logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई। कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

5 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई। कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश
    1
    समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार
रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश
समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार
रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने! हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठा दिया। मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है। गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है। कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!
    2
    हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने!

हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए।

वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठा दिया।

मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है।

गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं।

वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है।

कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया  रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया  रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। टोडाभीम करौली  टोडाभीम बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर जिले के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखियों की जमकर बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार का माहौल बना हुआ है।रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेभर में चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत कर रहा है।
    1
    बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया  रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़।

बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया  रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़।
टोडाभीम करौली 
टोडाभीम बालघाट  तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
रक्षाबंधन को लेकर जिले के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखियों की जमकर बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार का माहौल बना हुआ है।रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेभर में चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत कर रहा है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गीजगढ़ कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शोभायात्रा में शामिल रक्षाबंधन के अवसर पर गीजगढ़ कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बावड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजाई गई और अलग-अलग उनके द्वारा प्रस्तुति भी दी गई ऐसे में बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
    1
    गीजगढ़ कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शोभायात्रा में शामिल
रक्षाबंधन के अवसर पर गीजगढ़ कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बावड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजाई गई और अलग-अलग उनके द्वारा प्रस्तुति भी दी गई ऐसे में बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
  • भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है। तीन-चार युवकों से पूछताछ थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है। मांगों पर दोपहर में बनी सहमति घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।
    1
    भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप
तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति
बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई।
युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है।
तीन-चार युवकों से पूछताछ
थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है।
मांगों पर दोपहर में बनी सहमति
घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शिक्षक और छात्र-छात्राओं के अनूठी पहल कुशालगढ़ पाठशाला में बनाई हस्त निर्मित राखियां रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों को सिखाई राखी बनाने की कला प्रेम स्नेह और भाई बहन के रिश्ते का दिया संदेश
    1
    शिक्षक और छात्र-छात्राओं के अनूठी पहल  कुशालगढ़ पाठशाला में बनाई हस्त निर्मित राखियां रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों को सिखाई राखी बनाने की कला प्रेम स्नेह और  भाई बहन के रिश्ते का दिया संदेश
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़ रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़ गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी और वजीरपुर उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर गंगापुर सिटी और वजीरपुर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। महंगी हुई मिठाई, फिर भी खरीदारी में कमी नहीं इस बार रक्षाबंधन पर मिठाई के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ा। खास मांग वाला घेवर 450 से 500 रुपए किलो तक बिका, जबकि अन्य मिठाइयों के भाव भी बढ़े रहे। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में अपने मायके रवाना हुईं। बसों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं बच्चों और युवाओं ने छतों और खुले स्थानों पर जमकर पतंगबाजी की। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा रहा और पेच लड़ाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
    1
    रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग
मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़
रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, युवाओं ने उड़ाई पतंग
मिठाई के बढ़े दामों के बावजूद बाजारों में रही रौनक, बसों और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी और वजीरपुर उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाई देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन को लेकर गंगापुर सिटी और वजीरपुर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे।
महंगी हुई मिठाई, फिर भी खरीदारी में कमी नहीं
इस बार रक्षाबंधन पर मिठाई के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ा। खास मांग वाला घेवर 450 से 500 रुपए किलो तक बिका, जबकि अन्य मिठाइयों के भाव भी बढ़े रहे। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी।
भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में अपने मायके रवाना हुईं। बसों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं बच्चों और युवाओं ने छतों और खुले स्थानों पर जमकर पतंगबाजी की। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा रहा और पेच लड़ाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई। कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
    1
    शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई।
रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया।
वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई।
कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.