Shuru
Apke Nagar Ki App…
Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath
Seetu sikarwar
Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुरूवार को व्हीकल फैक्ट्री, जबलपुर में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं विधायक डॉ अभिलाष पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, सेना, आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड एवं व्हीकल फैक्ट्री के अधिकारी भी उपस्थित थे।1
- नरेंद्र सिकरवार की विशिष्ट रिपोर्ट जनवरी टीवी के साथ देखते रहिए आप सब लोग1
- आवदा डैम के नीचे सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग 15 से 20 गांवों के ग्रामीण रोजाना करते हैं आवागमन, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी श्योपुर। आवदा डैम के नीचे से होकर गुजरने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से करीब 15 से 20 गांवों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। ग्रामीणों के लिए यह सड़क आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है, लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और ग्रामीणों को हो रही है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस बदहाल सड़क की सुध लेता है।1
- बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार, बेटी की मौत,मां की हालत गंभीर, सदर थाना क्षेत्र के गांव कांसोटी खेड़ा की घटना, मृतक बालिका प्राजंलि बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ती थी आठवीं कक्षा में, त्योहार पर भाई को राखी बांधने आई थी घर, सदर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, घटना से गांव कांसौटी खेड़ा में छाया शोक।1
- श्योपुर जिले की विजयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बैंनीपुरा में विद्युत विभाग की लापरवाही, रास्तों में झूल रही बिजली की केबिल से हादसे का खतरा गांव के प्रमुख रास्तों पर बिजली की केबिलें नीचे तक झूल रही हैं। इससे राहगीरों और ग्रामीणों में कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर केबिलों को व्यवस्थित और सुरक्षित कराने की मांग की है।2
- सरमथुरा बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है— सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरमथुरा के बसंतपुरा मोड़ पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित लोगों की ओर से 12 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। टाइगर रिजर्व के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। बसंतपुरा मोड़ बनेगा आंदोलन का प्रमुख केंद्र आज दिनांक 27/08/2026/ तक 1 लाख आंदोलन में आए हैं ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जमीन, खेती, मजदूरी, रोजगार और रोजी-रोटी की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि टाइगर रिजर्व से प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों के साथ खुली बातचीत और जनसुनवाई की जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना कोई बड़ा फैसला न लिया जाए। प्रशासन से सीधा सवाल—ग्रामीणों की सुनेगा कौन? आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि टाइगर रिजर्व के कारण स्थानीय लोगों की आजीविका और रोजगार प्रभावित होते हैं, तो सरकार को पहले स्पष्ट नीति और उचित समाधान सामने रखना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसंतपुरा मोड़ पर आंदोलन कर रहे लोगों की बात सुनी जाए और प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जाए। सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार आंदोलनकारियों ने कहा है कि उनकी आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर बातचीत करेगा या आंदोलन आगे बढ़ेगा। बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो। जनता का बड़ा सवाल टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? आंदोलन स्थल: बसंतपुरा मोड़, सरमथुरा आंदोलन की शुरुआत: 12 अगस्त 2026 रिपोर्ट: भरत सिंह मीणा | सरमथुरा, धौलपुर राजस्थान लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा धौलपुर राजस्थान1
- रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’ महिलाओं एवं बहिनों से बंधवाई राखी धौलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धौलपुर पुलिस ने पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, समन्वय और आत्मीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम आयोजित किया। जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बहनों को थानों में आमंत्रित कर पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाई और उन्हें भरोसा दिलाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी धौलपुर पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने कहा कि महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध महिला सुरक्षा सेवाओं के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता एवं विश्वास का भाव और मजबूत हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से धौलपुर पुलिस ने ‘पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आपके साथ है’ का संदेश भी दिया।2
- Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath1