logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।

4 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
4 hrs ago

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    1
    शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बुधवार शाम राशन कार्ड से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। बैठक में पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने और राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राशन कार्ड के नए आवेदनों, त्रुटि सुधार, लंबित मामलों के निपटारे तथा सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अमर कुमार ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि पात्र लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस समीक्षा बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, बीपीआरओ, स्वच्छता पदाधिकारी और एमओ योगेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का समापन बुधवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    3
    शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करते हुए हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सभी नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण करने और ई-रिक्शा (टोटो) के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए अलग-अलग रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए गए। फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं व ठेलों को हटाने और सड़क किनारे बाधक बन रहे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने को कहा गया है। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों के समीप अनिवार्य रूप से स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने, सड़क किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटाने, स्पीड लिमिट बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश जारी किया गया है। दुर्घटना संवेदनशील चेवाड़ा चौक पर विशेष निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसरीबीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में सघन और निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश मिला है। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दिए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आम जनता को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सके।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    9 hrs ago
  • लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर इंग्लिश टोला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर इंग्लिश टोला निवासी गाजो यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालेश्वर यादव अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मवेशी को टक्कर मारते हुए उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    1
    लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर इंग्लिश टोला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर इंग्लिश टोला निवासी गाजो यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि बालेश्वर यादव अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मवेशी को टक्कर मारते हुए उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग उठी है। इस संबंध में जनचेतना सह विकास समिति ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं, समिति के अध्यक्ष अनूप यादव ने पुनः अपना कार्यभार संभाल लिया है।
    1
    पकरीबरावां को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग उठी है। इस संबंध में जनचेतना सह विकास समिति ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं, समिति के अध्यक्ष अनूप यादव ने पुनः अपना कार्यभार संभाल लिया है।
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर बुधवार को जंतर-मंतर में चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में 2,000 से अधिक छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का यह मार्च श्रम कल्याण केंद्र से शुरू होकर क्लॉक टावर तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी और मार्च की वजह से कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, छात्रों का यह पूरा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
    1
    बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर बुधवार को जंतर-मंतर में चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में 2,000 से अधिक छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का यह मार्च श्रम कल्याण केंद्र से शुरू होकर क्लॉक टावर तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी और मार्च की वजह से कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, छात्रों का यह पूरा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को परीक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बिहार शरीफ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रम कल्याण मैदान से एक आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हॉस्पिटल चौराहा पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक से परेशान है, किसान महंगाई से त्रस्त हैं और लाखों शिक्षित युवक-युवतियां बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। केंद्र सरकार इन मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और युवाओं के भविष्य तथा आम जनता के जीवन से जुड़े सवालों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी तथा सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद रखेगी। इस विरोध प्रदर्शन में नंदु पासवान, जमाल अशरफ़ जमाली, उस्मान गणि, राजीव कुमार मुन्ना, इंजीनियर टीपू, अनिल कुमार, डॉ अवधेश प्रसाद, अजय कुमार पांडेय, सदन मलिक, सुजानी कुमार, ममता रानी, किरानी पासवान, रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी अजीत राज, चंदन यादव, वाल्मिक पासवान, शैलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष जी समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
    1
    नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को परीक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बिहार शरीफ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रम कल्याण मैदान से एक आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हॉस्पिटल चौराहा पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक से परेशान है, किसान महंगाई से त्रस्त हैं और लाखों शिक्षित युवक-युवतियां बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। केंद्र सरकार इन मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और युवाओं के भविष्य तथा आम जनता के जीवन से जुड़े सवालों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी तथा सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद रखेगी। इस विरोध प्रदर्शन में नंदु पासवान, जमाल अशरफ़ जमाली, उस्मान गणि, राजीव कुमार मुन्ना, इंजीनियर टीपू, अनिल कुमार, डॉ अवधेश प्रसाद, अजय कुमार पांडेय, सदन मलिक, सुजानी कुमार, ममता रानी, किरानी पासवान, रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी अजीत राज, चंदन यादव, वाल्मिक पासवान, शैलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष जी समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।
    user_Nalanda
    Nalanda
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में नालंदा के बिहारशरीफ में भी विरोध प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए विभिन्न स्थानों पर छात्र और युवा एकत्र होकर अपनी एकजुटता जता रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने इस जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में कई अन्य शहरों में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्रों के जुटने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार पूरे इलाके पर निगरानी रख रहे हैं।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में नालंदा के बिहारशरीफ में भी विरोध प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए विभिन्न स्थानों पर छात्र और युवा एकत्र होकर अपनी एकजुटता जता रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने इस जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में कई अन्य शहरों में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

छात्रों के जुटने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार पूरे इलाके पर निगरानी रख रहे हैं।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • शेखपुरा के चेवाड़ा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में बुधवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालयों से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक एमआईएस प्रभारी निवास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों का यू-डायस (UDISE+) डाटा तथा शिक्षक प्रोफाइल निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्य पूरा न होने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा बैठक में सभी विद्यालयों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कम-से-कम 70 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और प्रधानाध्यापकों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में विद्यालयों के रिकॉर्ड अद्यतन रखने, विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे समाप्त हुई इस बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
    1
    शेखपुरा के चेवाड़ा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में बुधवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (एचएम) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालयों से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक एमआईएस प्रभारी निवास कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों का यू-डायस (UDISE+) डाटा तथा शिक्षक प्रोफाइल निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्य पूरा न होने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा बैठक में सभी विद्यालयों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत कम-से-कम 70 प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और प्रधानाध्यापकों से इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया। बैठक में विद्यालयों के रिकॉर्ड अद्यतन रखने, विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे समाप्त हुई इस बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.