Shuru
Apke Nagar Ki App…
2014..men..narayd..datt..tibari..ne..rohitko..apna..beta..mana..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
2014..men..narayd..datt..tibari..ne..rohitko..apna..beta..mana..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम कानपुर देहात के ईको पार्क में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित हुआ 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम.......... शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम........ स्कूली बच्चों ने पोस्टरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उकेरी विकसित भारत की खूबसूरत तस्वीर....... राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और डीएम कपिल सिंह ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह........1
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- सिकंदरा में गणेश महोत्सव के समापन पर महाकालेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, देर शाम तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिकंदरा। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन के बाद गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश व महाकालेश्वर के जयकारे लगाए। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही। शाम करीब 8:30 बजे तक बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की बात आयोजकों ने कही। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू परौंख गाँव में जमीन विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट, जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के परौंख गांव में जमीन भतीजे के नाम किए जाने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक वृद्ध ने परिवार के ही लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, अनाज उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परौंख निवासी करन सिंह पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अविवाहित और वृद्ध हैं। आरोप है कि उनकी देखभाल और सेवा करने वाले भतीजे अजीत पुत्र जयकरन के नाम उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, राममहेश व गगन पुत्रगण छूटकू, जयकरन पुत्र छोटेलाल तथा छूटकू की पत्नी (नाम अज्ञात) पर घर में रखा अनाज उठा ले जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही गई है। तहरीर में करन सिंह ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- गौस पाक की याद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब बड़े पीर के आस्ताने पर महिलाओं समेत हजारों लोगों ने की शिरकत , मुल्क-कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए मांगी दुआ सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों को माला, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित कालपी(जालौन) गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर धर्मनगरी कालपी में हुजूर गौस पाक की याद में विभिन्न स्थानों पर जलसे, फातिहा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी स्थित हुजूर गौस पाक के आस्ताने पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों समेत हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने फातिहा में शामिल होकर मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इंतिजामिया कमेटी के तत्वावधान में किया गया। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने आस्ताने पर पहुंचकर अपनी अकीदत पेश की।दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के मैनेजर हाफिज इरशाद अशरफी तथा मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती के संयोजकत्व में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया अहाता बड़े पीर साहब में शानो-शौकत के साथ जश्न गौसुल वरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तकिया मस्जिद के पेश इमाम हाजी मुजीब अल्लामा सहित महबूब सिद्दीकी, वसीउद्दीन खलीफा, हाजी जमीरुद्दीन, अतीकुर्रहमान, कामिल, मुकीम रहमानी और शाकिर बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर इंतजामियां कमेटी की ओर से डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, एसके पटेल, जितेंद्र सिंह, अमीर हसन, रेहान रजा एवं देव पटेल को फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आयोजन समिति का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौस पाक की शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आस्ताने पर अकीदतमंदों का पहुंचना जारी रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।4
- रसूलाबाद के बड़ी रजऊ से आगजनी की खबर निकल के सामने आई है जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र की बड़ी रजऊ में आगजनी की घटना सामने आई है। लोगों के मुताबिक एक बंगले में दबंगों द्वारा आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की है।1
- हीरानगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लाठी डंडों ईंट पत्थर से मारपीट करने, जेब में पड़े ₹5,000 छीन लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी जानकारी रुरा थाना क्षेत्र के हीरानगर के रहने हरमोहन उर्फ बबलू यादव ने कुछ लोगों पर लाठी डंडों ईंट पत्थर से मारपीट करने, जेब में पड़े ₹5,000 छीन लेने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी।1
- यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान उरई निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हासिर के मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस से बाहर निकल गए, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बचाव के दौरान हासिर को भी चोट लगी, लेकिन उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। हासिर का करीब 1.14 लाख रुपये वाला बैग भी बस में रह गया, लेकिन उन्होंने सामान की परवाह किए बिना यात्रियों की जान बचाने को प्राथमिकता दी।1