logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए।

2 hrs ago
user_Harshdeep Mishra
Harshdeep Mishra
Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शाहाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए।
    1
    शाहाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए।
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन भी दिखा शिवभक्ति में लीन सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन भी दिखा शिवभक्ति में लीन हरदोई के सकाहा स्थित श्री शिव संकट हरण महादेव मंदिर में आज जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने पहुंचकर सबसे पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, ऐसे में प्रशासन की सक्रियता से व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। कुल मिलाकर— आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक सतर्कता भी सकाहा में साफ नजर आ रही है।
    4
    सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन भी दिखा शिवभक्ति में लीन
सावन के पहले सोमवार पर प्रशासन भी दिखा शिवभक्ति में लीन
हरदोई के सकाहा स्थित श्री शिव संकट हरण महादेव मंदिर में आज जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने पहुंचकर सबसे पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, ऐसे में प्रशासन की सक्रियता से व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
कुल मिलाकर—
आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक सतर्कता भी सकाहा में साफ नजर आ रही है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    2 hrs ago
  • हरदोई में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: दो युवक गंगा में डूबे, एक को सुरक्षित बचाया गया हरदोई में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: दो युवक गंगा में डूबे, एक को सुरक्षित बचाया गया हरदोई। जनपद के थाना अरवल क्षेत्र स्थित कुसुमखोर घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मना करने के बावजूद तीन युवक चिन्हित सुरक्षित घाट की बजाय आगे जाकर गंगा की मुख्य धारा में नहाने चले गए, जहां दो युवक डूब गए, जबकि एक को स्थानीय गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे नारद पुत्र गोविंदराम, ऋषि पुत्र छादामें (उम्र लगभग 15 वर्ष) तथा शिवम पुत्र सुनील (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी ग्राम चौसार, थाना अरवल, कुसुमखोर घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों गंगा की मुख्य धारा में चले गए। हादसे में नारद और ऋषि गंगा में डूब गए, जबकि शिवम को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक खोज एवं बचाव अभियान जारी था। इस संबंध में **** ने बताया कि पुलिस और राहत दल लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    1
    हरदोई में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: दो युवक गंगा में डूबे, एक को सुरक्षित बचाया गया
हरदोई में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: दो युवक गंगा में डूबे, एक को सुरक्षित बचाया गया
हरदोई। जनपद के थाना अरवल क्षेत्र स्थित कुसुमखोर घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मना करने के बावजूद तीन युवक चिन्हित सुरक्षित घाट की बजाय आगे जाकर गंगा की मुख्य धारा में नहाने चले गए, जहां दो युवक डूब गए, जबकि एक को स्थानीय गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे नारद पुत्र गोविंदराम, ऋषि पुत्र छादामें (उम्र लगभग 15 वर्ष) तथा शिवम पुत्र सुनील (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी ग्राम चौसार, थाना अरवल, कुसुमखोर घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों गंगा की मुख्य धारा में चले गए।
हादसे में नारद और ऋषि गंगा में डूब गए, जबकि शिवम को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक खोज एवं बचाव अभियान जारी था।
इस संबंध में **** ने बताया कि पुलिस और राहत दल लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बकरी चोरी का खुलासा: बघौली पुलिस ने चोर को दबोचा, कार और चोरी की बकरी बरामद* हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। हरदोई पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *बकरी चोरी का खुलासा: बघौली पुलिस ने चोर को दबोचा, कार और चोरी की बकरी बरामद*

हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

हरदोई पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mo Kaif Siddiqui Patrakaar
    Mo Kaif Siddiqui Patrakaar
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.