*कृष्णा पांडेय के आवास पर भक्तिभाव से मनाया गया गणपति महोत्सव, धूमधाम से हुआ विसर्जन* मुंबई। अशोक नगर कॉम्प्लेक्स, बालकुम, ठाणे वेस्ट स्थित राम सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडेय के आवास पर दो दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गणपति विसर्जन से पूर्व भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया गया। परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। कथा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सत्यनारायण जी और गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़*
*कृष्णा पांडेय के आवास पर भक्तिभाव से मनाया गया गणपति महोत्सव, धूमधाम से हुआ विसर्जन* मुंबई। अशोक नगर कॉम्प्लेक्स, बालकुम, ठाणे वेस्ट स्थित राम सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडेय के आवास पर दो दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गणपति विसर्जन से पूर्व भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया गया। परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। कथा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सत्यनारायण जी और गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़*
- Ⓜ️प्रतापगढ़: एक परिवार अपनी बकरियां रेलवे ट्रैक पर चरा रहा था, तभी ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया और ट्रेन आने लगी। 💲Ⓜ️प्रतापगढ़: एक परिवार अपनी बकरियां रेलवे ट्रैक पर चरा रहा था, तभी ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया और ट्रेन आने लगी। ट्रेन के आते ही महिलाएं अपनी बकरियों को हटाने का प्रयास कर रही थी लेकिन वो हटने का नाम नही ले रही थी। ट्रेक आई और दर्जनों बकरियों को रौंदते हुई निकल गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर का मामला। *प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की ताजा खबर पाने के लिए चैनल को जल्द ही फॉलो कर ले। और अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है*👇👇1
- स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में छात्र की पिटाई स्नातक छात्र को कॉलेज के बाहर रोककर पीटा, पांच के खिलाफ तहरीर पट्टी नगर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार दोपहर एक स्नातक छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने पांच लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया मोहल्ला निवासी अमित सरोज पुत्र करुणेश कुमार सरोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में स्नातक का छात्र है। अमित के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे वह कक्षा से बाहर निकला था। इसी दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से छात्र को संभलने का मौका नहीं मिला। शोर-शराबा और हल्ला-गुहार होने पर आसपास के लोगों के जुटने की भनक लगते ही आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। घटना के बाद अमित सरोज ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कृष्णा पांडेय के आवास पर भक्तिभाव से मनाया गया गणपति महोत्सव, धूमधाम से हुआ विसर्जन मुंबई। अशोक नगर कॉम्प्लेक्स, बालकुम, ठाणे वेस्ट स्थित राम सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडेय के आवास पर दो दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गणपति विसर्जन से पूर्व भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया गया। परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। कथा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सत्यनारायण जी और गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।1
- *_सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप_* सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- *थाना कंधई क्षेत्रान्तर्गत सराय भीमसेन गेट के सामने पट्टी-चिलबिला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की बाइट।*1
- अब केसलेस भारत पर एक और नई व्यवस्था को सरकार लागू करने की तैयारी देखें बड़ी खबर1
- पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *कृष्णा पांडेय के आवास पर भक्तिभाव से मनाया गया गणपति महोत्सव, धूमधाम से हुआ विसर्जन* मुंबई। अशोक नगर कॉम्प्लेक्स, बालकुम, ठाणे वेस्ट स्थित राम सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडेय के आवास पर दो दिवसीय गणपति महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन गणपति विसर्जन से पूर्व भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया गया। परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। कथा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सत्यनारायण जी और गणपति बप्पा की आरती की गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़*1