Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार, बेटी की मौत,मां की हालत गंभीर, सदर थाना क्षेत्र के गांव कांसोटी खेड़ा की घटना, मृतक बालिका प्राजंलि बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ती थी आठवीं कक्षा में, त्योहार पर भाई को राखी बांधने आई थी घर, सदर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, घटना से गांव कांसौटी खेड़ा में छाया शोक।
रोहित वर्मा
बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार, बेटी की मौत,मां की हालत गंभीर, सदर थाना क्षेत्र के गांव कांसोटी खेड़ा की घटना, मृतक बालिका प्राजंलि बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ती थी आठवीं कक्षा में, त्योहार पर भाई को राखी बांधने आई थी घर, सदर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, घटना से गांव कांसौटी खेड़ा में छाया शोक।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रक्षाबंधन पर सीओ सिटी ने छात्राओं से बंधवाई राखी निर्भय होकर आगे बढ़ने का दिया संदेश, पुलिस-छात्राओं के बीच दिखा आत्मीय माहौल धौलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस उप अधीक्षक (सीओ सिटी) प्रदीप नेहरा ने भामतीपुरा स्थित गिरिराज विद्या मंदिर पहुंचकर विद्यालय की छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति पूर्ण आश्वासन दिया तथा उन्हें निर्भय होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह फौजदार ने सीओ सिटी प्रदीप नेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं थाना कोतवाली धौलपुर का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं थाना कोतवाली के सीएलजी सदस्य योगेश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। वहीं सीओ सिटी ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्हें किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं छात्राओं के बीच आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस पहल ने पुलिस और आमजन, विशेषकर छात्राओं के बीच विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।3
- Narendra Sikarwar ki Vishesh report report January TV ke sath1
- ब्रैकिग दिल्ली -भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कहां कि, नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार नेपाल के साथ, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। पूरी ताकत के साथ हम पीड़ित भाई-बहनों की मदद करेंगे।1
- शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई। कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।1
- हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने! हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठा दिया। मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है। गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है। कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!2
- प्रधान ने रास्ता तो बनवा दिया है पर इन नलियों को नहीं बनवा रहा है प्रधान ने रास्ता तो बनवा दिया है पर इन नलियों को नहीं बनवा रहा है गांव का पानी आता है8 ओर घरों की दीवारों में जा रहा है 🙏 इस पानी के लिए नालियां नहीं बनवा रहा है ये पानी घरों में भीतर गुस रहा है4
- सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार नगर पालिका चुनाव बहिष्कार @भरत सिंह मीणा सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार नगर पालिका चुनाव बहिष्कार @भरत सिंह मीणा1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर-बाड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पुलिस की पैदल व वाहन गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा धौलपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के पर्यवेक्षण में धौलपुर और बाड़ी के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने पैदल और वाहनों के माध्यम से मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मतदान केंद्रों के आसपास सहित विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस ने आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाते हुए चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। भयमुक्त मतदान पर विशेष जोर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से जहां आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया, वहीं चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई गई है। अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी तथा धनबल अथवा अन्य माध्यमों से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़, सीओ बाड़ी महेन्द्र कुमार, थानाधिकारी बाड़ी कोतवाली महेन्द्र समाधियां, धौलपुर सिटी सीओ प्रदीप नेहरा, थानाधिकारी थाना कोतवाली रामकिशन यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस की आमजन से अपील धौलपुर पुलिस ने आमजन से नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने तथा संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान सुरक्षित वातावरण, निष्पक्ष मतदान और मजबूत कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पुलिसिंग लगातार जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य आमजन में विश्वास कायम करने के साथ असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखते हुए नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना है।2
- ब्रैकिग नेपाल- नेपाल में मकान की छत पर खड़े होकर लड़के नें आपनी शर्ट हिला कर, सेना के होलीकॉप्टर सवार होने की मदद माँगी । सेना के जवानों ने उसका रेस्क्यू किया।1