पंचायत भवन निर्माण से पूर्व हुआ भूमि पूजन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में शुक्रवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। पंचायत के इतिहास में पहली बार पंचायत भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। खास बात यह है कि यह भवन महलगांव पंचायत के महलगांव गांव में ही बनाया जा रहा है। लंबे समय से पंचायत भवन की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन बनने से पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। साथ ही डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। अब तक भवन नहीं होने के कारण कई कार्यों में दिक्कतें आती थीं। कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोग एकजुट नजर आए। यह दृश्य महलगांव की सामाजिक एकता और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुखिया संजय यादव ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा, ताकि पंचायत के सभी गांवों को इसका लाभ मिल सके। अब महलगांव पंचायत के लोगों को पंचायत भवन के जल्द निर्माण और उद्घाटन का इंतजार है।

- जोकीहाट बाजार में भीषण जाम से जनजीवन प्रभावित, नप अध्यक्ष ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में इन दिनों भीषण जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर दिन के समय ई-रिक्शा और बड़ी मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही के कारण जोकीहाट नगर पंचायत बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बड़ी गाड़ियों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण ट्रक और अन्य भारी वाहन बेधड़क प्रवेश कर जाते हैं। इससे सड़क संकीर्ण हो जाती है और ई-रिक्शा की अधिक संख्या होने से जाम की गंभीर समस्या बना रहती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, मरीज और जरूरी काम से जाने वाले लोग घंटों परेशान रहते हैं।व्यापारियों का कहना है कि लगातार जाम की समस्या के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है।इस संबंध में पूछे जाने पर जोकीहाट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने बताया है कि जोकीहाट में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को नगर पंचायत गंभीरता से ले रही है।आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।श्री शकूर ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा, अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर पुलिस व होमगार्ड की तैनाती के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष से वार्ता से हुई है।हमारा लक्ष्य है कि लोगों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यातायात सुविधा मिले। इसके लिए प्रशासन, पुलिस और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्थायी समाधान लागू किया जाएगा।अध्यक्ष प्रतिनिधि शकूर आलम ने जनता से अपील किया है कि नियमों का पालन करें और नगर को व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।1
- सीमांचल के दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में 13 बार किया घुसपैठिया शब्द का प्रयोग!1
- Post by SANJARUL1
- मिथिला अंचल अंचल के संस्कार में आप देख लीजिए वीडियो मतलब मैं अभी भी संस्कार है मिथिलांचल में आकर देख लीजिए कैसा बाराती हो जाया जाता है बिहार में सबसे फेमस है मिथिलांचल अब देख सकते हो वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करो और लाइक कर दे वीडियो को कमेंट करें कहां-कहां से देख लेते हैं वीडियो आपके लिए छोटा सा निवेदन जय हिंद जय भारत जय मिथिला जय मैथिली जय श्री राम1
- Post by Md Shanwaj Alam Md Shanwaj Ala1
- जय माला वक्त प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गो/ली लोग देखते रह गए आशिक फरार हो गया 🫢1
- आगामी होली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को जलालगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हसन ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का त्योहार है। इसे सभी लोग हंसी-खुशी और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहेगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि होली के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके अलावा सूखा नशा या शराब का सेवन कर हुड़दंग करना सख्त मना है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जोकीहाट मदरसा रोड बाजार में चांदी की बालियां खोलते चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, भीड़ ने की धुनाई जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मदरसा रोड बाजार में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। बाजार में खरीदारी के दौरान मां की गोद में बैठी करीब दो साल की बच्ची की चांदी की बालियां खोलते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, बगडरहा निवासी अफराना अपनी बच्ची के साथ बाजार आई थीं। इसी दौरान एक युवक उनकी गोद में बैठी बच्ची के कान से चांदी की बालियां खोलने लगा। महिला को शक होते ही उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि बाद में अफरातफरी के बीच चोर किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत का माहौल है।1