logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब विधवा की ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग। बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan

1 day ago
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
1 day ago

ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब विधवा की ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग। बीदासर। ढाणी कालेरान कि रोही में एक गरीब परिवार की विधवा महिला आचुकि देवी पत्नी नानूराम मेघवाल की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने से घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीदासर से दमकल वाहन लेकर चालक आरिफ साईं ने मौके पर पहुंचकर अपने सहयोगी और स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आगजनी के समय विधवा महिला ढाणी में नही थी, आस पास के लोगों ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वही गरीब महिला को आर्थिक सहायता के लिए लोगों ने सरकार और आमजन से मदद की गुहार लगाई है। #Churu #Bidasar #Rajasthan

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Churu में प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर Arpita Soni ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है और इसे और प्रभावी बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद आयुक्त Abhilasha Singh ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार आयोजन में नवाचार के साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक में पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को महोत्सव की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
    1
    Churu में प्रस्तावित चूरू महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और मीडिया प्रतिनिधियों ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर Arpita Soni ने कहा कि चूरू महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है और इसे और प्रभावी बनाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।
नगर परिषद आयुक्त Abhilasha Singh ने महोत्सव की प्रारंभिक रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार आयोजन में नवाचार के साथ स्थानीय लोक कला और संस्कृति को विशेष महत्व दिया जाएगा।
बैठक में पत्रकारों और शहर के प्रबुद्धजनों ने यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, स्थानीय कलाकारों को मंच देने और पर्यटकों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इन सुझावों को महोत्सव की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • “स्वच्छता 365 दिन का कार्य, जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ राजस्थान” - केके गुप्ता दौसा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने बुधवार को भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रूडीप प्रोजेक्ट और जेजेएम योजना से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता कोई सीमित अवधि का अभियान नहीं, बल्कि 365 दिन निरंतर चलने वाला कार्य है, जिसे निकायों को नियमित रूप से प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प स्वच्छ राजस्थान बनाना है और इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, खाली प्लॉटों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री सड़कों पर न फैलाने और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न निकायों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    “स्वच्छता 365 दिन का कार्य, जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ राजस्थान” - केके गुप्ता
दौसा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने बुधवार को भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रूडीप प्रोजेक्ट और जेजेएम योजना से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए केके गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता कोई सीमित अवधि का अभियान नहीं, बल्कि 365 दिन निरंतर चलने वाला कार्य है, जिसे निकायों को नियमित रूप से प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प स्वच्छ राजस्थान बनाना है और इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने, रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, खाली प्लॉटों की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण सामग्री सड़कों पर न फैलाने और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
बैठक में विभिन्न निकायों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव निवासी आईटीबीपी के जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सचिन यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार (पुत्र गोविंद राम सेन) 32वीं बटालियन आईटीबीपी में कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजेंद्र कुमार वर्ष 1988 में आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे विकास और योगेश हैं। अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव निवासी आईटीबीपी के जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सचिन यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार (पुत्र गोविंद राम सेन) 32वीं बटालियन आईटीबीपी में कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राजेंद्र कुमार वर्ष 1988 में आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे विकास और योगेश हैं। अंतिम संस्कार के दौरान आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by Prakash Kumar
    2
    Post by Prakash Kumar
    user_Prakash Kumar
    Prakash Kumar
    झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः 11 मार्च सरदारशहर में अमानत के रूप में दिए गए सोने को लेकर विवाद का मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) सरदारशहर के आदेश के बाद पुलिस थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी सुनील कुमार पुत्र हनुमानमल सोनी, निवासी वार्ड नं. 21 सरदारशहर ने अदालत में परिवाद पेश कर बताया कि उसका अभियुक्त मातादीन उर्फ अमित पुत्र डूंगरमल सोनी, निवासी गौशाला बास सरदारशहर के साथ पिछले चार–पांच वर्षों से सोने की जड़ाई का कामकाज चलता था। परिवादी के अनुसार उसने करीब 3 ग्राम 840 मिलीग्राम सोना अमानत के रूप में अभियुक्त को दिया था, जो उसके पास बाकी था। पिड़ित का आरोप है कि जब उसने अपना सोना वापस मांगा तो अभियुक्त ने सोना लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी दी कि यदि दोबारा सोना मांगा तो वह अपने जानकार अनुसूचित जाति या जनजाति के महिला व पुरुष से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देगा।मामले में न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।
    2
    प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर     में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः
11 मार्च सरदारशहर में अमानत के रूप में दिए गए सोने को लेकर विवाद का मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) सरदारशहर के आदेश के बाद पुलिस थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी सुनील कुमार पुत्र हनुमानमल सोनी, निवासी वार्ड नं. 21 सरदारशहर ने अदालत में परिवाद पेश कर बताया कि उसका अभियुक्त मातादीन उर्फ अमित पुत्र डूंगरमल सोनी, निवासी गौशाला बास सरदारशहर के साथ पिछले चार–पांच वर्षों से सोने की जड़ाई का कामकाज चलता था। परिवादी के अनुसार उसने करीब 3 ग्राम 840 मिलीग्राम सोना अमानत के रूप में अभियुक्त को दिया था, जो उसके पास बाकी था। पिड़ित का आरोप है कि जब उसने अपना सोना वापस मांगा तो अभियुक्त ने सोना लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी दी कि यदि दोबारा सोना मांगा तो वह अपने जानकार अनुसूचित जाति या जनजाति के महिला व पुरुष से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देगा।मामले में न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।
    user_Hanuman mediya
    Hanuman mediya
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • Churu शहर के मुख्य डाकघर स्थित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई Sukhram Chotia पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी में एक ईमेल मिला था, जिसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। #ChuruNews, #RajasthanNews, #BreakingNews, #BombThreat, #PassportOffice, #ChuruPolice, #SecurityAlert, #ISIThreat, #Churu, #RajasthanPolice, #LocalNews, #IndiaNews, #LatestNews, #NewsUpdate, #ChuruBreaking #INTERVIEWERINDIA
    1
    Churu शहर के मुख्य डाकघर स्थित Passport Seva Kendra को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीआई Sukhram Chotia पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर के स्टाफ को अंग्रेजी में एक ईमेल मिला था, जिसमें खुद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence से जुड़ा बताते हुए पांच साइनाइड से भरे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया गया। टीमों ने डाकघर और आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
फिलहाल पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
#ChuruNews, #RajasthanNews, #BreakingNews, #BombThreat, #PassportOffice, #ChuruPolice, #SecurityAlert, #ISIThreat, #Churu, #RajasthanPolice, #LocalNews, #IndiaNews, #LatestNews, #NewsUpdate, #ChuruBreaking #INTERVIEWERINDIA
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.