खेत में खनन को लेकर विवाद गहराया, एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मंगलवार की रात पलिया क्षेत्र के ग्राम अतरिया में अवैध खनन को लेकर विवाद तूल पकड़ता नजर आया। गांव निवासी सुरेश व विजयपाल समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बालू खनन कर रहे थे, जिन्हें पकड़कर वाहन सहित कोतवाली पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने अतरिया निवासी मोहम्मद सफी के बेटे का नाम भी लिया था। बुधवार को मामले की सच्चाई जानने के लिए मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया तो जांच में सामने आया कि मोहम्मद सफी के पास करीब 16 एकड़ कृषि भूमि है, जो सुरेश आदि के खेत के समीप स्थित है। सफी ने बातचीत में आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं और उनके परिवार में एक बेटा सरकारी सेवा में है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, ऐसे में खनन कराने का कोई औचित्य नहीं है। मोहम्मद सफी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व सुरेश आदि से उनका विवाद हुआ था, जिसमें उनकी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उसी रंजिश के चलते उनका नाम खनन के मामले में जोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सुरेश आदि का कहना है कि उनके खेत से चोरी से बालू का खनन किया गया है। हालांकि मौके की स्थिति जानने के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित खेत से बड़ी मात्रा में मिट्टी निकाली जा चुकी है और खेत का स्वरूप काफी हद तक गड्ढे या नदी जैसा हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि खनन चोरी से किया गया होता तो इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी कैसे निकाली जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त लोग स्वयं अपने खेतों से खनन कराकर उसके बदले पैसा लेते हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है। यदि पुलिस निष्पक्षता से जांच करती है तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

- Post by Jasvindar kaur1
- सुरक्षा बलों की सख्ती पर भड़की ममता- कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है... इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा... राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?"1
- यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भीषण गर्मी में पंखा चलाना एक बहू के लिए मुसीबत बन गया। आरोप है कि पंखा चलाने पर सास-ससुर भड़क उठे और बिजली बिल का हवाला देते हुए बहू की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रोज-रोज की मारपीट और तानों से परेशान होकर बहू ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए अपनी नस काट ली। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- लखीमपुर खीरी- बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी के लहर देखी जा रही है कस्बा खीरी स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा खुशी जिसने 80% इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्राप्त कर अपने पेरेंट्स अपने टीचर अपने कस्बे का नाम रोशन किया। खुशी की कामयाबी पर मां की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए तो वही खुशी ने जताया कि उनका फोकस आगे चलकर एक लॉयर बनने का है। अगर उनका सपना भविष्य में सच हुआ तो वह मजलूम दबे हुए लोगों का केस फ्री में लड़कर उन्हें इंसाफ दिलाएंगे1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर- शहर के मो गढ़ी रोड शांतिनगर में नगरपालिका द्वारा सफाई का काम शुरू करवाया गया..... कई सफाई कर्मी दोनो प्लॉट की गंदगी और कूड़ा साफ करने के लिए लगाए गये1
- बंगाल में आखिरी फेज की वोटिंग जारी है पीएम मोदी काशी पहुंच गए हैं वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और त्रिशूल लहराया 23 अप्रैल को पहले फेज के मतदान में मोदी बंगाल के ही बेलूर मठ पहुंचे थे1
- Post by Jasvindar kaur1