आईटीबीपी जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन, मेहाड़ा गुजरवास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव निवासी आईटीबीपी के जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सचिन यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार (पुत्र गोविंद राम सेन) 32वीं बटालियन आईटीबीपी में कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजेंद्र कुमार वर्ष 1988 में आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे विकास और योगेश हैं। अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
आईटीबीपी जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन, मेहाड़ा गुजरवास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव निवासी आईटीबीपी के जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सचिन यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार (पुत्र गोविंद राम सेन) 32वीं बटालियन आईटीबीपी में कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजेंद्र कुमार वर्ष 1988 में आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे विकास और योगेश हैं। अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
- खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खेतड़ी नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,500 की जुआ राशि और ताश की गड्डी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपाल सिंह, अतवीर सिंह और भंवरपाल के रूप में हुई है, जो सिंघाना थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना खेतड़ी नगर की विशेष टीम शामिल रही, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया है। ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल ( JJN GOOD NEWS ) को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- Churu शहर के मुख्य डाकघर स्थित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई Sukhram Chotia पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी में एक ईमेल मिला था, जिसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। #ChuruNews, #RajasthanNews, #BreakingNews, #BombThreat, #PassportOffice, #ChuruPolice, #SecurityAlert, #ISIThreat, #Churu, #RajasthanPolice, #LocalNews, #IndiaNews, #LatestNews, #NewsUpdate, #ChuruBreaking #INTERVIEWERINDIA1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मंडी अटेली हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चालक परिचालक के उड़ा रहे हैं कानून की धज्जियां। हरियाणा राज्य परिवहन की जीएम के कानून की नहीं कर रहे पालना। चालक परिचालक बस स्टैंड के अंदर ले जाना नहीं समझते उचित। सांवरिया रहती है परेशान परिवहन विभाग मौन। सांवरिया करती है बस स्टैंड पर इंतजार बसे बाहर से रफू चक्कर। सवारियों ने की बस स्टैंड के अंदर बसे आने की मांग।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- रेवाड़ी:– गोत्र विवाद मे हुई पत्थरबाजी,पुलिस की मौजूदगी मे निकाला बनवारा1
- हमारे यहां अच्छे से पानी की पुरती नही होती हैं! और बाले भी खराब हो रेखा है! कोई सुनाई नही हो रही हैं!1
- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं ने बीमा कंपनी की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए वाहन दुर्घटना क्लेम की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने बीमा कंपनी को 9 लाख 48 हजार रुपये की क्लेम राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील एवं सदस्य प्रमेन्द्र कुमार सैनी की पीठ ने कुलदीप भास्कर निवासी झुंझुनूं द्वारा दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया। परिवादी की कार का बीमा 9.50 लाख रुपये पर किया गया था, जो 13 दिसंबर 2021 को दुर्घटना के बाद आग लगने से पूरी तरह जल गई। सर्वेयर रिपोर्ट में वाहन को टोटल लॉस मानते हुए करीब 9.48 लाख रुपये की क्षति आंकी गई, लेकिन बीमा कंपनी ने लंबे समय तक क्लेम का भुगतान नहीं किया। आयोग ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना। आयोग ने बीमा कंपनी को 45 दिनों के भीतर क्लेम राशि के साथ 1.35 लाख रुपये मानसिक पीड़ा के लिए तथा 5 हजार रुपये परिवाद व्यय के रूप में देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में भुगतान नहीं करने पर पूरी राशि पर 12.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होगा। आयोग ने टिप्पणी की कि बीमा कंपनियों को केवल मुनाफे की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि बीमा धारकों के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवहार करना चाहिए।1
- Churu के तारानगर रोड स्थित Sheetla Mata Temple Churu में 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गोयनका स्कूल से वीर हनुमान मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। मंदिर प्रबंध कार्य समिति के अध्यक्ष रामावतार सैनी ने बताया कि मंदिर परिसर में रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा और रात 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।1
- *T20 में सेमीफाइनल मे इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद पाकिस्तान की एक नाई की दुकान का सीन।* *आप भी मजे लीजिए 🤣*1