कुदायला ग्राम पंचायत में लोकपाल ने किया निरीक्षण, विभिन्न कार्यो में मिली अनियमितताएं रामगंजमंडी के कुदायला ग्राम पंचायत में कोटा लोकपाल जगदीश शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दीवार लेखन कार्य, खुदाई कार्य एवं मनरेगा कार्यों में विभिन्न कमियां पाई गईं। वहीं पंचायत रजिस्टरों में भी आवश्यक हस्ताक्षर नहीं मिले। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे लोकपाल जगदीश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में खुदाई कार्य एवं दीवार लेखन कार्य में अनियमितताएं सामने आई हैं। जिसके चलते कनिष्ठ सहायक को रिकवरी जारी करने करने के निर्देश दिए गए हैं। वही रिकॉर्ड की जांच के दौरान मनरेगा की कैश बुक संधारित नहीं पाई गई, जबकि परिसंपत्ति रजिस्टर पर करीब दो वर्षों से हस्ताक्षर नहीं मिले। साथ ही जॉब कार्ड रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है तथा कमियों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत कुदायला के कनिष्ठ सहायक महेंद्र बैरवा ने बताया कि जॉब कार्ड रजिस्टर में कमी मिली है, लेकिन पूर्व में यह रजिस्टर संचालित होता था और उसका रख-रखाव किया जाता था। पिछले पांच वर्षों से सरकार द्वारा उक्त रजिस्टर बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा में 13 रजिस्टर संचालित होते थे, वर्तमान में 7 रजिस्टर संचालित हैं, जिन्हें पूर्ण रूप से संधारित किया जा रहा है। कुछ रजिस्टरों में जो कमियां पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।

- Post by देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती1
- मोड़क क्षेत्र में फिर बदला मौसम बुधवार सुबह हुईं हल्की बूंदाबांदी खेतों में खड़ी कटी पड़ी धान कि फसलों को लेकर किसान चिंतित सबसे ज्यादा इसका असर फसलों कि पैदावार पर पड़ेगा और घनिया कि क्वालिटी फिकी पड़ सकती हैं मंगलवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुईं हैं8
- रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भटवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त की है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।1
- झालावाड़ सर्ग अस्पताल के जनाना वार्ड में लगे पालना गृह में आज अस्पताल की ओर से एक 5 दिन के शिशु को1
- रायपुर क्षेत्र में ग्राम दुबलिया में आज हुई हल्की बारिश हल्की चली हवा इसलिए किसानों की फसल बड़ी आदि2
- रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।2
- कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज1
- रामगंजमंडी के मोडक पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलो 220 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। वही पुलिस ने तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक कार को भी जब्त किया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार कार्यवाहक थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भटवाड़ा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार कुंडल स्थित हनुमान मंदिर के पास खाली स्थान पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की। तलाशी लेने पर कार में रखे सात प्लास्टिक कट्टों में 142 किलो 220 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके से फरार मिला। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।1