*कीरो की ढाणी में 421 कलश के साथ निकली विशाल भव्य शोभायात्रा* रियां बड़ी। रियां बड़ी शहर की कीरो की ढाणी में नवनिर्मित विशाल शिव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में 22 अप्रैल को 421 कलशों के साथ सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर आस्था, भक्ति और जनसहयोग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन के साथ मंदिर परिसर से जल भरने रवाना हुईं। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ढाणी के विभिन्न मार्गों से होती हुई कीरो की प्याऊ पहुंची तथा पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा का प्रमुख आकर्षण पूरे ढाणी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं पीले और लाल परिधानों में सुसज्जित होकर सिर पर कलश धारण किए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं जल भरने की विधि सम्पन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विधिवत आरंभ बुधवार से हवन कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रथम दिन 51 जोड़ों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में आहुति दी। सामाजिक एकता का संदेश इस भव्य आयोजन में ढाणी ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्व समाज की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश दिया। यह आयोजन केवल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता का भी संचार कर रहा है।
*कीरो की ढाणी में 421 कलश के साथ निकली विशाल भव्य शोभायात्रा* रियां बड़ी। रियां बड़ी शहर की कीरो की ढाणी में नवनिर्मित विशाल शिव मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में 22 अप्रैल को 421 कलशों के साथ सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर आस्था, भक्ति और जनसहयोग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाएं
सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन के साथ मंदिर परिसर से जल भरने रवाना हुईं। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ढाणी के विभिन्न मार्गों से होती हुई कीरो की प्याऊ पहुंची तथा पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा का प्रमुख आकर्षण पूरे ढाणी क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण
गूंज उठा। महिलाएं पीले और लाल परिधानों में सुसज्जित होकर सिर पर कलश धारण किए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं जल भरने की विधि सम्पन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विधिवत आरंभ बुधवार से हवन कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रथम दिन 51 जोड़ों ने भाग
लेकर धार्मिक अनुष्ठान में आहुति दी। सामाजिक एकता का संदेश इस भव्य आयोजन में ढाणी ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्व समाज की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश दिया। यह आयोजन केवल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता का भी संचार कर रहा है।
- रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान * अवैध खनन / परिवहन पर नागौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थान मे खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियो पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- मिर्धा महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न नागौर, 23 अप्रैल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर (राजस्थान सरकार) तथा श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समन्वयक मेजर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नवाचार और सृजनशीलता को सुरक्षित रखने के लिए आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शोध कार्यों को संरक्षित कर समाज को नई दिशा प्रदान करती है। वहीं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. रिछपाल सिंह ने मौलिकता और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम हैं और राज्य सरकार शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सत्रों में भारतीय पेटेंट अभिकर्ता डॉ. जगदीश लोहार ने पेटेंट और डिजाइन के माध्यम से नवाचार के विधिक संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। वहीं अधिवक्ता एवं स्वाश लीगल कंसल्टेंट की संस्थापक डॉ. भारती जैन ने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के महत्व को सरल भाषा में स्पष्ट किया। समापन सत्र में डॉ. हर्ष ईनाणियां ने कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेत (जीआई) को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. हरसुखराम छरंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. भूपेश बाजिया एवं प्रो. सुमित्रा सांगवा ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग डॉ. जगदीश झिंझा ने प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. अविनाश व्यास एवं डॉ. सुनील चौधरी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- रोशन मीणा के निर्देशानुसार जिला नागौर में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जसनगर पुलिस ने दौराने गश्त सरहद भैंसड़ा कलां एवं किरों की ढाणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। पुलिस द्वारा जब्त वाहनों को थाने में खड़ा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by रमेश सिंह1
- “गौ सम्मान की हुंकार: बाजारों से चौक तक जागा जनमानस, 27 अप्रैल को बड़ा जुटान”1
- अजमेर के नगीना बाग जतोई दरबार में निशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर मुफ्त उपचार का लाभ उठाया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने इस प्रयास की सराहना की।1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- रेन आचार्य सज्जनदास महाराज ने भजनलाल को शर्म आनी चाहिए, खुली चेतावनी दे दी संतो ने संतों की बनाई हुई सरकार मे संत ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित !! #भोपालगढ़ #bhopalgarh #iodhpur1