logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुरना (सौसर) *कागजों पर बने डैम, जमीन पर नहीं* *उटेकाटा में लाखों का घोटाला उजागर* *जांच में भ्रष्टाचार साबित, फिर भी सरपंच सुरक्षित* *दो डैम आज भी अस्तित्वहीन, पूरी राशि आहरित* *ग्रामीणों की शिकायतें फाइलों में दबी* *कलेक्टर–सीईओ की चुप्पी पर सवाल* *किसके संरक्षण में रुकी कार्रवाई?* *उटेकाटा का भ्रष्टाचार बना प्रशासन की अग्निपरीक्षा* पांढुरना जिले के सौसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उटेकाटा में स्टाफ डैम निर्माण के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में चार स्टाफ डैम के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि इनमें से दो डैम जमीन पर अस्तित्व में ही नहीं हैं, जबकि उनकी पूरी राशि आहरित कर ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की दो बार जांच हो चुकी है और दोनों ही जांचों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद आज तक संबंधित सरपंच के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम तथा जिला पंचायत सीईओ को कई बार लिखित शिकायतें देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में आरोपी सरपंच अब तक सुरक्षित है और प्रशासन कार्रवाई से क्यों बच रहा है। बाइट: 1. श्रवण पावनकर – पंच, उटेकाटा 2. सिद्धार्थ पटेल – एसडीएम, सौसर 3. लक्ष्मण नारायण धवले – ग्रामीण पांढुरना से AVB रिपोर्टर – रिंटू खान

17 hrs ago
user_Rintu Khan
Rintu Khan
Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

पांढुरना (सौसर) *कागजों पर बने डैम, जमीन पर नहीं* *उटेकाटा में लाखों का घोटाला उजागर* *जांच में भ्रष्टाचार साबित, फिर भी सरपंच सुरक्षित* *दो डैम आज भी अस्तित्वहीन, पूरी राशि आहरित* *ग्रामीणों की शिकायतें फाइलों में दबी* *कलेक्टर–सीईओ की चुप्पी पर सवाल* *किसके संरक्षण में रुकी कार्रवाई?* *उटेकाटा का भ्रष्टाचार बना प्रशासन की अग्निपरीक्षा* पांढुरना जिले के सौसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उटेकाटा में स्टाफ डैम निर्माण के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में चार स्टाफ डैम के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि इनमें से दो डैम जमीन पर अस्तित्व में ही नहीं हैं, जबकि उनकी पूरी राशि आहरित कर ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की दो बार जांच हो चुकी है और दोनों ही जांचों में अनियमितता व भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद आज तक संबंधित सरपंच के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम तथा जिला पंचायत सीईओ को कई बार लिखित शिकायतें देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में आरोपी सरपंच अब तक सुरक्षित है और प्रशासन कार्रवाई से क्यों बच रहा है। बाइट: 1. श्रवण पावनकर – पंच, उटेकाटा 2. सिद्धार्थ पटेल – एसडीएम, सौसर 3. लक्ष्मण नारायण धवले – ग्रामीण पांढुरना से AVB रिपोर्टर – रिंटू खान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे अमरवाड़ा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने अमरवाड़ा पुलिस को मंगलवार की शाम 5:00 बजे सूचना दी कि छात्रावास के पीछे किसी बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है जिसकी उम्र 75 वर्ष बताई जा रहीहै नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि महिला का शव लगभग दो-तीन दिन पुराना लग रहा है महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है नगर पालिका के शव नगर पालिका के शव वाहन की मदद से अमरवाड़ा के अस्पताल में शव को भेजा गया है और पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है और आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि महिला को जो कोई पहचानता हो सूचनादे
    1
    छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे 
अमरवाड़ा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने अमरवाड़ा पुलिस को मंगलवार की शाम 5:00 बजे सूचना दी कि छात्रावास के पीछे किसी बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है जिसकी उम्र 75 वर्ष बताई जा रहीहै नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि महिला का शव लगभग दो-तीन दिन पुराना लग रहा है महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है नगर पालिका के शव नगर पालिका के शव वाहन की  मदद से अमरवाड़ा के अस्पताल में शव को भेजा गया है और पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है और आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि महिला को जो कोई पहचानता हो सूचनादे
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गौकशी के आरोपी के ठिकानों पर चला बुलडोजर 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जा मुक्त
    2
    बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गौकशी के आरोपी के ठिकानों पर चला बुलडोजर 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जा मुक्त
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गौकशी के आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त* कुरई - कुरई थाना अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में गौकशी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादलपार में दबिश दी, जहां से करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को राजस्व विभाग भी हरकत में आया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम बादलपार पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खेत में बने अवैध टापरे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सीमांकन कर कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौकशी, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
    2
    *बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गौकशी के आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त*
कुरई - कुरई थाना अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में गौकशी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादलपार में दबिश दी, जहां से करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को राजस्व विभाग भी हरकत में आया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम बादलपार पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खेत में बने अवैध टापरे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सीमांकन कर कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौकशी, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *आरोपी के घर चले जे सी पी का पंजा* *राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई* *सरकारी भूमि से कब्जा हटाया अतिक्रमण मकान पर चलाया जेसीबी का पंजा* *मकान के समीप बने तालाब में मांस उतरते नजर आए* थाना कुरई बादलपार चौकी के अंतर्गत बादलपार मुख्यालय में आज राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई के चलते गौ मांस के आरोपियों के घर में जेसीबी का पंजा चलाया जिससे एक मकान को ध्वस्त किया गया है एवं दो आरोपी जाकिर खान एवं साबिर खान सगे भाई के कब्जे से खसरा नंबर 451 ,452 में से 3.61 एक्टर सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त किया गया एवं जांच में पाया गया कि मकान के समीप बने तालाब के पास बनी डोगरी में मांस के अवशेष तैरते नजर आए एवं अतिक्रमण से मुक्त भूमि कोजग्राम पंचायत बादलपार कब्जे में किया गया ।इस दौरान कुरई तहसीलदार आरपी परतेती, नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल, आर आई ,पटवारी के दल मौका में पहुंचकर पुलिस विभाग की सहायता से संयुक्त कार्यवाही की एवं तहसीलदार ने आगे बताया कि यह कम आगे जारी रहेगी।
    2
    *आरोपी के घर चले जे सी पी का पंजा*
*राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई*
*सरकारी  भूमि से कब्जा हटाया अतिक्रमण मकान पर चलाया जेसीबी का पंजा*
*मकान के समीप बने तालाब में मांस उतरते नजर आए*
थाना कुरई बादलपार चौकी के अंतर्गत बादलपार मुख्यालय में आज राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई के चलते गौ मांस के आरोपियों के घर में जेसीबी का पंजा चलाया जिससे एक मकान को ध्वस्त किया गया है एवं दो आरोपी जाकिर खान एवं साबिर खान  सगे भाई के कब्जे से खसरा नंबर 451 ,452 में से 3.61 एक्टर सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त किया गया एवं जांच में पाया गया कि मकान के समीप बने तालाब के पास बनी डोगरी में मांस के अवशेष तैरते नजर आए एवं अतिक्रमण से मुक्त भूमि कोजग्राम पंचायत बादलपार कब्जे में  किया गया ।इस दौरान कुरई तहसीलदार आरपी परतेती, नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल, आर आई ,पटवारी के दल मौका में पहुंचकर पुलिस विभाग की सहायता से संयुक्त कार्यवाही की एवं तहसीलदार ने आगे बताया कि यह कम आगे जारी रहेगी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 14 से 15 साल की बेटियों के लिए जरूरी खबर: प्रशासन ने शुरू किया यह खास अभियान!
    1
    14 से 15 साल की बेटियों के लिए जरूरी खबर: प्रशासन ने शुरू किया यह खास अभियान!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ *राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही* बादल पर में गौ मांस के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो आरोपियों के मकान जेसीबी का पंजा से गिराए एवं 9 एकड़ भूमिका अतिक्रमण से मुक्त और भी कार्यवाही जारी
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
*राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही*
बादल पर में गौ मांस के साथ गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो आरोपियों के मकान जेसीबी का पंजा से गिराए एवं 9 एकड़ भूमिका अतिक्रमण से मुक्त और भी कार्यवाही जारी
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • घंसौर में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, योजनाओं की जानकारी के साथ 30 सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र
    1
    घंसौर में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, योजनाओं की जानकारी के साथ 30 सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी तुलसीराम दोडके के मकान के समीप खतरनाक किंग कोबरा सांप का सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने सफल रेस्क्यू किया। मिली जानकारी अनुसार किंग कोबरा सांप की वज़ह से एक सप्ताह से परिजनों भय के साए में दिन रात काट रहे थे यह सांप कभी दिखाई देता तो कभी गायब हो जाता वहीं आज परिजनों ने नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने खतरनाक कोबरा सांप का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया वहीं परिजनों ने राहत की सांस ली।
    1
    आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी तुलसीराम दोडके के मकान के समीप खतरनाक किंग कोबरा सांप का सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने सफल रेस्क्यू किया। मिली जानकारी अनुसार किंग कोबरा सांप की वज़ह से एक सप्ताह से परिजनों भय के साए में दिन रात काट रहे थे यह सांप कभी दिखाई देता तो कभी गायब हो जाता वहीं आज परिजनों ने नगर के सर्प मित्र गुनवंत बरडे को सुचना दी मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने खतरनाक कोबरा सांप का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया वहीं परिजनों ने राहत की सांस ली।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.