Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा जनपद की गोकुल पंचायत में भगवान परशुराम जी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
Brajvir Singh
मथुरा जनपद की गोकुल पंचायत में भगवान परशुराम जी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा वृंदावन से निकली पद यात्रा ब्रज को मांस मदिरा मुक्त कराने मैनपुरी क्षेत्र में पहुंची1
- गो अनुसंधान केंद्र पहुंचे, नागालैंड के राज्यपाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव का दुवासु कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने राज्यपाल के नागालैंड एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया। बताया कि उन्होंने सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और अनुसंधान गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।4
- बरसाना में बवाल: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने छुड़ाया मथुरा। बरसाना क्षेत्र में रविवार को कथित दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पेट्रोल पंप संचालक दिवाकर शर्मा ने पूर्व चेयरमैन और उनके परिजनों पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दिवाकर शर्मा किसी कार्य से बरसाना से कोसी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन से चार गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें पूर्व चेयरमैन बलराज के आवास पर ले जाया गया। दिवाकर शर्मा का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन बलराज के बेटे गोपाल और अन्य लोगों ने उनका अपहरण किया। उनका कहना है कि कोठी पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक कोरे कागज पर जबरन अंगूठा लगवा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरसाना और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए पूर्व चेयरमैन की कोठी को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए, जिनमें अधिवक्ता के कपड़े फटे होने और मदद की गुहार लगाने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोठी के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में गेट नहीं खोला गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस अंदर पहुंची और अधिवक्ता को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है तथा लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। हालांकि कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन और रास्ते के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाकर शर्मा ने अपने पेट्रोल पंप के पास से बलराज की जमीन के लिए रास्ता दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 1 मिनट की जबरदस्त एंकरिंग के लिए स्क्रिप्ट तैयार कीजिएजबरदस्त वाली1
- मथुरा में सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता को अगवा कर पीटा गया और रिवाल्वर दिखाकर जबरन अंगूठा लगवाने का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूर्व चेयरमैन की कोठी घेर ली, जिसके बाद पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। मामले में जांच जारी है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- वृंदावन, मथुरा से शुरू हुई ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त करने की पदयात्रा 21,000 हस्ताक्षर लेकर लखनऊ पहुंची है। बाबा बवंडर योगी राजपूत और शैलेंद्र पहलवान के नेतृत्व में यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास पर समाप्त होगी। पदयात्री इन हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे।1
- मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का 'महाकुंभ' लगा। इसमें आपसी समझौते के आधार पर हज़ारों लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तार चोरी करने वाले एक गैंग को पकड़ा। इस कार्रवाई में 3 बदमाश गिरफ्तार हुए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।1
- मथुरा जनपद की गोकुल पंचायत में भगवान परशुराम जी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम1