भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जगह जगह आयोजित हुए कार्यक्रम भक्तों ने चरखा प्रसाद जन्मस्थली परसौरा में धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का हुआ आयोजन रसूलाबाद कानपुर देहात। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। परसौरा गांव स्थित उनकी जन्मस्थली पर धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष धूम रही। वहीं कस्बे में भी भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को परसौरा गांव के मंदिर में अखंड पाठ का समापन विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ कर किया गया। इसके उपरांत आचार्य अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा करीब दो दर्जन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। वहीं इसी क्रम में रसूलाबाद कस्बे के झींझक रोड तिराहा पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक पूनम संखवार, नगर पंचायत चेयरमैन देवशरण कमल, जितेंद्र त्रिपाठी,आलोक बाजपेयी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, राजनारायण दीक्षित, सुधीर पांडेय, डॉ. सुरेश दुबे, आनंद द्विवेदी,बब्बन शर्मा सलोने पाठक, घनश्याम शुक्ला, अरुण दुबे, संजय बाजपेई, पप्पू दुबे, मयंक त्रिपाठी, कन्हैया शुक्ला, शरद सिंह,जितेंद्र गौर सहित कई बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जगह जगह आयोजित हुए कार्यक्रम भक्तों ने चरखा प्रसाद जन्मस्थली परसौरा में धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का हुआ आयोजन रसूलाबाद कानपुर देहात। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। परसौरा गांव स्थित उनकी जन्मस्थली पर धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष धूम रही। वहीं कस्बे में भी भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को परसौरा गांव के मंदिर में अखंड पाठ का समापन विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ कर किया गया। इसके उपरांत आचार्य अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा करीब दो दर्जन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की
भारी भीड़ उमड़ी रही। अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। वहीं इसी क्रम में रसूलाबाद कस्बे के झींझक रोड तिराहा पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर से देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक पूनम संखवार, नगर पंचायत चेयरमैन देवशरण कमल, जितेंद्र त्रिपाठी,आलोक बाजपेयी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, राजनारायण दीक्षित, सुधीर पांडेय, डॉ. सुरेश दुबे, आनंद द्विवेदी,बब्बन शर्मा सलोने पाठक, घनश्याम शुक्ला, अरुण दुबे, संजय बाजपेई, पप्पू दुबे, मयंक त्रिपाठी, कन्हैया शुक्ला, शरद सिंह,जितेंद्र गौर सहित कई बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
- Post by Ramadhar Kumar2
- कैसे बच्चे को मौत के मुंह से बचाया बेजुबान जानवर ने1
- तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से नितीश कुमार (21 वर्ष), निवासी बगलन पारस, घाटमपुर से जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि युवक ने कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे रात करीब 11 बजे गांव के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल पर बुलाया और वहां तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।1
- झींझक कानपुर देहात के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे नहीं होता एक्सरे क्योंकि एक्सरे टेक्निशन है नहीं सिर्फ हैल्परों से चलता है काम नहीं मिलती रिपोर्ट मरीज को बाहर से कराना पड़ता एक्सरे और ट्रेनी डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज बीमारी समझ मे न आने पर कर दिया जाता है रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा नहीं मिलता सही उपचार मरीज इधर उधर भागने पर मजबूर3
- सिकंदरा विधानसभा में बेटी बनकर उभरीं दीक्षा यादव, हर दुख-सुख में रहती हैं साथ सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा में है—दीक्षा यादव। क्षेत्र के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं, जो हर दुःख-सुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार में बीमारी हो, आर्थिक समस्या हो या सामाजिक आयोजन—दीक्षा यादव हर मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करती हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में उनकी अगुवाई में सामाजिक संस्था एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया गया। वर्षों से रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीक्षा यादव एक ऐसी समाजसेवी के रूप में उभरी हैं जो बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र में जनहित कार्यों और सामाजिक पहलों के कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार की बेटी मानते हैं जो हर समय उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं।1
- *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*1
- सन्दलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को करीब 10बजे सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षक अमित देवा और जसकरन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। तहसीलदार ने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना को केवल सरकारी कार्य न समझें, बल्कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करें, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए। कार्यक्रम के दौरान दीपक कटियार, महेंद्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, निर्मल शर्मा, अंकित सेंगर, अक्षय कटियार, अंकुश सिंह, सर्वेश कुमार, मधुकर कटियार, रविन्द्र राठौर, मनोज गुप्ता, राजकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Ramadhar Kumar1