logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंधौरा में रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे गंगारामन बाबा (मरीन माता) के स्थान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने महोगनी, अशोक, नीम एवं शीशम के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियानों को जनभागीदारी से सफल बनाने की भी अपील की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आर. एन. भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संतुलन मजबूत बने। कार्यक्रम में उपस्थित एपीओ बंसल कुमार, जेई दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, ग्राम सचिव विनोद कुमार, पलिया ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह, रोजगार सेवक सोनू, रामरूप मिश्रा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

1 hr ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंधौरा में रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे गंगारामन बाबा (मरीन माता) के स्थान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने महोगनी, अशोक, नीम एवं शीशम के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियानों को जनभागीदारी से सफल बनाने की भी अपील की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आर. एन. भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संतुलन मजबूत बने। कार्यक्रम में उपस्थित एपीओ बंसल कुमार, जेई दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, ग्राम सचिव विनोद कुमार, पलिया ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह, रोजगार सेवक सोनू, रामरूप मिश्रा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या के हैरिंग्टनगंज विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की शुरुआत से पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने अस्पताल परिसर में शीशम का पौधा रोपा। इसके साथ ही फार्मासिस्ट रशीद अहमद और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने नींबू, अमरूद और शीशम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस मेले में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में कुल 25 मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की। इस मेले के सफल संचालन में फार्मासिस्ट रशीद अहमद, वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह, स्टाफ नर्स सोनाली और बीएचडब्ल्यू विद्यावती ने सक्रिय योगदान दिया, जबकि उपचार कराने वालों में आरती, अभिषेक, जैस्मिन, रंजीत और सुशीला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल की एक बड़ी समस्या को उजागर किया। ग्रामीणों के अनुसार, लैब टेक्नीशियन अमरनाथ जायसवाल के गोरखपुर स्थानांतरण होने के बाद से यहां किसी नए लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की गई है। इस वजह से अस्पताल में मरीजों की पैथोलॉजी जांच प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही नए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति कर जांच सुविधाओं को बहाल करने की मांग की है।
    1
    अयोध्या के हैरिंग्टनगंज विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की शुरुआत से पहले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने अस्पताल परिसर में शीशम का पौधा रोपा। इसके साथ ही फार्मासिस्ट रशीद अहमद और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने नींबू, अमरूद और शीशम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस मेले में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में कुल 25 मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने और समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की। इस मेले के सफल संचालन में फार्मासिस्ट रशीद अहमद, वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह, स्टाफ नर्स सोनाली और बीएचडब्ल्यू विद्यावती ने सक्रिय योगदान दिया, जबकि उपचार कराने वालों में आरती, अभिषेक, जैस्मिन, रंजीत और सुशीला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल की एक बड़ी समस्या को उजागर किया। ग्रामीणों के अनुसार, लैब टेक्नीशियन अमरनाथ जायसवाल के गोरखपुर स्थानांतरण होने के बाद से यहां किसी नए लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की गई है। इस वजह से अस्पताल में मरीजों की पैथोलॉजी जांच प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही नए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति कर जांच सुविधाओं को बहाल करने की मांग की है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी पुलिस ने जिले में फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 45 लाख रुपये के इस बड़े फ्रॉड के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार गैंग के सदस्यों ने थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डेरेराजा में एक खरीदार महिला के बेटे को 13 बीघा जमीन दिखाई थी। इसके बाद आरोपियों ने पकड़े गए अभियुक्त बंशी को फर्जी तरीके से जमीन का असली मालिक बंशीलाल बनाकर सबके सामने पेश किया और जमीन का सौदा 45 लाख रुपये में तय कर दिया। सौदा तय होने के बाद तहसील सिरौली गौसपुर में कृष्णावती के नाम पर बैनामा भी करा दिया गया। पीड़िता और उसके बेटे को इस बड़ी धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे बैनामा होने के बाद जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे। पुलिस और एसपी की तुरंत और कड़ी कार्रवाई के कारण पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय मिल सका है।
    1
    बाराबंकी पुलिस ने जिले में फर्जी रजिस्ट्री करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 45 लाख रुपये के इस बड़े फ्रॉड के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर-दबोचा।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार गैंग के सदस्यों ने थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डेरेराजा में एक खरीदार महिला के बेटे को 13 बीघा जमीन दिखाई थी। इसके बाद आरोपियों ने पकड़े गए अभियुक्त बंशी को फर्जी तरीके से जमीन का असली मालिक बंशीलाल बनाकर सबके सामने पेश किया और जमीन का सौदा 45 लाख रुपये में तय कर दिया। सौदा तय होने के बाद तहसील सिरौली गौसपुर में कृष्णावती के नाम पर बैनामा भी करा दिया गया। पीड़िता और उसके बेटे को इस बड़ी धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे बैनामा होने के बाद जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे। पुलिस और एसपी की तुरंत और कड़ी कार्रवाई के कारण पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय मिल सका है।
    user_Ashutosh dubey
    Ashutosh dubey
    Local News Reporter मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या के जिला अस्पताल में नशे में धुत एक वार्ड बॉय पर दो सफाई कर्मियों को जातिसूचक गालियां देने, उनके साथ मारपीट करने और सुरक्षा गार्डों से भी मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय का शांति भंग में चालान किया है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ड्यूटी रूम में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मी रामपलट और गोविंद यादव सफाई कर रहे थे। तभी वार्ड बॉय सत्यम सिंह अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और सफाई कर्मियों को देखते ही जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात के बाद सफाई कर्मियों ने रात में ही पुलिस को शिकायत दी और सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, जिसे अस्पताल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। पुलिस को शिकायत पत्र देने वालों में नीलम, मीना, धनदेई, रामचरण, इन्दुमती, रीता और ममता शामिल रहे। इसके अलावा, आरोपी वार्ड बॉय पर इमरजेंसी ओपीडी में भी हंगामा करने का आरोप है। वहां जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्डों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें मकसूद नाम के गार्ड के साथ मारपीट की गई।
    2
    अयोध्या के जिला अस्पताल में नशे में धुत एक वार्ड बॉय पर दो सफाई कर्मियों को जातिसूचक गालियां देने, उनके साथ मारपीट करने और सुरक्षा गार्डों से भी मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय का शांति भंग में चालान किया है।

शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ड्यूटी रूम में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मी रामपलट और गोविंद यादव सफाई कर रहे थे। तभी वार्ड बॉय सत्यम सिंह अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और सफाई कर्मियों को देखते ही जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात के बाद सफाई कर्मियों ने रात में ही पुलिस को शिकायत दी और सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, जिसे अस्पताल के अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। पुलिस को शिकायत पत्र देने वालों में नीलम, मीना, धनदेई, रामचरण, इन्दुमती, रीता और ममता शामिल रहे।

इसके अलावा, आरोपी वार्ड बॉय पर इमरजेंसी ओपीडी में भी हंगामा करने का आरोप है। वहां जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्डों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें मकसूद नाम के गार्ड के साथ मारपीट की गई।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • अयोध्या के प्रेस क्लब में भारतीय स्वर्ण समाज पार्टी की एक चिंतन-मंथन बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहते हैं। इसके साथ ही, सभी समाजों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त संगठन तैयार करने पर भी विशेष बल दिया गया।
    1
    अयोध्या के प्रेस क्लब में भारतीय स्वर्ण समाज पार्टी की एक चिंतन-मंथन बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहते हैं। इसके साथ ही, सभी समाजों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त संगठन तैयार करने पर भी विशेष बल दिया गया।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज बाराबंकी सदर के सपा नेता विधायक सुरेश यादव जी के नेतृत्व में 'गौ रक्षा धर्म यात्रा' निकाली जा रही है। इस यात्रा में साधु और सन्यासी भी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन बाराबंकी के बड़ेल में शांति पैलेस नहर के पास हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज बाराबंकी सदर के सपा नेता विधायक सुरेश यादव जी के नेतृत्व में 'गौ रक्षा धर्म यात्रा' निकाली जा रही है। इस यात्रा में साधु और सन्यासी भी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन बाराबंकी के बड़ेल में शांति पैलेस नहर के पास हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अयोध्या के फैजाबाद में पत्रकारों के तीखे सवालों के बीच विपक्ष के कनेक्शन को लेकर घिरे लोग कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए तीखे सवालों के सामने जब विपक्ष के कनेक्शन का मुद्दा उठा, तो वे पूरी तरह घिर गए और इस संबंध में कोई भी ठोस प्रमाण देने में पूरी तरह असमर्थ रहे।
    1
    अयोध्या के फैजाबाद में पत्रकारों के तीखे सवालों के बीच विपक्ष के कनेक्शन को लेकर घिरे लोग कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए तीखे सवालों के सामने जब विपक्ष के कनेक्शन का मुद्दा उठा, तो वे पूरी तरह घिर गए और इस संबंध में कोई भी ठोस प्रमाण देने में पूरी तरह असमर्थ रहे।
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    3 hrs ago
  • अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंधौरा में रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे गंगारामन बाबा (मरीन माता) के स्थान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने महोगनी, अशोक, नीम एवं शीशम के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियानों को जनभागीदारी से सफल बनाने की भी अपील की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आर. एन. भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संतुलन मजबूत बने। कार्यक्रम में उपस्थित एपीओ बंसल कुमार, जेई दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, ग्राम सचिव विनोद कुमार, पलिया ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह, रोजगार सेवक सोनू, रामरूप मिश्रा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
    1
    अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंधौरा में रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे गंगारामन बाबा (मरीन माता) के स्थान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। उन्होंने महोगनी, अशोक, नीम एवं शीशम के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियानों को जनभागीदारी से सफल बनाने की भी अपील की।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी आर. एन. भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संतुलन मजबूत बने। कार्यक्रम में उपस्थित एपीओ बंसल कुमार, जेई दिनेश तिवारी, ग्राम प्रधान सुशील कुमार, ग्राम सचिव विनोद कुमार, पलिया ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पूर्व प्रधान हरिवंश सिंह, रोजगार सेवक सोनू, रामरूप मिश्रा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वियतनाम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि यह दुर्घटना वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने और सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों के अनुसार, जब यह नाव फु क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास पलटी, तो उस पर कुल 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी 15 मृतकों के शवों को भी किनारे पर लाया जा चुका है।
    1
    वियतनाम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि यह दुर्घटना वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने और सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं।

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों के अनुसार, जब यह नाव फु क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास पलटी, तो उस पर कुल 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी 15 मृतकों के शवों को भी किनारे पर लाया जा चुका है।
    user_Ahmad Jilani khan
    Ahmad Jilani khan
    Media company रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.