व्यापारियों की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए भाजपा ने बदला जनसभा का स्थान, अब कुमार पैलेस में होगी जनसभा : राकेश ठाकुर व्यापार मंडल के आग्रह पर लिया निर्णय, व्यापारी भाइयों के हितों का ध्यान रखना पार्टी की प्राथमिकता : अजमेर सिंह ठाकुर सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा के स्थान में बदलाव किया है। अब यह जनसभा गांधी चौक के स्थान पर कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय व्यापार मंडल के आग्रह पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है और धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की काफी आवाजाही रहती है। इस दौरान व्यापारी भाइयों के लिए कारोबार की दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई थी कि गांधी चौक पर जनसभा आयोजित होने से बाजार की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उनके व्यापार और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की इस चिंता को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा की और जनसभा का स्थान बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए व्यापारी भाइयों के हित और उनकी सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं। इसी भावना के अनुरूप अब जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित होगी तथा इसके उपरांत लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कुमार पैलेस से शुरू होकर ओल्ड आरटीओ रोड, भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक हमीरपुर में संपन्न होगी। वहीं, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजमेर सिंह ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने व्यापारियों की समस्या और उनके आग्रह को समझते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारी भाइयों के हितों, उनकी सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने में विश्वास रखती है। त्योहारों के इस महत्वपूर्ण अवसर पर व्यापारियों के कारोबार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से जनसभा के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अजमेर सिंह ठाकुर ने उनके इस आग्रह और व्यापार मंडल की चिन्ताओं का संज्ञान लेने के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व और जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का धन्यवाद किया। राकेश ठाकुर और अजमेर सिंह ठाकुर ने जिला हमीरपुर के समस्त व्यापारी भाइयों को धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह त्योहारी सीजन सभी व्यापारियों के लिए खुशहाली, समृद्धि और आर्थिक उन्नति लेकर आए। उन्होंने कामना की कि सभी व्यापारियों का कारोबार खूब फले-फूले और उन्हें उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त हो।

- व्यापारियों की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए भाजपा ने बदला जनसभा का स्थान, अब कुमार पैलेस में होगी जनसभा : राकेश ठाकुर व्यापार मंडल के आग्रह पर लिया निर्णय, व्यापारी भाइयों के हितों का ध्यान रखना पार्टी की प्राथमिकता : अजमेर सिंह ठाकुर सुजानपुर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा के स्थान में बदलाव किया है। अब यह जनसभा गांधी चौक के स्थान पर कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय व्यापार मंडल के आग्रह पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है और धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की काफी आवाजाही रहती है। इस दौरान व्यापारी भाइयों के लिए कारोबार की दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई थी कि गांधी चौक पर जनसभा आयोजित होने से बाजार की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उनके व्यापार और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की इस चिंता को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा की और जनसभा का स्थान बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए व्यापारी भाइयों के हित और उनकी सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं। इसी भावना के अनुरूप अब जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित होगी तथा इसके उपरांत लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कुमार पैलेस से शुरू होकर ओल्ड आरटीओ रोड, भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक हमीरपुर में संपन्न होगी। वहीं, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजमेर सिंह ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने व्यापारियों की समस्या और उनके आग्रह को समझते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारी भाइयों के हितों, उनकी सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने में विश्वास रखती है। त्योहारों के इस महत्वपूर्ण अवसर पर व्यापारियों के कारोबार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से जनसभा के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अजमेर सिंह ठाकुर ने उनके इस आग्रह और व्यापार मंडल की चिन्ताओं का संज्ञान लेने के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व और जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का धन्यवाद किया। राकेश ठाकुर और अजमेर सिंह ठाकुर ने जिला हमीरपुर के समस्त व्यापारी भाइयों को धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह त्योहारी सीजन सभी व्यापारियों के लिए खुशहाली, समृद्धि और आर्थिक उन्नति लेकर आए। उन्होंने कामना की कि सभी व्यापारियों का कारोबार खूब फले-फूले और उन्हें उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आर्थिक लाभ प्राप्त हो।1
- व्यापारियों की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए भाजपा ने बदला जनसभा का स्थान, अब कुमार पैलेस में होगी जनसभा : राकेश ठाकुर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा के स्थान में बदलाव किया है। अब यह जनसभा गांधी चौक के स्थान पर कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय व्यापार मंडल के आग्रह पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में त्योहारी सीजन चल रहा है और धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की काफी आवाजाही रहती है। इस दौरान व्यापारी भाइयों के लिए कारोबार की दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आशंका जताई थी कि गांधी चौक पर जनसभा आयोजित होने से बाजार की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उनके व्यापार और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है1
- हमीरपुर के बाल स्कूल में यू-डाइस को लेकर अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, मिडिल और हाई स्कूलों के 111 इंचार्ज अध्यापक ले रहे हिस्सा हमीरपुर हमीरपुर के बाल स्कूल में यू-डाइस (UDISE+) को लेकर अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के 111 अध्यापक हिस्सा ले रहे हैं। कार्यशाला में हमीरपुर ब्लॉक के मिडिल और हाई स्कूलों के इंचार्ज को यू-डाइस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इसके माध्यम से अध्यापकों को स्कूलों से जुड़े आंकड़ों के संकलन, अपडेट और ऑनलाइन डाटा प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा रही है। वहीं यू -डाइस की जानकारी देते हुए सुनीता कुमारी ट्रेनर ने बताया कि ब्लॉक हमीरपुर के इंचार्ज अध्यापकों को यू डाइस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने बताया कि इससे पहले पांच ब्लाकों में यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मिडिल और हाई स्कूलों के इंचार्ज अध्यापकों को इस कार्यशाला में यू डाइस के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि यू डाइस में हर बच्चे का और अध्यापक का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होता है। हर साल यू-डाइस को अपडेट किया जाता है। बाइट-सुनीता कुमारी (ट्रेनर)2
- खड्डों में खनन निरंतर जारी अधिकारी बैठे तमाशा देख रहे रोज विडियो हो रही वायरल खड्डों में खनन निरंतर जारी अधिकारी बैठे तमाशा देख रहे रोज विडियो हो रही वायरल । ताजा समाचार जिला कांगड़ा की तहसील जवाली से है वहां पर जवाली से बागा कुठेड़ मार्ग पर खनन करती हुई मशीन देखी जा सकती है1
- हिमंत बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह, बोले- हिमाचल की जनता नहीं करेगी गलत प्रचार स्वीकार1
- kam se kam 32 log is Bus mein baithe the aur main bhi baitha tha mere se dekha nahin hai 32 log menimum the or isne fon ke sath bass ko chla rha tha ye jai hind jai bharat1
- शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें आज तक शहनाज़ भाटिया के साथ,खबरें आज तक1
- बडसर के विधायक इंद्रदत लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला कहा चार सालों में प्रदेश मंें विकास कार्य ठप्प, बडसर विधानसभा में तो एक भी विकास कार्य नही हुआ रामपुर के विधायक नंद लाल के निधन पर भी इद्रदत लखनपाल ने जताया दुख हमीरपुर बडसर से विधायक इंददत लखनपाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा एसआइंआर के मुदे पर प्रदर्शन फिजूल का है क्योंकि कांग्रेस के समय मंे भी एसआईआर प्रक्रिया होती रही है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस को ईबीएम और वैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी हार मिल रही है। उन्हांेने कहा कि एसआईआर मुदे परप्रदर्शन करना कांग्रेस की बेवकूफी है। भाजपा की प्रदेश में होने वाली रैलियों के मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों पर लखनपाल ने कहा कि रैलियां करना लोकतांत्रित अधिकार है और कांग्रेस ने भी दिल्ली में रैली की है और कभी भाजपा ने ऐतराज नही किया है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को कार्यक्रम केअनुसार रैलियां करने का अधिकार है जिस पर मुख्यमंत्री को टिपपणी नही करनी चाहिए। इ्रददत लखनपाल ने कहा कि रामुपर के विधायक नंद लाल के आकस्मिक निधन पर भी दुख प्रकट किया और शोक संतप्प परिवार के प्रति संवेदना दी है। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा के लोगों के साथ सभी लोग है और इस दुख की घडी में साथ खडे हैं3