logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित डाक बंगला चौराहा मंडी गेट जमुनिया रोड पर लग भग 5 से 6घंटे से बिजली नहीं आई लोग परेशान सूत्रों के अनुसार जानते हैं

1 hr ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित डाक बंगला चौराहा मंडी गेट जमुनिया रोड पर लग भग 5 से 6घंटे से बिजली नहीं आई लोग परेशान सूत्रों के अनुसार जानते हैं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    1
    कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोयाबीन की खरीदी का श्रीगणेश, पहले दिन ₹5551 के अधिकतम में बिकी सोयाबीन

सुसनेर। डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को आगर रोड स्थित सुसनेर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नई उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुभ मुहूर्त में लाइसेंसधारी गल्ला व्यापारियों द्वारा नई सोयाबीन की खरीदी शुरू की गई।
मंडी सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के पहले दिन सोयाबीन का अधिकतम भाव 5551 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नई उपज की खरीदी शुरू होने के साथ ही मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंडी समिति के अधिकारी-कर्मचारी, लाइसेंसधारी व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी मौजूद रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र (लखन गुर्जर) राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है। पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा के साथ खाटू श्याम जी का शीश, अनोखी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

(लखन गुर्जर)
राजगढ़। गणेश उत्सव के अवसर पर राजगढ़ नगर में जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। बाराद्वारी कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी के मध्य माता मंदिर के समीप श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
मंडल द्वारा स्थापित प्रतिमा में भगवान श्री गणेश को भव्य स्वरूप में विराजमान किया गया है। प्रतिमा को केसरिया वस्त्र, फूलों की मालाओं और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश की गोद में श्री खाटू श्याम जी का शीश विराजमान दिखाई देता है, जिसे भी फूलों की मालाओं से सजाया गया है।
पंडाल की सजावट भी विशेष रूप से आकर्षक है। दोनों ओर फूलों से सजे हुए विशाल सजावटी स्तंभ बनाए गए हैं, जबकि पीछे हरे रंग की सजावट के साथ धार्मिक मंत्रों से सजी पृष्ठभूमि बनाई गई है। भगवान गणेश के समीप मूषक की प्रतिमा भी विराजमान है। सामने त्रिशूल, ढाल, छोटी गणेश प्रतिमाएं, कलश एवं अन्य पूजन सामग्री रखकर धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है।
रंग-बिरंगी पुष्प सजावट और रोशनी के बीच भगवान श्री गणेश की यह भव्य प्रतिमा दूर से ही श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
श्री शेरा गणेश मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षेत्र में गणेश उत्सव के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_लखन गुर्जर
    लखन गुर्जर
    Court reporter खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आलोट मंडी से आज दिनांक 22 सितंबर 2026 के सोयाबीन और गेहूं के भाव
    1
    आलोट मंडी से आज दिनांक 22 सितंबर 2026 के सोयाबीन और गेहूं के भाव
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    1
    जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की  झांकियो के साथ विशाल चल समारोह...
शामगढ 
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ  चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले
चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज
को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, ज्ञापन सौंपा शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    1
    मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, ज्ञापन सौंपा
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में बायपास के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध,कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी, कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी। शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग
आउटसोर्स कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, संविदा का लाभ देने और निगम गठन की मांग
फोटो-22एसजेआर-05- प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी।
शाजापुर। जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और विभागीय स्तर पर हो रहे शोषण को लेकर मंगलवार को म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। सुबह रैली निकालकर धोबी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय पहंुचे कर्मचारियों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें निर्धारित देय वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है और वेतन मिलने में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों को बोनस एवं अन्य वैधानिक लाभों से वंचित रखा जा रहा है। इसके साथ ही ईपीएफ एवं ईएसआईसी खातों में गड़बडि़यां की जा रही हैं और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी उचित प्रक्रिया के मनमाने ढंग से नौकरी से निकाला जा रहा है। म.प्र. राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और शाजापुर जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने मांग की कि वास्तविक कार्य के अनुरूप कर्मचारियों की श्रेणी निर्धारित की जाए। कर्मचारियों ने सरकार को याद दिलाया कि वर्ष 2023 में वर्तमान सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र के पेज नंबर 81 पर वादा किया गया था कि संविदा कर्मियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मियों को संविदा का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज दिनांक तक आउटसोर्स कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा कार्य की प्रकृति के हिसाब से उचित मानदेय प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय सत्यम सेन, गौरव व्यास, मनीष राठौर, अजय प्रजापति, संदीप गोस्वामी, मनोज सोनी, विरेन्द्र सिंह पंवार, अमित सोनी, अमित पांचाल, महेश दिलोदिया, कासिम खान, केतन जैन और महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुसनेर नगर में कांग्रेस की ओर से उप चुनाव नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु पाटीदार का लोगों से मेलजोल भाजपा की निंद उड़ाई सुसनेर नगर में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर नहीं पहुंच रहे पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    1
    सुसनेर नगर में कांग्रेस की ओर से उप चुनाव नगर परिषद

 अध्यक्ष विष्णु पाटीदार का लोगों से मेलजोल भाजपा की

 निंद उड़ाई सुसनेर नगर में ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर नहीं पहुंच रहे 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद! गुरुदेव रामपाल जी के बारे में अभद्र भाषा के आरोप, कादमी के ग्रामीणों ने थाने की शिकायत सोशल मीडिया पर गुरुदेव रामपाल जी के संबंध में कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कादमी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुसनेर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।।
    1
    सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद! गुरुदेव रामपाल जी के बारे में अभद्र भाषा के आरोप, कादमी के ग्रामीणों ने थाने की शिकायत
सोशल मीडिया पर गुरुदेव रामपाल जी के संबंध में कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कादमी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुसनेर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी फोटो-22एसजेआर-06- अभिभाषकों ने एकमत होकर लिया निर्णय। शाजापुर। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले दुष्कर्मी की कोई भी वकील पैरवी नही करेगा, इसको लेकर अभिभाषक संघ ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत एक ग्राम में डेढ़ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची के रोने पर उसकी मां बाहर निकली तो बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी और उसके प्रायवेट पार्ट से रक्त निकल रहा था। इस पर पीडि़ता की मां ने तुरंत शाजापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय शाजापुर में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसीको लेकर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि उक्त आरोपी द्वारा घटित घटना अत्यंत गंभीर किस्म की है एवं आरोपी दुशरथ नाथ पिता भंवरनाथ द्वारा जो कृत्य किया गया है वह सामाजिक दृष्टि से निंदनीय है। ऐसे में संघ के कोई भी सदस्य आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करेंगे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष करणसिंह गुर्जर ने बताया कि हमारा काम समाज के प्रति न्याय दिलाना और कानून की रक्षा करना है। जबकि उक्त कृत्य अत्यंत निंदनीय है जिससे हम सभी संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि संघ का कोई भी सदस्य उक्त आरोपी की और से पैरवी नहीं करेंगे एवं सभी ने उक्त मीटिंग का समर्थन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गिरधारीलाल देवतवाल, अनिल आचार्य, आसिफ कामाली, विवेक शर्मा, देवेंद्र वर्मा कमल पाटीदार, जावेद पठान, सावेद पठान, सुनील परमार, जीवन गुर्जर, आसिफ खान सहित कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी सहित अभिभाषक मौजूद थे। जानकारी जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी सईद पठान ने दी।
    1
    डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी
डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी की वकील नहीं करेंगे पैरवी
फोटो-22एसजेआर-06- अभिभाषकों ने एकमत होकर लिया निर्णय।
शाजापुर। डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले दुष्कर्मी की कोई भी वकील पैरवी नही करेगा, इसको लेकर अभिभाषक संघ ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कोतवाली थाना अंतर्गत एक ग्राम में डेढ़ साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब बच्ची के रोने पर उसकी मां बाहर निकली तो बच्ची 26 वर्षीय पड़ोसी के घर से रोते हुए आ रही थी और उसके प्रायवेट पार्ट से रक्त निकल रहा था। इस पर पीडि़ता की मां ने तुरंत शाजापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय शाजापुर में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसीको लेकर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि उक्त आरोपी द्वारा घटित घटना अत्यंत गंभीर किस्म की है एवं आरोपी दुशरथ नाथ पिता भंवरनाथ द्वारा जो कृत्य किया गया है वह सामाजिक दृष्टि से निंदनीय है। ऐसे में संघ के कोई भी सदस्य आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करेंगे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष करणसिंह गुर्जर ने बताया कि हमारा काम समाज के प्रति न्याय दिलाना और कानून की रक्षा करना है। जबकि उक्त कृत्य अत्यंत निंदनीय है जिससे हम सभी संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि संघ का कोई भी सदस्य उक्त आरोपी की और से पैरवी नहीं करेंगे एवं सभी ने उक्त मीटिंग का समर्थन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गिरधारीलाल देवतवाल, अनिल आचार्य, आसिफ कामाली, विवेक शर्मा, देवेंद्र वर्मा कमल पाटीदार, जावेद पठान, सावेद पठान, सुनील परमार, जीवन गुर्जर, आसिफ खान सहित कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी सहित अभिभाषक मौजूद थे। जानकारी जिला अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी सईद पठान ने दी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.