खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खेतड़ी नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,500 की जुआ राशि और ताश की गड्डी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपाल सिंह, अतवीर सिंह और भंवरपाल के रूप में हुई है, जो सिंघाना थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना खेतड़ी नगर की विशेष टीम शामिल रही, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया है। ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल ( JJN GOOD NEWS ) को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खेतड़ी नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,500 की जुआ राशि और ताश की गड्डी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपाल सिंह, अतवीर सिंह और भंवरपाल के रूप में हुई है, जो सिंघाना थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना खेतड़ी नगर की विशेष टीम शामिल रही, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया है। ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल ( JJN GOOD NEWS ) को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
- खेतड़ी नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,500 नकद जब्त, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2026 को थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खेतड़ी नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ताश के पत्तों पर रुपए दांव लगाकर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,500 की जुआ राशि और ताश की गड्डी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपाल सिंह, अतवीर सिंह और भंवरपाल के रूप में हुई है, जो सिंघाना थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना खेतड़ी नगर की विशेष टीम शामिल रही, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का संदेश दिया है। ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए हमारे चैनल ( JJN GOOD NEWS ) को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में बनगोठड़ी रोड स्थित पहाड़ी चौराहे के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बनी दुकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे स्कॉर्पियो संतुलन खो बैठी और पलटते हुए दीवार से जा भिड़ी। हादसे के समय गाड़ी में चार युवक सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए पिलानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी युवक सुरक्षित बच गए।1
- Churu में प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर Arpita Soni ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है और इसे और प्रभावी बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद आयुक्त Abhilasha Singh ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार आयोजन में नवाचार के साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक में पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को महोत्सव की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।1
- बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मंडी अटेली हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के चालक परिचालक के उड़ा रहे हैं कानून की धज्जियां। हरियाणा राज्य परिवहन की जीएम के कानून की नहीं कर रहे पालना। चालक परिचालक बस स्टैंड के अंदर ले जाना नहीं समझते उचित। सांवरिया रहती है परेशान परिवहन विभाग मौन। सांवरिया करती है बस स्टैंड पर इंतजार बसे बाहर से रफू चक्कर। सवारियों ने की बस स्टैंड के अंदर बसे आने की मांग।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by @nilesh Verma-19971
- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समानता का संदेश, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान, चिड़ावा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत बोलीं— समय की बर्बादी छोड़ सकारात्मक कार्यों से ही आएगा सामाजिक परिवर्तन, झुंझुनूं महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कॉलेज में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संदेश गूंजे तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया, जब समाज में अनेक सामाजिक बाधाएं थीं। उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और समय की अनावश्यक बर्बादी से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या रिचा कुलश्रेष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया और जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवारी, शंभु पंवार, मनोज शर्मा, महेश आजाद, निर्मला शर्मा, पूनम जांगिड़, पूनम नुनिया, गुड्डी सोमरा, अभिषेक मुरारका सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में शिक्षा और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यावरण सुधार समिति के मुख्य कार्यवाहक राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया1