेश धाकड़ और रामसिंह धाकड़ गुरुवार को अपनी भैंसों को चराने के लिए बेंचाई के जंगल में गए थे। इसी दौरान चार बदमाश उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने माउजर दिखाकर दोनों ग्रामीणों को डराया और उनके पास मौजूद 315 बोर की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद चारों बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गसवानी थाना पुलिस की टीम जंगल में पहुंची और आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जंगल से बाहर निकलने वाले संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई।
चूंकि घटना जंगल के क्षेत्र में हुई है और आरोपी वारदात के बाद जंगल की ओर भागे हैं, इसलिए गसवानी पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना दी। इसके बाद कराहल और बरगवां थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से जंगल में सर्चिंग शुरू की। पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास
गसवानी थाना प्रभारी आशा मौर्य ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_Irsad News
    Irsad News
    Court reporter श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।
    1
    नाली की सफाई के बजाय सड़क खोदने का आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शिवपुरी/नरवर। जनपद पंचायत नरवर के ग्राम पंचायत जैतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम काशीपुर में नाली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरवर को शिकायत सौंपकर सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम काशीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी नाली को खुलवाकर साफ कराने के बजाय सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत के अनुसार नाली का गंदा पानी खेतों में पहुंचने लगा, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान होने की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाली का पानी चौक होकर सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के घरों के सामने भी गंदा पानी भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मौके पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव से नाली की सफाई कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि नाली की सफाई कराने के बजाय सड़क को खोद दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समस्या का समाधान होने के बजाय स्थिति और खराब हो गई।
ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की जांच कराने, बंद नाली को खुलवाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा ग्राम पंचायत जैतपुर की सरपंच ममता सोलंकी एवं सचिव देवेंद्र शर्मा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों की ओर से यह शिकायत 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।
    user_पूजा
    पूजा
    Court reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • ग्वालियर में ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचीं सवारियां,हादसे के बाद मची अफरा-तफरी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ग्वालियर। शहर में एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ई-रिक्शा में सवारियां मौजूद थीं। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सवारियां बाल-बाल बच गईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा सड़क पर पलटा हुआ नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद एक बार फिर शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
    1
    ग्वालियर में ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचीं सवारियां,हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा 
ग्वालियर। शहर में एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ई-रिक्शा में सवारियां मौजूद थीं। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सवारियां बाल-बाल बच गईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा सड़क पर पलटा हुआ नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद एक बार फिर शहर में ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🎶🙏 स्वर्गीय महान गायक मुकेश जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🎶 आज श्योपुर जिले के सभी संगीत प्रेमी एवं गायक कलाकारों द्वारा हिंदी फिल्म संगीत जगत के महान एवं अमर गायक स्वर्गीय मुकेश जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस शानदार एवं यादगार संगीत कार्यक्रम का आयोजन बौहरेजी के फार्म हाउस, ग्राम रायपुरा में किया गया। इस अवसर पर श्योपुर जिले के अनेक प्रतिभाशाली गायक कलाकारों ने स्वर्गीय मुकेश जी के एक से बढ़कर एक सदाबहार और दिल को छू लेने वाले गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 🎤🎼❤️ कार्यक्रम में संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच मुकेश जी की अमर गायकी को याद किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि महान गायकों की आवाज़ और उनके गीत हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहते हैं। 🙏🎶 स्वर्गीय मुकेश जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🎶🙏 बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी संगीत प्रेमी कलाकारों एवं आयोजन समिति को इस सुंदर और यादगार कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️☕🎤 #श्रद्धांजलि #मुकेशजी #संगीत #संगीतप्रेमी #श्योपुर #रायपुरा #गायककलाकार #बल्लूटीस्टॉल #मध्यप्रदेश #Sheopur #BalluTeaStall
    2
    🎶🙏 स्वर्गीय महान गायक मुकेश जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🎶

आज श्योपुर जिले के सभी संगीत प्रेमी एवं गायक कलाकारों द्वारा हिंदी फिल्म संगीत जगत के महान एवं अमर गायक स्वर्गीय मुकेश जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस शानदार एवं यादगार संगीत कार्यक्रम का आयोजन बौहरेजी के फार्म हाउस, ग्राम रायपुरा में किया गया। इस अवसर पर श्योपुर जिले के अनेक प्रतिभाशाली गायक कलाकारों ने स्वर्गीय मुकेश जी के एक से बढ़कर एक सदाबहार और दिल को छू लेने वाले गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 🎤🎼❤️

कार्यक्रम में संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच मुकेश जी की अमर गायकी को याद किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि महान गायकों की आवाज़ और उनके गीत हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहते हैं।

🙏🎶 स्वर्गीय मुकेश जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🎶🙏

बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से सभी संगीत प्रेमी कलाकारों एवं आयोजन समिति को इस सुंदर और यादगार कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️☕🎤

#श्रद्धांजलि #मुकेशजी #संगीत #संगीतप्रेमी #श्योपुर #रायपुरा #गायककलाकार #बल्लूटीस्टॉल #मध्यप्रदेश #Sheopur #BalluTeaStall
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रैकिग नेपाल- नेपाल में मकान की छत पर खड़े होकर लड़के नें आपनी शर्ट हिला कर, सेना के होलीकॉप्टर सवार होने की मदद माँगी । सेना के जवानों ने उसका रेस्क्यू किया।
    1
    ब्रैकिग नेपाल- नेपाल में  मकान की छत पर खड़े होकर लड़के नें आपनी शर्ट हिला  कर, सेना के होलीकॉप्टर  सवार होने की मदद माँगी । सेना के जवानों ने उसका रेस्क्यू किया।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.