Shuru
Apke Nagar Ki App…
गीजगढ़ कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शोभायात्रा में शामिल रक्षाबंधन के अवसर पर गीजगढ़ कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बावड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजाई गई और अलग-अलग उनके द्वारा प्रस्तुति भी दी गई ऐसे में बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
पुष्पेन्द्र घूमना
गीजगढ़ कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शोभायात्रा में शामिल रक्षाबंधन के अवसर पर गीजगढ़ कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बावड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजाई गई और अलग-अलग उनके द्वारा प्रस्तुति भी दी गई ऐसे में बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।
More news from Dausa and nearby areas
- गीजगढ़ कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शोभायात्रा में शामिल रक्षाबंधन के अवसर पर गीजगढ़ कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा बावड़ी वाले बालाजी से शुरू हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां भगवान शिव की बारात की झांकी भी सजाई गई और अलग-अलग उनके द्वारा प्रस्तुति भी दी गई ऐसे में बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में लोग शामिल हुए।1
- बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। बालघाट तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़। टोडाभीम करौली टोडाभीम बालघाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर जिले के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ नजर आई। विभिन्न रंगों और डिजाइनों की राखियों की जमकर बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार का माहौल बना हुआ है।रक्षाबंधन के अवसर पर जिलेभर में चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक यह पर्व परिवारों में आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत कर रहा है।1
- समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश समाजसेवी मोहम्मद रफीक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद के लिए बने मददगार रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमजन को दिया जीवन बचाने का संदेश1
- हिण्डोन में प्रत्याशियों को वोट मांगते देखा होगा, लेकिन वार्ड नं. 16 में प्रत्याशी खुद उतरा कीचड़ साफ करने! हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नं. 16 झारेड़ा रोड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां चुनावी दौर में अधिकांश प्रत्याशी जनसंपर्क और वादों के जरिए जनता तक पहुंचते हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी बबलू भैया लोहार वार्ड की बदहाल गलियों को देखकर खुद फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा गंदे कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि कीचड़ और फिसलन के चलते वार्ड के बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जब बबलू भैया लोहार जनसंपर्क के दौरान वहां पहुंचे और सड़क की बदहाल हालत देखी, तो उन्होंने केवल समस्या पर चर्चा नहीं की, बल्कि तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठा दिया। मौके पर कंकड़ों की ट्रॉली मंगवाई गई और बबलू लोहार स्वयं फावड़ा चलाकर सड़क पर जमा कीचड़ में कंकड़ डालते नजर आए। प्रत्याशी को खुद मेहनत करते देख वार्डवासियों में भी चर्चा शुरू हो गई कि यह जनप्रतिनिधि बनने से पहले ही जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ रहा है। गरीब परिवार से आने वाले बबलू भैया लोहार संघर्ष की जिंदगी से भली-भांति परिचित हैं। अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने टैंपू चलाकर मेहनत की है। शायद यही वजह है कि वार्ड की गलियों में रहने वाले आम आदमी की परेशानी को वे करीब से समझते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही कीचड़ में उतरकर जनता की राह आसान करने का प्रयास कर रहा है, उससे क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी जुड़ना स्वाभाविक है। कीचड़ में उतरा प्रत्याशी, जनता के दिलों में बना चर्चा का विषय—वार्ड नं. 16 में बबलू भैया लोहार की अलग ही तस्वीर!2
- पहले दिन 40 में से 18 वाडों से प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने पहले दिन 40 वार्डो मे से 18 वार्डों से प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन राजगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार पहले दिन कुल 18 वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सुनीता बाई मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 4 से देवी सहाय सैनी ने कांग्रेस एवं निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 5 से पूजा सैनी और सजन कंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया वार्ड नंबर 8 से कमला ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें एक भाजपा तथा दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है। वार्ड नंबर 10 से कविता सैनी, वार्ड नंबर 14 से पुष्पा, वार्ड नंबर 19 से सतीश कुमार महावर, वार्ड नंबर 21 से शारदा आसोपा तथा वार्ड नंबर 22 से ज्योति कोली और गीता देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया इसी प्रकार वार्ड नंबर 23 से धन्नी देवी, वार्ड नंबर 25 से मुरारी लाल गुप्ता, वार्ड नंबर 27 से अरुणा शर्मा, वार्ड नंबर 28 से कोमल सैनी, वार्ड नंबर 29 से फूलबाई और पुष्पेंद्र सैनी, वार्ड नंबर 30 से सोनू सैनी, वार्ड नंबर 33 से अशोक कुमार सैनी, वार्ड नंबर 37 से मुकेश कुमार वर्मा तथा वार्ड नंबर 40 से प्रिंसी शर्मा और अनीता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है। पहले दिन कुल 18 वाडाँ से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से सुनीता बाई मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 4 से देवी सहाय सैनी ने कांग्रेस एवं निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।4
- बसवा नगरपालिका क्षेत्र के रामपुरा गेट स्थित सैनी समाज धर्मशाला में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन समारोह। बसवा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित। बसवा। नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को रामपूरा गेट स्थित सैनी समाज धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा ने रिबन काट कर शुभ आरंभ किया व सभा को संबोधित करते हुए कहा के क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दूंगा व बिते वर्ष कार्यों के बारे में बताया गया इस अवसर पर बसवा के युवा मुकेश सैनी पाटोदिया समाजसेवी, खेमचंद शर्मा निकाय प्रभारी,शौमेस विजय जिला उपाध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पारिक , मुकेश मीणा मंडल अध्यक्ष , पंचायत समिति सदस्य इंद्रा सैनी, राकेश सोडिया, रामसिंह महावर,पूर्व मंडल अध्यक्ष व महीपाल शेखावत जिला आई टी सेल, रिटायर्ड व्याख्याता बाबूलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधन मीना, ग़ौरी शंकर सैनी मिडिया प्रभारी, सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भंवरकी में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, हत्या की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप तीन-चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; मांगों पर बनी सहमति बिछौछ। बाटोदा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा चौकी अंतर्गत भंवरकी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही बाटोदा थाना और रामसिंहपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी भंवरकी के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का आदी भी बताया जा रहा है। तीन-चार युवकों से पूछताछ थानाधिकारी भोजाराम पूनिया ने बताया कि फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है। मांगों पर दोपहर में बनी सहमति घटना की जानकारी मिलने पर बामनवास प्रधान शशिकला मीणा भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और परिजनों की ओर से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार की ऋण माफी तथा घटना में शामिल आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। दोपहर में इन मांगों को लेकर सहमति बनी। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिहरा को सौंपा गया।1
- शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यात्रियों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी गई। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 167 के तहत 32 मामलों में जुर्माना वसूला गया। वहीं, बिना टिकट यात्रा के 4 मामलों में भी कार्रवाई की गई। कुल 36 मामलों में 18,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।1