Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुरक्षा बलों की सख्ती पर भड़की ममता- कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है... इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा... राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?"
Anuj Shukla

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर- लोगों की जलन,ईर्ष्या और मानसिक विकलांगता का ज्वलन्त उदाहरण देखिये..... शहर के डॉन बॉस्को स्कूल के आगे नहर पटरी पर नहर के आर पार जाने के लिए लोहे का एक जाल डाला गया है, जिससे लोग आसानी से बिना लम्बा चक्कर लगाए नहर क्रॉस कर लेते हैं, लेकिन इससे भी कुछ लोगों को चिढ़ मची हुई है, इसलिये जाल के एक किनारे पर गंदा मैला डाल दिया गया , जिससे कि लोग इस पर आवागमन न कर सकें..... लोगों का कहना है कि इस तरह की भद्दी हरकत पहले भी की जा चुकी है1
- थाना मोहम्मदी क्षेत्रान्तर्गत हुई हर्ष फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव द्वारा दी गयी बाइट।1
- मंगलवार की रात पलिया क्षेत्र के ग्राम अतरिया में अवैध खनन को लेकर विवाद तूल पकड़ता नजर आया। गांव निवासी सुरेश व विजयपाल समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बालू खनन कर रहे थे, जिन्हें पकड़कर वाहन सहित कोतवाली पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने अतरिया निवासी मोहम्मद सफी के बेटे का नाम भी लिया था। बुधवार को मामले की सच्चाई जानने के लिए मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया तो जांच में सामने आया कि मोहम्मद सफी के पास करीब 16 एकड़ कृषि भूमि है, जो सुरेश आदि के खेत के समीप स्थित है। सफी ने बातचीत में आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं और उनके परिवार में एक बेटा सरकारी सेवा में है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, ऐसे में खनन कराने का कोई औचित्य नहीं है। मोहम्मद सफी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व सुरेश आदि से उनका विवाद हुआ था, जिसमें उनकी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उसी रंजिश के चलते उनका नाम खनन के मामले में जोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सुरेश आदि का कहना है कि उनके खेत से चोरी से बालू का खनन किया गया है। हालांकि मौके की स्थिति जानने के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित खेत से बड़ी मात्रा में मिट्टी निकाली जा चुकी है और खेत का स्वरूप काफी हद तक गड्ढे या नदी जैसा हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि खनन चोरी से किया गया होता तो इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी कैसे निकाली जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त लोग स्वयं अपने खेतों से खनन कराकर उसके बदले पैसा लेते हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है। यदि पुलिस निष्पक्षता से जांच करती है तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।1
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेशानुसार स्कीम संख्या 3 के अंतर्गत जनपद खीरी के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा इवैल्यूवेशन ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर ही मॉक ड्रिल कराकर यह भी बताया कि आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से जनहानि और नुकसान को कम किया जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना और वहां कार्यरत लोगों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने सभी अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने और नियमित रूप से फायर ड्रिल आयोजित करने की अपील की।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर- लोगों की जलन,ईर्ष्या और मानसिक विकलांगता का ज्वलन्त उदाहरण देखिये..... शहर के डॉन बॉस्को स्कूल के आगे नहर पटरी पर नहर के आर पार जाने के लिए लोहे का एक जाल डाला गया है, जिससे लोग आसानी से बिना लम्बा चक्कर लगाए नहर क्रॉस कर लेते हैं, लेकिन इससे भी कुछ लोगों को चिढ़ मची हुई है, इसलिये जाल के एक किनारे पर गंदा मैला डाल दिया गया , जिससे कि लोग इस पर आवागमन न कर सकें..... लोगों का कहना है कि इस तरह की भद्दी हरकत पहले भी की जा चुकी है1
- यूपी- बाराबंकी के अशोक दूल्हा बने उन्होने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी दूल्हा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी? दुल्हन- हां बना लेगें इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताये है1
- ASTv24 digital पत्नी ने ही कराई पति की हत्या* लखीमपुर खीरी मितौली पुलिस ने किया हत्या का सफल अनावरण 2अभियुक्तों सहित पत्नी की हुई गिरफ्तारी सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने दी जानकारी*1