logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरदारशहर में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः 11 मार्च सरदारशहर में अमानत के रूप में दिए गए सोने को लेकर विवाद का मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) सरदारशहर के आदेश के बाद पुलिस थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी सुनील कुमार पुत्र हनुमानमल सोनी, निवासी वार्ड नं. 21 सरदारशहर ने अदालत में परिवाद पेश कर बताया कि उसका अभियुक्त मातादीन उर्फ अमित पुत्र डूंगरमल सोनी, निवासी गौशाला बास सरदारशहर के साथ पिछले चार–पांच वर्षों से सोने की जड़ाई का कामकाज चलता था। परिवादी के अनुसार उसने करीब 3 ग्राम 840 मिलीग्राम सोना अमानत के रूप में अभियुक्त को दिया था, जो उसके पास बाकी था। पिड़ित का आरोप है कि जब उसने अपना सोना वापस मांगा तो अभियुक्त ने सोना लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी दी कि यदि दोबारा सोना मांगा तो वह अपने जानकार अनुसूचित जाति या जनजाति के महिला व पुरुष से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देगा।मामले में न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।

on 11 March
user_Hanuman mediya
Hanuman mediya
सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
on 11 March

सरदारशहर में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर में अमानत के सोने को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्जः 11 मार्च सरदारशहर में अमानत के रूप में दिए गए सोने को लेकर विवाद का मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) सरदारशहर के आदेश के बाद पुलिस थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी सुनील कुमार पुत्र हनुमानमल सोनी, निवासी वार्ड नं. 21 सरदारशहर ने अदालत में परिवाद पेश कर बताया कि उसका अभियुक्त मातादीन उर्फ अमित पुत्र डूंगरमल सोनी, निवासी गौशाला बास

सरदारशहर के साथ पिछले चार–पांच वर्षों से सोने की जड़ाई का कामकाज चलता था। परिवादी के अनुसार उसने करीब 3 ग्राम 840 मिलीग्राम सोना अमानत के रूप में अभियुक्त को दिया था, जो उसके पास बाकी था। पिड़ित का आरोप है कि जब उसने अपना सोना वापस मांगा तो अभियुक्त ने सोना लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी दी कि यदि दोबारा सोना मांगा तो वह अपने जानकार अनुसूचित जाति या जनजाति के महिला व पुरुष से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देगा।मामले में न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को परिवादी विजेन्द्र कुमार निवासी रंवा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी व लोहे के सरियों से राजेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार को सिर, हाथ, पैरों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सिंघाना के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश, विशेषकर स्कूल से जुड़े विवाद का बदला लेने की बात भी कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी प्रदीप गुर्जर घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुर्जर (18 वर्ष), निवासी रंवा, से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को परिवादी विजेन्द्र कुमार निवासी रंवा ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के रतन सिंह अपने तीन साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी व लोहे के सरियों से राजेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में राजेश कुमार को सिर, हाथ, पैरों और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत सिंघाना के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश, विशेषकर स्कूल से जुड़े विवाद का बदला लेने की बात भी कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी प्रदीप गुर्जर घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गुर्जर (18 वर्ष), निवासी रंवा, से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सिंघाना थाना पुलिस ने ग्राम सुलताना अहीरान में हुए छोटूराम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दस्तयाब किया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने छोटूराम के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर घायल होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने 13 अप्रैल को मनीष कुमार, अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार किया, जबकि चौथा आरोपी जोनी, जो इलाज के दौरान अस्पताल में था, उसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    सिंघाना थाना पुलिस ने ग्राम सुलताना अहीरान में हुए छोटूराम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दस्तयाब किया।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने छोटूराम के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर घायल होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
टीम ने 13 अप्रैल को मनीष कुमार, अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार किया, जबकि चौथा आरोपी जोनी, जो इलाज के दौरान अस्पताल में था, उसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Taj Khan bhutto
    1
    Post by Taj Khan bhutto
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    2
    ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है
ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • *चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन* बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्य करने वाली संस्था *"टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन"* एवं *"मित्र एकता सेवा समिति"* के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के प्रतिबंध आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से, प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति से मनायेंगे।
    1
    *चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए संभागीय आयुक्त द्वारा बैनर का विमोचन*
बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन एवं मित्र एकता सेवा समिति की ओर से चाइनीज मांझे के बहिष्कार व इसके उपयोग पर  रोक लगाने का पोस्टर बैनर जारी किया गया है। जो शहर के विभिन्न सर्किलों पर लगायें जा रहें हैं। मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने  बताया कि विभिन्न अवसरों पर सामाजिक  कार्य करने वाली संस्था *"टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन"* एवं *"मित्र एकता सेवा समिति"*  के तत्वावधान में चलाए जा रहे चाइनीज मांझे के बहिष्कार अभियान के मद्देनजर बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन संस्थापक दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा  मित्र एकता सेवा समिति के संस्थापक सुनील दत्त नागल, कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी, सचिव सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, शाकिर हुसैन, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्य , मुस्कान खत्री, गायत्री गिरी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे  । इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि चाइनीज मांझे के  प्रतिबंध  आदेश जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जा चुके हैं। सभी लोग जानते हैं कि चाइनीज मांझा मानव एवं पक्षियों के लिए बहुत ख़तरनाक है में उक्त आदेश की आप लोगों के माध्यम से,  प्रेस ; मिडिया के माध्यम से एवं आमजन के माध्यम से पालना के लिए अपेक्षा करता हूं । बीकानेर स्थापना दिवस तथा अक्षय तृतीया पर्व आप सभी लोग खुशालता से मनाये । वहीं विजय कोचर ने बताया कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रति मुस्तैद है फिर भी हम लोग अपने स्तर पर चाइनीज मांझे के बहिष्कार के लिए हर स्तर जागरूकता अभियान जारी रखेंगे।  मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने कहा कि इस बार प्रशासन चाइनीज मांझे के प्रतिबंध को लेकर सख़्त है; प्रशासन का यह कार्य सफलतापूर्व क्रियान्वित होगा जिससे हम लोग आखातीज का पर्व सुख शांति  से मनायेंगे।
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by Dr.Sharwan
    1
    Post by Dr.Sharwan
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • झुंझुनूं, । राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना तथा मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाती है। शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं। झुंझुनूं पुलिस का यह प्रयास यह दर्शाता है कि पुलिस बल समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जवानों द्वारा किया गया यह रक्तदान आने वाले समय में कई जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
    1
    झुंझुनूं, । राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना तथा मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाती है।
शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।
झुंझुनूं पुलिस का यह प्रयास यह दर्शाता है कि पुलिस बल समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जवानों द्वारा किया गया यह रक्तदान आने वाले समय में कई जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन तथा थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पंकज सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ उदयपुरवाटी कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सावन वाला कुआं जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर तंग गलियों में भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सैनी पुत्र हरफुल सैनी निवासी सावन वाला कुआ, उदयपुरवाटी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 कागज की पुड़िया मिली, जिनमें अवैध स्मैक पाई गई, जिसका कुल वजन लगभग 1 ग्राम था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन तथा थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पंकज सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ उदयपुरवाटी कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सावन वाला कुआं जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर तंग गलियों में भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सैनी पुत्र हरफुल सैनी निवासी सावन वाला कुआ, उदयपुरवाटी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11 कागज की पुड़िया मिली, जिनमें अवैध स्मैक पाई गई, जिसका कुल वजन लगभग 1 ग्राम था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    1
    ईरान के डेयरी फार्म और वहां के किसानों की साफ-सफाई और शुद्धता दुनियाभर में मिसाल मानी जाती है
ईरान के कई ग्रामीण इलाकों में किसान पारंपरिक तरीकों से डेयरी का काम करते हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल बेहद साफ वातावरण में की जाती है, जिससे दूध की गुणवत्ता बेहतर रहती है।दूध, दही, घी और शहद जैसे उत्पाद बिना मिलावट के तैयार किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में ये चीजें खुले तौर पर बिकती हैं, लेकिन साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। बर्तनों से लेकर स्टोरेज तक हर चीज स्वच्छ रहती है।ईरान के किसान प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा महत्व देते हैं, इसलिए यहां के डेयरी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।यही वजह है कि वहां के लोग साफ-सफाई और ईमानदारी के साथ अपना काम करते हुए दिखते हैं, जो बाकी देशों के लिए भी एक सीख है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.