logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजादी के बाद पहली बार लालकिले पर 15 अगस्त को वन्दे मातरम् की नारा गूंजा। 15 अगस्त के दिन स्वतन्त्रता दिवस पर पहली बार दिल्ली लालकिले पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी जय हिन्द जय भारत। 🇮🇳

1 hr ago
user_Premchand
Premchand
सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आजादी के बाद पहली बार लालकिले पर 15 अगस्त को वन्दे मातरम् की नारा गूंजा। 15 अगस्त के दिन स्वतन्त्रता दिवस पर पहली बार दिल्ली लालकिले पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी जय हिन्द जय भारत। 🇮🇳

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीठासीन अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय आदर्शों का स्मरण किया विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा 80वां स्वतन्त्रता दिवस पर स्थित दिल्ली निवास पर ध्वजारोहण कर ओम बिरला जी ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले वीर सेनानी हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे जय हिन्द जय भारत 🇮🇳।
    1
    पीठासीन अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय आदर्शों का स्मरण किया 
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा 80वां स्वतन्त्रता दिवस पर स्थित दिल्ली निवास पर ध्वजारोहण कर ओम बिरला जी ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले वीर सेनानी हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे जय हिन्द जय भारत 🇮🇳।
    user_Premchand
    Premchand
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • दिन में भी जल रही हाई मास्क लाइट ,बिजली कि उड़ रही धज्जिया,कर्मचारी कर रहे अनदेखी धानापुर विकास क्षेत्र के अवही,सिसौड़ा कला,रामरूपदासपुर गांव में कुछ सर्वजनिक जगहों पर दिन में ही हाई मास्क लाइट जल रही है जो बिजली विभाग कि पोल पट्टी खोल रही है। अवही मंदिर के पास और सिसौड़ा मंदिर के पास,रामरूपदासपुर माँ काली मंदिर के पास और सिसौड़ा सरकारी विद्यालय के पास ये सब लाइटे दिन में भी जलती रहती है।इस समस्या कि ओर किसी भी व्यक्ति या बिजली विभाग के कर्मचारीयों का ध्यान नही गया है। इस वजह से बिजली कि खपत अप्रत्याशित रूप से खर्च हो रही है। वैसे ही क्षेत्र में लो वोल्टेज कि समस्या से लोग जूझ रहे है।
    1
    दिन में भी जल रही हाई मास्क लाइट ,बिजली कि उड़ रही धज्जिया,कर्मचारी कर रहे अनदेखी
धानापुर विकास क्षेत्र के अवही,सिसौड़ा कला,रामरूपदासपुर गांव में कुछ सर्वजनिक जगहों पर दिन में ही हाई मास्क लाइट जल रही है जो बिजली विभाग कि पोल पट्टी खोल रही है। अवही मंदिर के पास और सिसौड़ा मंदिर के पास,रामरूपदासपुर माँ काली मंदिर के पास और सिसौड़ा सरकारी विद्यालय के पास ये सब लाइटे दिन में भी जलती रहती है।इस समस्या कि ओर किसी भी व्यक्ति या बिजली विभाग के कर्मचारीयों का ध्यान नही गया है। इस वजह से बिजली कि खपत अप्रत्याशित रूप से खर्च हो रही है। वैसे ही क्षेत्र में लो वोल्टेज कि समस्या से लोग जूझ रहे है।
    user_अब्दुल खालिक अंसारी
    अब्दुल खालिक अंसारी
    Occupational Medical Doctor चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 15 अगस्त की शुभकामना देते हुए क्षेत्रवासी व बसपा कार्यकर्ताओं चदौली बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    1
    15 अगस्त की शुभकामना देते हुए क्षेत्रवासी व बसपा कार्यकर्ताओं चदौली बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शहीद पार्क में प्रोटोकॉल के तहत नहीं पहुंचे एडीएम, समिति के लोगों ने जताई नाराजगी अधिकारियों के पहुंचने और माफी मांगने के बाद शांत हुआ मामला, घंटों धरने पर बैठे रहे लोग धानापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद पार्क में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक के ध्वजारोहण के लिए नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी फैल गई। निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक एडीएम के नहीं पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह और शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्रदेव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद समिति के सदस्यों और मौजूद लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि शहीद पार्क में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इसके लिए उपजिलाधिकारी अथवा किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने की परंपरा रही है। इस बार निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक को ध्वजारोहण करना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह शहीदों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा मामला है। मामले को लेकर ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। जानकारी मिलने पर एडीएम रतन वर्मा, सकलडीहा उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार अनुराग सिंह, सहित अन्य अधिकारी शहीद पार्क पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एडीएम ने मौके पर लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी थी, जिसके कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने इसके लिए क्षमा प्रार्थी होने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन और एडीएम के माफी मांगने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्रदेव शर्मा, अधिवक्ता गोविंद उपाध्याय, कमलाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, राधा संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, शाहआलम खान, डॉ. पीसी सिंह, सुजीत जायसवाल, हाजी बिस्मिल्लाह, इमरान खान, कानूनगो गयासुद्दीन, लेखपाल अरुण अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    शहीद पार्क में प्रोटोकॉल के तहत नहीं पहुंचे एडीएम, समिति के लोगों ने जताई नाराजगी
अधिकारियों के पहुंचने और माफी मांगने के बाद शांत हुआ मामला, घंटों धरने पर बैठे रहे लोग
धानापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद पार्क में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक के ध्वजारोहण के लिए नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी फैल गई। निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक एडीएम के नहीं पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह और शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्रदेव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद समिति के सदस्यों और मौजूद लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि शहीद पार्क में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इसके लिए उपजिलाधिकारी अथवा किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने की परंपरा रही है। इस बार निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक को ध्वजारोहण करना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह शहीदों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा मामला है।
मामले को लेकर ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। जानकारी मिलने पर एडीएम रतन वर्मा, सकलडीहा उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार अनुराग सिंह,  सहित अन्य अधिकारी शहीद पार्क पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एडीएम ने मौके पर लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी थी, जिसके कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने इसके लिए क्षमा प्रार्थी होने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन और एडीएम के माफी मांगने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
इस दौरान शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्रदेव शर्मा, अधिवक्ता गोविंद उपाध्याय, कमलाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, राधा संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, शाहआलम खान, डॉ. पीसी सिंह, सुजीत जायसवाल, हाजी बिस्मिल्लाह, इमरान खान, कानूनगो गयासुद्दीन, लेखपाल अरुण अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एन.ए.एम. इंग्लिश स्कूल दरियापुर में मनाया गया आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस एन. ए. एम. इंग्लिश स्कूल में बडे धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चहनियाँ विकास खंड के अन्तर्गत दरियापुर में सुरम्य वातावरण में स्थित एन. ए. एम. इंग्लिश स्कूल में आज आजादी का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसे देख उपस्थित सभी अतिथिगण एवं दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए तथा स्कूल के बच्चों एवं प्रबंधक एवं अध्यापकों की इस तैयारी व मेहमान नवाजी से काफी प्रसन्न हुए। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अनिल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहें अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में फैयाज अहमद, फजल अहमद, बलवंत यादव, फखरुद्दीन, वसीम खान, हाजी फैजान अहमद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही अतिथि दीर्घा में मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आकिब, अरशद अहमद, इरफान अहमद, ऋषिकेश यादव, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह ,साकिब मोहम्मद, वसीम खान, तारिक खान,अरशद जमाल, फैसल खान मौजूद रहें। अतिथि उद्बोधन में अनिल सिंह यादव ने कहा कि इस पावन दिन को मनाने के लिए हमारे पुरखों ने अपनी कितनी कुर्बानियां दी जिसकी गणना नहीं की जा सकती वो लगातार अंग्रेजों के जुल्म और हुकूमत से लड़ते रहे उनके मन में यह ललक थी कि हमारा देश आजाद होगा हमारा देश का एक संविधान होगा हमारे देश का एक कानून होगा जिसमें हम स्वच्छंद वातावरण में सांस ले सकते हैं और अपना लोकतंत्र मजबूत कर सकते हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारा लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है बिना लोकतंत्र और संविधान के हित के हमारा देश विकसित नहीं हो सकता है संविधान में शिक्षा की अनिवार्यता है मैं आप सभी के माध्यम से कहना चाहूंगा कि शिक्षा के स्तर को और ऊंचा करना होगा हमारे देश के पूरोधाओं की यही सोच थी कि हम शिक्षा को आगे बढाए तभी हमारा देश विकसित होगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रफत जमाल साहब थे संचालन सर्वेश पांडे व राकेश यादव ने किया अतिथि सम्मान एवं आभार स्कूल के संचालक शाहिद जमाल तथा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव ने किया। आजादी का पर्व देश के विभिन्न कोने में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रामगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर सुबह स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक ने झंडा फहरा कर 80 वां गणतंत्र दिवस मनाया साथ में त्रिभुवन नारायण सिंह,नरेश गोंड जी,कमलेश यादव, विपिन गौड़, रागिनी सिंह, मुस्तरी बेगम, मंजू पाण्डेय,सहित तमाम अध्यापक व क्षेत्रीय जनता एवं बच्चे उपस्थित रहें रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया इसके मुख्य अतिथि श्याम लाल सिंह सिपाही, बलवंत सिंह, सुभाष सिंह फौजी, अरुण यादव फौजी, श्याम लाल यादव, प्रभावती देवी, मोहम्मद रफीक, त्रिभुवन नारायण सिंह, बलवंत सिंह पीयूष यादव, गोपाल पांडे, वीरू सिंह,सहित तमाम अध्यापक एवं अध्यापिका एवं बच्चें व क्षेत्रीय जन उपस्थित रहें।
    4
    एन.ए.एम. इंग्लिश स्कूल दरियापुर में मनाया गया आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस 
एन. ए. एम. इंग्लिश स्कूल में बडे धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
चहनियाँ विकास खंड के अन्तर्गत दरियापुर में सुरम्य वातावरण में स्थित एन. ए. एम. इंग्लिश स्कूल में आज आजादी का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसे देख उपस्थित सभी अतिथिगण एवं दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए तथा स्कूल के बच्चों एवं प्रबंधक एवं अध्यापकों की इस तैयारी व मेहमान नवाजी से काफी प्रसन्न हुए।
इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अनिल सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहें अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में फैयाज अहमद, फजल अहमद, बलवंत यादव, फखरुद्दीन, वसीम खान, हाजी फैजान अहमद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
साथ ही अतिथि दीर्घा में मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आकिब, अरशद अहमद, इरफान अहमद, ऋषिकेश यादव, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह ,साकिब मोहम्मद, वसीम खान, तारिक खान,अरशद जमाल, फैसल खान मौजूद रहें।
अतिथि उद्बोधन में अनिल सिंह यादव ने कहा कि इस पावन दिन को मनाने के लिए हमारे पुरखों ने अपनी कितनी कुर्बानियां दी जिसकी गणना नहीं की जा सकती वो लगातार अंग्रेजों के जुल्म और हुकूमत से लड़ते रहे उनके मन में यह ललक थी कि हमारा देश आजाद होगा हमारा देश का एक संविधान होगा हमारे देश का एक कानून होगा जिसमें  हम स्वच्छंद वातावरण में सांस ले सकते हैं और अपना लोकतंत्र मजबूत कर सकते हैं लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारा लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है बिना लोकतंत्र और संविधान के हित के हमारा देश विकसित नहीं हो सकता है संविधान में शिक्षा की अनिवार्यता है मैं आप सभी के माध्यम से कहना चाहूंगा कि शिक्षा के स्तर को और ऊंचा करना होगा हमारे देश के पूरोधाओं की यही सोच थी कि हम शिक्षा को आगे बढाए तभी हमारा देश विकसित होगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रफत जमाल साहब थे संचालन  सर्वेश पांडे व राकेश यादव ने किया अतिथि सम्मान एवं आभार स्कूल के संचालक  शाहिद जमाल तथा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव  ने किया। 
आजादी का पर्व देश के विभिन्न कोने में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रामगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर सुबह स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक ने झंडा फहरा कर 80 वां गणतंत्र दिवस मनाया साथ में त्रिभुवन नारायण सिंह,नरेश गोंड जी,कमलेश यादव, विपिन गौड़, रागिनी सिंह, मुस्तरी बेगम, मंजू पाण्डेय,सहित तमाम अध्यापक व क्षेत्रीय जनता एवं बच्चे उपस्थित रहें
रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय
द्वितीय  पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया इसके मुख्य अतिथि श्याम लाल सिंह सिपाही, बलवंत सिंह, सुभाष सिंह फौजी, अरुण यादव फौजी, श्याम लाल यादव, प्रभावती देवी, मोहम्मद रफीक, त्रिभुवन नारायण सिंह, बलवंत सिंह पीयूष यादव, गोपाल पांडे, वीरू सिंह,सहित तमाम अध्यापक एवं अध्यापिका एवं बच्चें व क्षेत्रीय जन उपस्थित रहें।
    user_Mohammad Rafeeque
    Mohammad Rafeeque
    Electrician चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 "स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं तथा सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और तिरंगे का पूरे आदर व सम्मान के सा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर HR पवन जी, सचिन पाण्डेय जी एवं सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आइए, हम सभी तिरंगे का सम्मान करते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
    1
    🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳


"स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं तथा सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और तिरंगे का पूरे आदर व सम्मान के सा
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर HR पवन जी, सचिन पाण्डेय जी एवं सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आइए, हम सभी तिरंगे का सम्मान करते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली **टांडाकला।** स्थानीय ग्राम सभा स्थित कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान विद्यालय परिसर **भारत माता की जय** और **वंदे मातरम** के जयघोष से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक रक्षा रानी सिंह, सविता श्रीवास्तव, संतोष कुमार, दिनेश, आशीष, आँचल, प्रतिमा, रंजना, ममता मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
**टांडाकला।** स्थानीय ग्राम सभा स्थित कंपोजिट विद्यालय टांडाकला सेकेण्ड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
इस दौरान विद्यालय परिसर **भारत माता की जय** और **वंदे मातरम** के जयघोष से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक रक्षा रानी सिंह, सविता श्रीवास्तव, संतोष कुमार, दिनेश, आशीष, आँचल, प्रतिमा, रंजना, ममता मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • आजादी के बाद पहली बार लालकिले पर 15 अगस्त को वन्दे मातरम् की नारा गूंजा। 15 अगस्त के दिन स्वतन्त्रता दिवस पर पहली बार दिल्ली लालकिले पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी जय हिन्द जय भारत। 🇮🇳
    1
    आजादी के बाद पहली बार लालकिले पर 15 अगस्त को वन्दे मातरम् की नारा गूंजा।
15 अगस्त के दिन स्वतन्त्रता दिवस पर पहली बार दिल्ली लालकिले पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए वंदे मातरम् की गूंज सुनाई देगी जय हिन्द जय भारत। 🇮🇳
    user_Premchand
    Premchand
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.