भव्य रूप से मनाई जाएगी परशुराम जयंती, ब्राह्मण चेतना मंच की बैठक में तैयारियां पूरी। ब्राम्हण चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक बलभद्रपुर स्थित मिथिला भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री पप्पू चौधरी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगवान परशुराम जयंती सह पूजनोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जयंती सह पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे कर्पूरी चौक पर श्रद्धालुओं का विशाल एकत्रीकरण होगा। इसके उपरांत हजारों की संख्या में परशुराम भक्त गाजे-बाजे, घोड़े एवं परंपरागत शस्त्र (फरसा) के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हुए बेता चौक होते हुए लहेरियासराय ऑडिटोरियम तक पहुंचेंगे। वहां विधि-विधान के साथ पूजनोत्सव संपन्न कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस आयोजन में जिले के सभी प्रखंडों से हजारों श्रद्धालु एवं सैकड़ों वाहनों के साथ लोगों की भागीदारी होगी, जिससे यह कार्यक्रम भक्ति, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत उदाहरण बनेगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्य: अभयानंद झा, प्रदीप ठाकुर, डॉ. उद्भट मिश्रा, प्रियंका झा, बिट्टू चौधरी, आनंद प्रकाश, ललन जी, कामिनी झा, मिक्की कुंवर, गुलशन सनातनी आदि।

- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ। बिहार के 24 बें मुख्यमंत्री और भाजपा बिहार के इतिहास मे पहला मुख्यमंत्री1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनेंगे #ईलमासनगरटुडे1
- विदेशी कंपनियों का जॉब कैंप 18 और 21 अप्रैल को पासपोर्ट है तैयार काम का है तजुर्बा हो या फ्रेशर सीधे पहुंचे एस. के. भारत ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर #पता:- N.H 27 महिंदा शोरूम के पास दया ग्रीन होटल के सामने बजार समिति दरभंगा +91 7218394104,+91 9102284524 +9195259010151
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बनेंगे #ईलमासनगरटुडे1
- बिहार का CM चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने क्या कहा ? . . .1