logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोकीहाट बाजार में भीषण जाम से जनजीवन प्रभावित, नप अध्यक्ष ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण जोकीहाट नगर पंचायत बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क प्रवेश कर जाते हैं। इससे सड़क संकीर्ण हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या होने से जाम की गंभीर समस्या बना रहती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जाने वाले लोग घंटों परेशान रहते हैं।व्यापारियों का कहना है कि लगातार जाम की समस्या के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है।इस संबंध में पूछे जाने पर जोकीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने बताया है कि जोकीहाट में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को नगर पंचायत गंभीरता से ले रही है।आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।श्री शकूर ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा, अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर पुलिस व होमगार्ड की तैनाती के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष से वार्ता से हुई है।हमारा लक्ष्य है कि लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा मिले। इसके लिए प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्थायी समाधान लागू किया जाएगा।अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने जनता से अपील किया है कि नियमों का पालन करें और नगर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।

1 hr ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Librarian अररिया, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • AIMIM के अख्तरुल ईमान ने गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर विधायकों के लिए झंडा फहराने की नीति की मांग की.
    1
    AIMIM के अख्तरुल ईमान ने गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर विधायकों के लिए झंडा फहराने की नीति की मांग की.
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party अमौर, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • सरकार की सबसे बड़ी फ़ैल योजना नल जल योजना है पंचायत के कई वार्ड मे आज भी नल जल का पानी पीने के लिए जनता तरस रही है! जनता का कहना है आखीर कब तक हमलोगों को पानी मिलेगा!
    1
    सरकार की सबसे बड़ी फ़ैल योजना नल जल योजना है पंचायत के कई वार्ड मे आज भी नल जल का पानी पीने के लिए जनता तरस रही है! जनता का कहना है आखीर कब तक हमलोगों को पानी मिलेगा!
    user_Vikram Balaji
    Vikram Balaji
    Mechanic कुरसाकांटा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by खुर्शीद अनवर
    1
    Post by खुर्शीद अनवर
    user_खुर्शीद अनवर
    खुर्शीद अनवर
    Newspaper distribution कुरसाकांटा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Radhe krishna
    1
    Post by Radhe krishna
    user_Radhe krishna
    Radhe krishna
    Singer जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Crime Darpan News
    1
    Post by Crime Darpan News
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    3 hrs ago
  • पंचायत भवन निर्माण से पूर्व हुआ भूमि पूजन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में शुक्रवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। पंचायत के इतिहास में पहली बार पंचायत भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। खास बात यह है कि यह भवन महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में ही बनाया जा रहा है। लंबे समय से पंचायत भवन की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन बनने से पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। अब तक भवन नहीं होने के कारण कई कार्यों में दिक्कतें आती थीं। कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोग एकजुट नजर आए। यह दृश्य महलगांव की सामाजिक एकता और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुखिया संजय यादव ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि पंचायत के सभी गांवों को इसका लाभ मिल सके। अब महलगांव पंचायत के लोगों को पंचायत भवन के जल्द निर्माण और उद्घाटन का इंतजार है।
    1
    पंचायत भवन निर्माण से पूर्व हुआ भूमि पूजन 
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली 
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में शुक्रवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। पंचायत के इतिहास में पहली बार पंचायत भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। खास बात यह है कि यह भवन महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में ही बनाया जा रहा है।
लंबे समय से पंचायत भवन की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन बनने से पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। अब तक भवन नहीं होने के कारण कई कार्यों में दिक्कतें आती थीं।
कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोग एकजुट नजर आए। यह दृश्य महलगांव की सामाजिक एकता और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुखिया संजय यादव ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि पंचायत के सभी गांवों को इसका लाभ मिल सके।
अब महलगांव पंचायत के लोगों को पंचायत भवन के जल्द निर्माण और उद्घाटन का इंतजार है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by खुर्शीद अनवर
    1
    Post by खुर्शीद अनवर
    user_खुर्शीद अनवर
    खुर्शीद अनवर
    Newspaper distribution कुरसाकांटा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Radhe krishna
    1
    Post by Radhe krishna
    user_Radhe krishna
    Radhe krishna
    Singer जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.