logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने! हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठा दिया। मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है। गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है। कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!

5 hrs ago
user_Shobha Tiwadi
Shobha Tiwadi
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने! हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में

कदम उठा दिया। मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है। गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है। कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिण्डोन रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बाधैं रक्षा सूत्र रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर की शुभकामनाओं के साथ, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख समृद्धि सफलता और अटूट संबंधों की मिठास भर दे। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक- लज्जा रानी अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन) जिला अध्यक्ष (भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली) के नेतृत्व में निशा अग्रवाल, मिथिलेश शर्मा, राजकुमारी सैन, सुनीता देवी, कांता देवी, सोनिया आदि ने नव नियुक्त हिंडौन SDM महेश चंद्र मान व क्वार्टर चपरासी रूप सिंह जाटव। करौली रोड थाना कोतवाली हिंडौन सिटी में CI श्रीमान महेंद्र चौधरी जी, निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह, मैनेजर हेड साहब। हिंडौन सदर थाना CI श्रीमान गिरिराज प्रसाद जी, बदन सिंह, प्रधान सिंह, रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह, नई मंडी हिंडौन थाना कोतवाली पर CI श्रीमान नरेश पोसवाल, हरि सिंह, पुरुषोत्तम गुर्जर, अमित, रामकेश, पवन कुमार आदि को रक्षाबंधन सूत्र बांधकर सभी पुलिस भाइयों से सुरक्षा का आशीर्वाद लिया हिंडौन सिटी में CI महेंद्र चौधरी निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह, हिंडौन सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद बदन सिंह, प्रधान ,रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह,
    1
    हिण्डोन रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बाधैं रक्षा सूत्र

  रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर की शुभकामनाओं के साथ, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख समृद्धि सफलता और अटूट संबंधों की मिठास भर दे। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक- लज्जा रानी अग्रवाल 
राष्ट्रीय संगठन मंत्री 
(अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन)
जिला अध्यक्ष 
(भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली) के नेतृत्व में निशा अग्रवाल, मिथिलेश शर्मा, राजकुमारी सैन, सुनीता देवी, कांता देवी, सोनिया आदि ने 
नव नियुक्त हिंडौन SDM महेश चंद्र मान व क्वार्टर चपरासी रूप सिंह जाटव।
 
करौली रोड थाना कोतवाली हिंडौन सिटी में CI श्रीमान महेंद्र चौधरी जी, निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह, मैनेजर हेड साहब।
हिंडौन सदर थाना CI श्रीमान गिरिराज प्रसाद जी, बदन सिंह, प्रधान सिंह, रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह,

नई मंडी हिंडौन थाना कोतवाली पर CI श्रीमान नरेश पोसवाल, हरि सिंह, पुरुषोत्तम गुर्जर, अमित, रामकेश, पवन कुमार आदि को रक्षाबंधन सूत्र बांधकर सभी पुलिस भाइयों से सुरक्षा का आशीर्वाद लिया 
हिंडौन सिटी में CI महेंद्र चौधरी निर्मला पाराशर, मंगल सिंह बना, विष्णु गुर्जर, रवि, महेश, सतवीर सिंह,
हिंडौन सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद बदन सिंह, प्रधान ,रामबन, शकुंतला गुर्जर, मुख्तियार, भल्लू सिंह,
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : ऑटो टिपरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण घर-घर पहुंच रहा मतदान का संदेश, 9 एवं 11 सितंबर को अधिकाधिक मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को कचरा संग्रहण वाहनों (ऑटो टिपर्स) के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण शुरू किया । नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित ऑटो टिपरों के जरिए मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग तथा आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि ऑटो टिपरों से प्रसारित किए जा रहे जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस पहल से मतदान जागरूकता का संदेश घर-घर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। फोटो कैप्शन : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ऑटो टिपर के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित करते हुए। ---000---
    3
    नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : ऑटो टिपरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण
घर-घर पहुंच रहा मतदान का संदेश, 9 एवं 11 सितंबर को अधिकाधिक मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम तथा जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया के निर्देशानुसार जिले में व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला  स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को कचरा संग्रहण वाहनों (ऑटो टिपर्स) के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेशों का प्रसारण शुरू किया । नगर परिषद एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित ऑटो टिपरों के जरिए मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रयोग तथा आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है।
स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि ऑटो टिपरों से प्रसारित किए जा रहे जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस पहल से मतदान जागरूकता का संदेश घर-घर और शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं, नए मतदाताओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।
फोटो कैप्शन : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत ऑटो टिपर के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित करते हुए।
---000---
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी रक्षाबंधन पर जयपुर बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थाई विस्तार 28 अगस्त से 7 सितंबर तक यात्री को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा त्योहारी सीजन बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे का निर्णय
    1
    गंगापुर सिटी रक्षाबंधन पर जयपुर बयाना एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थाई विस्तार 28 अगस्त से 7 सितंबर तक यात्री को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा त्योहारी सीजन बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे का निर्णय
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • सरमथुरा बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है— सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरमथुरा के बसंतपुरा मोड़ पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित लोगों की ओर से 12 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। टाइगर रिजर्व के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है। बसंतपुरा मोड़ बनेगा आंदोलन का प्रमुख केंद्र आज दिनांक 27/08/2026/ तक 1 लाख आंदोलन में आए हैं ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जमीन, खेती, मजदूरी, रोजगार और रोजी-रोटी की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि टाइगर रिजर्व से प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों के साथ खुली बातचीत और जनसुनवाई की जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना कोई बड़ा फैसला न लिया जाए। प्रशासन से सीधा सवाल—ग्रामीणों की सुनेगा कौन? आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि टाइगर रिजर्व के कारण स्थानीय लोगों की आजीविका और रोजगार प्रभावित होते हैं, तो सरकार को पहले स्पष्ट नीति और उचित समाधान सामने रखना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसंतपुरा मोड़ पर आंदोलन कर रहे लोगों की बात सुनी जाए और प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जाए। सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार आंदोलनकारियों ने कहा है कि उनकी आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर बातचीत करेगा या आंदोलन आगे बढ़ेगा। बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो। जनता का बड़ा सवाल टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? आंदोलन स्थल: बसंतपुरा मोड़, सरमथुरा आंदोलन की शुरुआत: 12 अगस्त 2026 रिपोर्ट: भरत सिंह मीणा | सरमथुरा, धौलपुर राजस्थान लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा धौलपुर राजस्थान
    1
    सरमथुरा बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—
सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरमथुरा के बसंतपुरा मोड़ पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित लोगों की ओर से 12 अगस्त 2026 से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया है। टाइगर रिजर्व के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
बसंतपुरा मोड़ बनेगा आंदोलन का प्रमुख केंद्र आज दिनांक 27/08/2026/ तक 1 लाख आंदोलन में आए हैं
ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जमीन, खेती, मजदूरी, रोजगार और रोजी-रोटी की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि टाइगर रिजर्व से प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों के साथ खुली बातचीत और जनसुनवाई की जाए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना कोई बड़ा फैसला न लिया जाए।
प्रशासन से सीधा सवाल—ग्रामीणों की सुनेगा कौन?
आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि टाइगर रिजर्व के कारण स्थानीय लोगों की आजीविका और रोजगार प्रभावित होते हैं, तो सरकार को पहले स्पष्ट नीति और उचित समाधान सामने रखना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसंतपुरा मोड़ पर आंदोलन कर रहे लोगों की बात सुनी जाए और प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जाए।
सरमथुरा से आंदोलन की हुंकार
आंदोलनकारियों ने कहा है कि उनकी आवाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। अब सवाल यह है कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर बातचीत करेगा या आंदोलन आगे बढ़ेगा।
बसंतपुरा मोड़ से उठी यह आवाज अब धौलपुर-करौली क्षेत्र के गांवों तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है—पहले हमारी बात सुनो, हमारी रोजी-रोटी और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करो, फिर कोई बड़ा फैसला लो।
जनता का बड़ा सवाल
टाइगर रिजर्व जरूरी है तो ग्रामीणों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
आंदोलन स्थल: बसंतपुरा मोड़, सरमथुरा
आंदोलन की शुरुआत: 12 अगस्त 2026
रिपोर्ट: भरत सिंह मीणा | सरमथुरा, धौलपुर राजस्थान
लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा धौलपुर राजस्थान
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार, बेटी की मौत,मां की हालत गंभीर, सदर थाना क्षेत्र के गांव कांसोटी खेड़ा की घटना, मृतक बालिका प्राजंलि बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ती थी आठवीं कक्षा में, त्योहार पर भाई को राखी बांधने आई थी घर, सदर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, घटना से गांव कांसौटी खेड़ा में छाया शोक।
    1
    बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार
बाड़ी राखी के त्योहार पर घर आई बेटी को सर्प ने डसा, बेटी के साथ सोई मां को भी बनाया शिकार,
बेटी की मौत,मां की हालत गंभीर,
सदर थाना क्षेत्र के गांव कांसोटी खेड़ा की घटना,
मृतक बालिका प्राजंलि बोर्डिंग स्कूल मे पढ़ती थी आठवीं कक्षा में,
त्योहार पर भाई को राखी बांधने आई थी घर,
सदर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम,
घटना से गांव कांसौटी खेड़ा में छाया शोक।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, गीता देवी ने पुलिस जवानों को बांधी राखी संवाददाता / हनीस शेख, कुतकपूर हिण्डौन सिटी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिण्डौन सिटी सदर थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। रक्षाबंधन के अवसर पर गीता देवी जाट सदर थाना पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई। गीता देवी जाट ने पुलिस उप अधीक्षक गौरव सारस्वत, थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद सहित थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर नीता चौधरी, मुमताज, लक्ष्मी जाट, वीरवती देवी, अनारवती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं सीएलजी सदस्य जगदीश सिंह, सुन्दर सिंह और नबाब खान सहित कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
    1
    रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, गीता देवी ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
संवाददाता / हनीस शेख, कुतकपूर 
हिण्डौन सिटी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिण्डौन सिटी सदर थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की अनूठी तस्वीर देखने को मिली।
रक्षाबंधन के अवसर पर गीता देवी जाट सदर थाना पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई।
गीता देवी जाट ने पुलिस उप अधीक्षक गौरव सारस्वत, थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद सहित थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षासूत्र बंधवाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर नीता चौधरी, मुमताज, लक्ष्मी जाट, वीरवती देवी, अनारवती सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं सीएलजी सदस्य जगदीश सिंह, सुन्दर सिंह और नबाब खान सहित कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एक-दूसरे की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनायारक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनाया भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज सरमथुरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और गलियों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। रिपोर्ट: लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान भरत सिंह मीणा
    1
    सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान
रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनायारक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई।
सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान
रक्षाबंधन पर सरमथुरा में दिखी रौनक, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज सरमथुरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों और गलियों में त्योहार की रौनक देखने को मिली।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।
रिपोर्ट: लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान
भरत सिंह मीणा
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में ठहरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित गंगापुर सिटी बयाना कोटा भवानी मंडी और शामगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत
    1
    गंगापुर सिटी में ठहरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित गंगापुर सिटी बयाना कोटा भवानी मंडी और शामगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    9 hrs ago
  • भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है। तीन-चार युवकों से पूछताछ थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है। मांगों पर दोपहर में बनी सहमति घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।
    1
    भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप
भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप
तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति
बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई।
युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है।
तीन-चार युवकों से पूछताछ
थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है।
मांगों पर दोपहर में बनी सहमति
घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.