logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण बलरामपुर -- त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशन एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटल, मिठाई दुकान, डेयरी, किराना दुकान एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यपारियों को प्रतिष्ठानों में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, अखबारी कागज का उपयोग खाद्य पदार्थ परोसने में नहीं करने तथा परिसर में स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बलरामपुर स्थित गुप्ता होटल एवं लक्की होटल से संदेह के आधार पर गुलाब जामुन, बूंदी लड्डू, पेड़ा एवं बालूशाही के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। साथ ही जिले के विभिन्न विकासखण्ड अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाड्रफनगर में बीकानेर स्वीट्स, आशीष स्वीट्स, शंकरगढ़ में प्रिया मिष्ठान भंडार, बिहारी होटल, कुसमी में गुप्ता होटल, छट्टू होटल, बलरामपुर में बीकानेर स्वीट्स, गणेश स्वीट्स, दिनेश कैटिंन, रामानुजगंज में मां करणी बीकानेर स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स, अपना स्वीट्स, राजपुर में हीरा-जीरा होटल, संदीप स्वीट्स एवं पाण्डेय होटल सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य व्यापारियों से पर्व के दौरान आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

2 days ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
2 days ago
91b2b47b-3a85-4b8a-b099-b32724c57214

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण बलरामपुर -- त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशन एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटल, मिठाई दुकान, डेयरी, किराना दुकान एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यपारियों को प्रतिष्ठानों में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, अखबारी कागज का उपयोग खाद्य पदार्थ परोसने में नहीं करने तथा परिसर में स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बलरामपुर स्थित गुप्ता होटल एवं लक्की होटल से संदेह के आधार पर गुलाब जामुन, बूंदी लड्डू, पेड़ा एवं बालूशाही के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। साथ ही जिले के विभिन्न विकासखण्ड अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाड्रफनगर में बीकानेर स्वीट्स, आशीष स्वीट्स, शंकरगढ़ में प्रिया मिष्ठान भंडार, बिहारी होटल, कुसमी में गुप्ता होटल, छट्टू होटल, बलरामपुर में बीकानेर स्वीट्स, गणेश स्वीट्स, दिनेश कैटिंन, रामानुजगंज में मां करणी बीकानेर स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स, अपना स्वीट्स, राजपुर में हीरा-जीरा होटल, संदीप स्वीट्स एवं पाण्डेय होटल सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य व्यापारियों से पर्व के दौरान आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

More news from Balrampur and nearby areas
  • बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी
बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है।
इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    5 hrs ago
  • श्रीराम अस्पताल में ईद मिलाद उन नबी पर जन्मे तीन बच्चों को सिल्वर कॉइन व बेबी किट से नवाजा गया 27 अगस्त शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, ईद मिलाद उन नबी के दिन, श्रीराम अस्पताल में जन्मे तीन नवजात बच्चों को, संजयनगर के पार्षद एवं हिंद मेटल भारत एजेंसी के संचालक सलीम मेमन ने सिल्वर कॉइन, मिठाई और बेबी किट देकर सम्मानित किया। संयोग से इस दिन योगेश्वरी ने कन्या, दुर्गेश्वरी ने पुत्र और दीपिका ने कन्या को जन्म दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता लतीफ मेमन, हबीब मेमन, आदिल अली, हफीज रिजवी, हनीफ खान, शब्बीर मेमन, शकील मेमन, अदनान और जावेद मेमन मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य मरीजों और उनके परिजनों को भी मिठाई बांटी गई। पार्षद सलीम मेमन ने बताया कि, यह नेक कार्य लगातार सातवें वर्ष किया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    1
    श्रीराम अस्पताल में ईद मिलाद उन नबी पर जन्मे तीन बच्चों को सिल्वर कॉइन व बेबी किट से नवाजा गया
27 अगस्त शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, ईद मिलाद उन नबी के दिन, श्रीराम अस्पताल में जन्मे तीन नवजात बच्चों को, संजयनगर के पार्षद एवं हिंद मेटल भारत एजेंसी के संचालक सलीम मेमन ने सिल्वर कॉइन, मिठाई और बेबी किट देकर सम्मानित किया। संयोग से इस दिन योगेश्वरी ने कन्या, दुर्गेश्वरी ने पुत्र और दीपिका ने कन्या को जन्म दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता लतीफ मेमन, हबीब मेमन, आदिल अली, हफीज रिजवी, हनीफ खान, शब्बीर मेमन, शकील मेमन, अदनान और जावेद मेमन मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य मरीजों और उनके परिजनों को भी मिठाई बांटी गई। पार्षद सलीम मेमन ने बताया कि, यह नेक कार्य लगातार सातवें वर्ष किया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार कोण्डागांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 280 नग पौवा, कुल 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000 बताई गई है। इसके अलावा 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹1,32,000 है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोण्डागांव में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोण्डागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 280 नग पौवा, कुल 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,000 बताई गई है।
इसके अलावा 1 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹1,32,000 है।
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 min ago
  • NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा। प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए। गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बढ़ जाता है खतरा बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा? सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है। जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    3
    NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा।
प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए।
गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई।
प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा?
सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल
यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है।
जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    1
    सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄
morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें फरसगांव :- भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर फरसगांव नगर में बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। _राखी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद राखी दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों का कारोबार करीब दोगुना रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश व्यापार को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
    1
    रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें
फरसगांव :- भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर फरसगांव नगर में बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं।
_राखी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
राखी दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों का कारोबार करीब दोगुना रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश व्यापार को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • युवाओं ने सवालों से घेरा गृह मंत्री विजय शर्मा ...................................... छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कवर्धा में चल रहा है। अभ्यर्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग दूसरी चयन/वेटिंग लिस्ट जारी करने की है। पुलिस भर्ती में कुल 5,967 पद घोषित किए गए थे, जिनमें अभ्यर्थियों के अनुसार 1,940 पद अभी भी खाली हैं। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का अलग-अलग जिलों में एक से अधिक जगह चयन होने और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के कारण ये पद खाली रह गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं और सरकार को बचे हुए पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए। भारी बारिश के बावजूद करीब 200-300 अभ्यर्थी धरने पर डटे रहे और उन्होंने कहा है कि दूसरी सूची जारी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार पहली चयन सूची और पहली वेटिंग लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है; दूसरी वेटिंग लिस्ट पर अंतिम फैसला कैबिनेट को लेना है, और मुख्यम
    1
    युवाओं ने  सवालों से घेरा  गृह मंत्री विजय शर्मा ......................................
छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कवर्धा
में चल रहा है। अभ्यर्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर
धरना दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग दूसरी चयन/वेटिंग लिस्ट
जारी करने की है। पुलिस भर्ती में कुल 5,967 पद घोषित किए
गए थे, जिनमें अभ्यर्थियों के अनुसार 1,940 पद अभी भी खाली
हैं। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का अलग-अलग जिलों में
एक से अधिक जगह चयन होने और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के
कारण ये पद खाली रह गए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई महीनों से दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं और सरकार को बचे हुए पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए। भारी बारिश के बावजूद करीब 200-300 अभ्यर्थी धरने पर डटे रहे और उन्होंने कहा है कि दूसरी सूची जारी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार पहली चयन सूची और पहली वेटिंग लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है; दूसरी वेटिंग लिस्ट पर अंतिम फैसला कैबिनेट को लेना है, और मुख्यम
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • सिंगारभाट में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में युवाओं से खेल को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान 27 अगस्त सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत, देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। कांकेर के रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं,अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने युवाओं से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल, योग और साइकिलिंग के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ मेहनत और, लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आशाराम नेताम ने की। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल को अपनाने और,नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय तीरंदाज एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की एथलीट हर्षिता साहू को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    सिंगारभाट में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में युवाओं से खेल को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान
27 अगस्त सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत, देशभर के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। कांकेर के रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं,अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने युवाओं से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल, योग और साइकिलिंग के लिए समय निकालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ मेहनत और, लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आशाराम नेताम ने की। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेल को अपनाने और,नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय तीरंदाज एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की एथलीट हर्षिता साहू को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.