logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर के मण्डोर गार्डन में लगातार तीन दिन से मधुमक्खीयो के हमले से पर्यटक परेशान हो रहे है। कल 4 बजे से टिकट खिड़की भी बंद है।

5 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
5 hrs ago

जोधपुर के मण्डोर गार्डन में लगातार तीन दिन से मधुमक्खीयो के हमले से पर्यटक परेशान हो रहे है। कल 4 बजे से टिकट खिड़की भी बंद है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर के मण्डोर गार्डन में लगातार तीन दिन से मधुमक्खीयो के हमले से पर्यटक परेशान हो रहे है। कल 4 बजे से टिकट खिड़की भी बंद है।
    1
    जोधपुर के मण्डोर गार्डन में लगातार तीन दिन से मधुमक्खीयो के हमले से पर्यटक परेशान हो रहे है।  कल 4 बजे से टिकट खिड़की भी बंद है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति पाली और समस्त ब्राह्मण समाज पाली के देखरेख में रविवार सुबह भगवान परशुराम की जयंती को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकिया शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। शिव ताडंव नृत्य जब कलाकारों ने किया तो कई जने अपने मोबाइल में इसे कैद करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लखोटिया रंगमंच पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां महाप्रसादी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजबंधु शामिल रहे। भगवान परशुराम का स्वांग रचे हाथ में फरसा लिए चल रहा एक घुड़सवार युवक शोभायात्रा की अगुआई करते हुए चल रहा था। उसके पीछे DJ पर शिव ताडंव नृत्य करते कलाकारों का डांस देखने लायक था। शोभायात्रा में चल रहे कार्टून पात्र का स्वांग रचे कलाकार सभी का मन मोह रहे थे। उनके पीछे झांकियों के जरिए भगवान परशुराम का जीवन चरित्र दर्शाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी बुजुर्ग महिलाएं पूरे रास्ते भजन गाते हुए चल रही थी। पीछे-पीछे महिलाएं और युवतियां डांस करते हुए चल रही थी और पुरुष भगवान परशुराम के जैकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के अंत में उत्साहित युवा भगवान परशुराम की झांकी का रथ पूरे रास्ते अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। शोभायात्रा आमलेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। जो गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल, सूरजपोल, धोला चौतरा, सोमनाथ मंदिर, घी का झंडा, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, भेरूघाट होते हुए वापस बाईसी बगेची पहुंच सम्पन्न हुई।
    4
    पाली,मनीष राठौड़। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति पाली और समस्त ब्राह्मण समाज पाली के देखरेख में रविवार सुबह भगवान परशुराम की जयंती को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकिया शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। शिव ताडंव नृत्य जब कलाकारों ने किया तो कई जने अपने मोबाइल में इसे कैद करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लखोटिया रंगमंच पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां महाप्रसादी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजबंधु शामिल रहे।
भगवान परशुराम का स्वांग रचे हाथ में फरसा लिए चल रहा एक घुड़सवार युवक शोभायात्रा की अगुआई करते हुए चल रहा था। उसके पीछे DJ पर शिव ताडंव नृत्य करते कलाकारों का डांस देखने लायक था। शोभायात्रा में चल रहे कार्टून पात्र का स्वांग रचे कलाकार सभी का मन मोह रहे थे। उनके पीछे झांकियों के जरिए भगवान परशुराम का जीवन चरित्र दर्शाया जा रहा था।
ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी बुजुर्ग महिलाएं पूरे रास्ते भजन गाते हुए चल रही थी। पीछे-पीछे महिलाएं और युवतियां डांस करते हुए चल रही थी और पुरुष भगवान परशुराम के जैकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के अंत में उत्साहित युवा भगवान परशुराम की झांकी का रथ पूरे रास्ते अपने हाथों से खींचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
शोभायात्रा आमलेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। जो गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल, सूरजपोल, धोला चौतरा, सोमनाथ मंदिर, घी का झंडा, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, भेरूघाट होते हुए वापस बाईसी बगेची पहुंच सम्पन्न हुई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली - देश भर में बढ़ रही सुनियोजित जेहाद की घटनाओं की विकृत मानसिकता का परिचायक बताते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा इसके खिलाफ जनजागरण करने और आम जन को सावधान करने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा जिला कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा की देश भर में जिहाद के तहत वन भूमि , सार्वजनिक भूमि , सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। एक छडयत्र के तहत खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।, मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के उत्पीड़न तथा अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी विकृत जैहादी मानसिकता की परिचायक हैं। जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि ज्ञापन में लिखा की देश भर में हो रही जिहादी मानसकिता वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाईं जावे तथा राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। तथा जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, रंगलाल जाट, गणेशाराम कुमावत, श्रवण भिलवारा, गोविंद मेगवाल, श्रवण सिंह, बाबूदास वैष्णव, दुर्गेश चौहान, परमेश्वर शर्मा, नंदू अरोड़ा, योगेश चावला, सोहन सिंह राव, लक्ष्मण गोस्वामी, श्रवण रावल, अक्षय राठौड़, महेंद्र सिंह नरुका, हरीश सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य
    1
    पाली - देश भर में  बढ़ रही सुनियोजित जेहाद की घटनाओं की  विकृत मानसिकता का परिचायक बताते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा इसके खिलाफ जनजागरण करने और आम जन को सावधान करने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा जिला कलेक्टर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में  लिखा की देश भर में जिहाद के तहत  वन भूमि , सार्वजनिक भूमि , सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। एक छडयत्र के तहत खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।,  मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के उत्पीड़न तथा अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी विकृत जैहादी मानसिकता की परिचायक हैं। 
जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि ज्ञापन में लिखा की देश भर में हो रही जिहादी मानसकिता वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाईं जावे तथा राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। तथा जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए।
विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, रंगलाल जाट, गणेशाराम कुमावत, श्रवण भिलवारा, गोविंद मेगवाल, श्रवण सिंह, बाबूदास वैष्णव, दुर्गेश चौहान, परमेश्वर शर्मा, नंदू अरोड़ा, योगेश चावला, सोहन सिंह राव, लक्ष्मण गोस्वामी, श्रवण रावल, अक्षय राठौड़, महेंद्र सिंह नरुका, हरीश सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बालोतरा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेता उद्यामियों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि बालोतरा लघु उद्योग मण्डल परिसर मे मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान), भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सेनी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई जिला अध्यक्ष भरत मोदी,विधायक अरुण चौधरी ,उद्यमी महानुभावों से रूबरू होंगे। बांठिया ने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी उदघाटन समारोह 21 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित पूर्व बालोतरा के उद्यमियों के साथ *सीधा संवाद (Direct Dialogue)* करेंगे तथा उद्योगों के विकास, भविष्य की संभावनाओं एवं *पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी परियोजना के महत्व* पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।
    1
    बालोतरा
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेता उद्यामियों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि
बालोतरा लघु उद्योग मण्डल परिसर मे  मदन राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, राजस्थान), भाजपा प्रदेश महामंत्री   भूपेंद्र सेनी, कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत,  उद्योग मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई  जिला अध्यक्ष  भरत  मोदी,विधायक अरुण चौधरी ,उद्यमी महानुभावों से रूबरू  होंगे। बांठिया ने बताया कि 
पचपदरा रिफाइनरी उदघाटन समारोह 21 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा  किया जा रहा है। कार्यक्रम से संबंधित पूर्व  बालोतरा के उद्यमियों के साथ *सीधा संवाद (Direct Dialogue)* करेंगे तथा उद्योगों के विकास, भविष्य की संभावनाओं एवं *पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी परियोजना के महत्व* पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।
    user_ओमप्रकाश सोनी
    ओमप्रकाश सोनी
    Social Media Manager पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आहोर भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।
    2
    आहोर 
भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- 
भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने का मामला सूरसागर थाने के बाहर पीड़िता की गुहार पीड़िता बैठी अनिश्चितकाल हड़ताल पर अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध पिछले 4 साल से माननीय न्यायालय के वारंट का आदेश होते हुए भी पुलिस की उदासीनता के चलते एवं पूंजीपति मुलजिम की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय आखिर पीड़िता पुलिस प्रशासन से हार कर धरने पर बैठी थाने के बाहर
    1
    जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने का मामला सूरसागर थाने के बाहर पीड़िता की गुहार पीड़िता बैठी अनिश्चितकाल हड़ताल पर अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध पिछले 4 साल से माननीय न्यायालय के वारंट का आदेश होते हुए भी पुलिस की उदासीनता के चलते एवं पूंजीपति मुलजिम की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय आखिर पीड़िता पुलिस प्रशासन से हार कर धरने पर बैठी थाने के बाहर
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.