Shuru
Apke Nagar Ki App…
SAURABH AGRAHARI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shambhu Fitter3
- Sanjeev Kumar Kushwaha1
- Post by SAURABH AGRAHARI1
- धुरकी गढ़वा कॉल रिकॉर्डिंग में ठिकेदार साहब क्या कहें सड़क निर्माण कार्य पर1
- सोनभद्र के घोरावल निवासी गिरजा मौर्या ने बताया कि वह अरंगी के निवासी है घुरिया में खेत है गांव के लोग पंशु छोड़क हमारा नुकसान कर देते हैं। घर पर आकर गाली गलौज करते हैं। हम घोरावल थाने में प्रार्थना पत्र दिए कोई सुनवाई नहीं हुई एसपी को भी शिकायत दी गई कोई सुनवाई नहीं हुई छह बार लोग चालान कर दिए। जब हम प्रार्थना पर देते हैं तो कोई जांच और विवेचना होती नहीं उसके बाद जब हम जनसुनवाई पर कंप्लेंट करते हैं तो उसके 20 से 25 दिन के बाद आकर हमारा खुद का चालान कर देते हैं आज तक हमको न्याय नहीं मिला। मैने हाई कोर्ट में पिटीशन डाला है हम चाहते हैं कि हमको न्याय मिल जाए हमको न्याय मिले जो दोषी है उनको सजा मिले।1
- *जनपद – सोनभद्र* कैलाशनाथ *🔶रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का सफल अनावरण-* *🔶थाना पन्नूगंज पुलिस की कार्यवाही में हत्या कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार-* *प्रकरण-* दिनांक 27/28.01.2026 की रात्रि में थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर मानसिक से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू पुत्र अज्ञात, उम्र लगभग 35 वर्ष, की हत्या की गई थी, जो कस्बा रामगढ़ में भीख मांगकर जीवनयापन करता था तथा प्रायः सड़क किनारे सो जाता था। उक्त घटना के संबंध में ग्राम चौकीदार श्री रामबली पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा दाखिल तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0–21/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा लगातर चेकिंग व अन्य कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक 10.02.2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से अभियुक्त विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो निवासी ग्राम केवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र, हालपता पचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर से जैकेट, पैन्ट व जूता तथा शीशा (जिससे मृतक की हत्या की गई थी) को एक झोले से बरामद किया गया। *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में 1–2 बार चोरी की घटनाएँ कर चुका है, किन्तु पकड़ा नहीं गया था तथा चोरी कर अपने जेब खर्च का प्रबंध करता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल ग्राम रइया गोसाई (पन्नूगंज बाजार के समीप) थाना-पन्नूगंज जनपद सोनभद्र में रहता है, अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 27.01.2026 को वह दिन में रामगढ़ बाजार आया था, जहाँ उसने शहजादा स्कूल, रामगढ़ के पास स्थित दुकान के समीप मृतक मंगरू को भीख में प्राप्त धनराशि गिनकर अपनी जेब में रखते देखा। उसी समय उसके मन में चोरी करने का विचार आया। दिनांक 27/28.01.2026 की रात्रि में अभियुक्त चोरी करने के उद्देश्य से रामगढ़ बाजार गया। शहजादा स्कूल के पास पहुँचने पर उसने देखा कि मंगरू कम्बल ओढ़कर सोया हुआ है। अभियुक्त ने उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया, तभी मंगरू जाग गया और अभियुक्त का हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने लगा। उसी समय किसी वाहन के आने का आभास होने पर मुझको पकड़े जाने का भय हुआ। इस पर मैंने अपनी पहनी हुई पैंट से एक शीशा (काँच का टुकड़ा) निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसके गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अभियुक्त ने शीशे पर लगा खून मृतक के जैकेट में पोंछ दिया और वहाँ से भाग गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो निवासी ग्राम केवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र, हालपता पचोखर थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष। *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 अदद रक्त रंजित काले रंग का शीशा/काँच का टुकड़ा (आलाकतल) 2. 01 अदद प्लास्टिक का झोला 3. 01 जोड़ी प्लास्टिक का जूता 4. 01 मैरून रंग का जैकेट 5. 01 काले रंग की पैंट (सभी पर रक्त के धब्बे लगे हुए थे।) *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 सुशील सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 3. का0 ओम प्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 4. का0 दीपक गिरी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र। 5. म0का0 ममता यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।2
- Post by Chotu viswakarma chotu2
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय जी एवं पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष संदीप पाल जी का आगमन जनपद सोनभद्र में हुआ जहां हिंदूवारी पर उनका स्वागत करते हुए चंडी होटल स्वागत करते हुए राबर्ट्सगंज छात्र उनको ले आए। राबर्ट्सगंज स्थित पीडब्ल्यूडी बंगले में " छात्र जोड़ो अभियान " के तहत चल रहे कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा लगातार छात्रों को कुचलने का काम किया जा रहा है जहां एक और छात्र संघ के चुनाव बंद कराए गए वही स्कूल कॉलेज के फीस बृद्ध से लेकर छात्रों के एडमिशन तक में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी जोन ऋषभ पांडेय ने कहा कि आज आए हुए बजट में जहां पर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनने पर को लेकर और बनारस में यू0पी0 कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने को लेकर बात कही गई वहीं अगर देखा जाए तो केवल बातों में ही सरकार जनता के साथ अब छात्रों को भूल जाने का काम कर रही है छात्र अपने एडमिशन से लेकर फीस जमा करने में ही उलझ रहा है उसका भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा ।4