*बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गौकशी के आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त* कुरई - कुरई थाना अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में गौकशी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादलपार में दबिश दी, जहां से करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को राजस्व विभाग भी हरकत में आया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम बादलपार पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खेत में बने अवैध टापरे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सीमांकन कर कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौकशी, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
*बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गौकशी के आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त* कुरई - कुरई थाना अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में गौकशी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादलपार में दबिश दी, जहां से करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को राजस्व विभाग भी हरकत में आया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम बादलपार पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खेत में बने अवैध टापरे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया
गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सीमांकन कर कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौकशी, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
- घंसौर में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, योजनाओं की जानकारी के साथ 30 सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र1
- वारासिवनी । वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन होने और उस पर कार्यवाही नहीं करवाने को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने ग्राम कटंगटोला, सिंगोड़ी व सिकंदरा रेत घाट पर अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने पूर्व मंत्री व वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वह रेत ठेकेदार के पार्टनर है, इसीलिए अपने पूरे विधायक व मंत्री कार्यकाल में वह कभी भी किसी भी रेत घाट पर नहीं गए थे। फिलहाल तो अवैध रेत उत्खनन के मामले में तीन घाटों पर जाने के बावजूद भी किसी भी ट्रैक्टर या डंपर वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई है।1
- मौक़े पर पहुंचे विधायक मधु भगत, फरार डम्पर को जल्द पकड़ने के दिए निर्देश।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- प्रेमानंद जी महाराज जी1
- "सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।" रोज़ाना ज्ञान की वीडियो और आपके क्षेत्र की खबरों 📰 के लिए ऊपर दिए गए लिंक से शुरू ऐप डाउनलोड करें।1
- गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान, ढाई एकड़ फसल व पाइप जले किसान ने पड़ोसी पर लापरवाही से आग लगाने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत सिवनी : जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीवाड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, साथ ही खेत में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए। मामले में किसान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भाटीवाड़ा निवासी किसान तेजराम पिता मूरतलाल सनोडिया (51 वर्ष) ने लखनवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खेत मंडवा रोड स्थित पटवारी हल्का नंबर 16, खसरा नंबर 152/1 रकबा 1.68 हेक्टेयर में स्थित है, जहां गेहूं की फसल लगी हुई थी। किसान के अनुसार उसके खेत के पास ही बैजनाथ बघेल का खेत है, जहां सरसों की फसल काटने के बाद नरवाई पड़ी हुई थी। आरोप है कि बुधवार 11 मार्च को सुबह करीब 11 बजे बैजनाथ बघेल ने अपने खेत में पड़ी नरवाई में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए तेजराम के खेत में पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसल में लग गई। आग लगने से करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 50 क्विंटल गेहूं का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा खेत में रखे प्लास्टिक के 8 पाइप भी आग में जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोकेश यादव और विनोद सनोडिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने थाने में नामजद शिकायत करते हुए हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति व हर्जाना दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- गौहत्या के आरोपियों पर चला बुलडोजर, आरोपियों का निकाला गया जुलूस1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1