Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर: महिला पर बेल्ट से हमला करने वाला महेश चटर्जी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा था, लेकिन पीड़िता ने साफ किया है कि आरोपी उसका पूर्व सहकर्मी है और पिछले 6 महीनों से उसे परेशान कर रहा था पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
गजेन्द्र कुमार सिंह
इंदौर: महिला पर बेल्ट से हमला करने वाला महेश चटर्जी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा था, लेकिन पीड़िता ने साफ किया है कि आरोपी उसका पूर्व सहकर्मी है और पिछले 6 महीनों से उसे परेशान कर रहा था पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर कल शाम को रात में हुई जमकर बारिश मौसम सुनहरा हुआ जौनपुर जिला में रात में हुई जमकर बारिश कल भी शाम को हुई थी बारिश1
- 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया1
- वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi1
- मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी का सम्मान, दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया1
- भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं। पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही भदोही: सावन के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने NH-19 रूट का किया निरीक्षण भदोही, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले सोमवार को संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर भदोही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने प्रयागराज-भदोही सीमा से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। और अफसरों ने सुगम एवं सुरक्षित कावड़ यात्रा के साथ श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि प्रयागराज सीमा से वाराणसी की ओर जाने वाली NH-19 की उत्तरी लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से जल लेकर लाखों की संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी और भदोही के शिवालयों तक पहुंचते हैं। पूरे कांवड़ मार्ग को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। ड्यूटी पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 8 सब-जोनल पुलिस अधिकारी, 20 सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा बाहरी जनपदों के जवानों सहित 628 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईवे पर पुलिस, पीएसी, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 42 किमी मार्ग पर छह स्थानों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस, साथ ही फायर टेंडर, क्रेन और पीआरबी की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि गोपीगंज, घोसिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुकानदारों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचने तथा श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट – शैलेष कुमार, जिलाधिकारी भदोही1
- *युवाओं को आजादी का असली मतलब नहीं भूलना चाहिए।* आजादी का मतलब कुछ भी करना नहीं होता है, इस आजादी को पाने के लिए बहुत लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, इसलिए इसे हल्के में कभी मत लीजिए। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- जौनपुर देर रात से हो रही है बारिश रात में हुई जमकर बारिश जौनपुर शुक्रवार को देर रात बारिश हुई जिससे मौसम एकदम सुनहरा है कांवरिया को भी जाने में भोलेनाथ के दरबार में आराम हो रहे हैं1
- दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, लगातार दूसरी वारदात से ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव ग्राम स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महगांव-पपौरा परिसर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने दुर्गा मंदिर से करीब 3 किलो वजनी 5–6 घंटे चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब विद्यालय दोपहर लगभग 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। विद्यालय प्रबंधक के अनुसार, चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने के बाद उन्होंने करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश किया और वहां लगे घंटे चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी हुआ था। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1