जुरहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार जुरहरा, डीग जुरहरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे और हथियार बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या हथियारों की तस्करी के फिराक में हैं। इस सूचना पर थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। दो अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी पहली कार्रवाई: पुलिस टीम ने तहसील के पीछे, गौशाला के पास दबिश देकर जाहुल पुत्र साहबदीन (22 वर्ष), निवासी जुरहरी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। दूसरी कार्रवाई: पुलिस ने पाई पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर मुस्ताक उर्फ पप्पू पुत्र जान मोहम्मद (35 वर्ष), निवासी नौगवां को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अवैध देशी पौना 315 बोर जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1)(ए) के तहत पृथक-पृथक मामले (प्रकरण संख्या 157 व 158) दर्ज किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी हथियार कहाँ से लाए थे और इनका उपयोग किस वारदात में किया जाना था। पुलिस टीम का सराहनीय कार्य इस सफल कार्रवाई में आरपीएस (पी) नरेश कुमार चनेजा, एसआई रणजीत सिंह, रमेश चन्द, सुमेर सिंह और कांस्टेबल गोपीचन्द, बलराम, हरेन्द्र सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना किनारे एक व्यक्ति ने गौमाता से शर्मनाक दुष्कर्म किया। महावन क्षेत्र की इस हैवानियतपूर्ण घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग आरोपी पर जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- आज 11/05/2026 का पंचांग पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।1
- Post by Sahoon khan2
- मथुरा वृंदावन से निकली पद यात्रा ब्रज को मांस मदिरा मुक्त कराने मैनपुरी क्षेत्र में पहुंची1
- गो अनुसंधान केंद्र पहुंचे, नागालैंड के राज्यपाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव का दुवासु कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने राज्यपाल के नागालैंड एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया। बताया कि उन्होंने सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और अनुसंधान गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।4
- बरसाना में बवाल: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया मथुरा। बरसाना क्षेत्र में रविवार को कथित दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पेट्रोल पंप संचालक दिवाकर शर्मा ने पूर्व चेयरमैन और उनके परिजनों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दिवाकर शर्मा किसी कार्य से बरसाना से कोसी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन से चार गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें पूर्व चेयरमैन बलराज के आवास पर ले जाया गया। दिवाकर शर्मा का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन बलराज के बेटे गोपाल और अन्य लोगों ने उनका अपहरण किया। उनका कहना है कि कोठी पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक कोरे कागज पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरसाना और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए पूर्व चेयरमैन की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए, जिनमें अधिवक्ता के कपड़े फटे होने और मदद की गुहार लगाने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोठी के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में गेट नहीं खोला गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस अंदर पहुंची और अधिवक्ता को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है तथा लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन और रास्ते के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाकर शर्मा ने अपने पेट्रोल पंप के पास से बलराज की जमीन के लिए रास्ता दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 1 मिनट की जबरदस्त एंकरिंग के लिए स्क्रिप्ट तैयार कीजिएजबरदस्त वाली1
- उत्तर प्रदेश के बरसाना में सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया गया। पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी और उनके बेटे पर यह गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकाने का घेराव कर अधिवक्ता को सुरक्षित मुक्त कराया।1
- मथुरा पुलिस ने टैंटीगांव डकैती का सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, जैंत थाना पुलिस 5 महीने से छटीकरा के एक किसान के ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला नहीं सुलझा पाई है। इस पर जैंत क्षेत्र की जनता में नाराजगी है और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- मथुरा जनपद की गोकुल पंचायत में भगवान परशुराम जी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम1