पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने रेत ठेकेदार का पार्टनर होने का लगाया आरोप वारासिवनी । वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन होने और उस पर कार्यवाही नहीं करवाने को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने ग्राम कटंगटोला, सिंगोड़ी व सिकंदरा रेत घाट पर अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने पूर्व मंत्री व वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वह रेत ठेकेदार के पार्टनर है, इसीलिए अपने पूरे विधायक व मंत्री कार्यकाल में वह कभी भी किसी भी रेत घाट पर नहीं गए थे। फिलहाल तो अवैध रेत उत्खनन के मामले में तीन घाटों पर जाने के बावजूद भी किसी भी ट्रैक्टर या डंपर वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई है।
पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल पर विधायक विवेक विक्की पटेल ने रेत ठेकेदार का पार्टनर होने का लगाया आरोप वारासिवनी । वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन होने और उस पर कार्यवाही नहीं करवाने को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने ग्राम कटंगटोला, सिंगोड़ी व सिकंदरा रेत घाट पर अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने पूर्व मंत्री व वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वह रेत ठेकेदार के पार्टनर है, इसीलिए अपने पूरे विधायक व मंत्री कार्यकाल में वह कभी भी किसी भी रेत घाट पर नहीं गए थे। फिलहाल तो अवैध रेत उत्खनन के मामले में तीन घाटों पर जाने के बावजूद भी किसी भी ट्रैक्टर या डंपर वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई है।
- वारासिवनी । वारासिवनी नगर में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने की शिकायत पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भोजनालय व चौपाटियों में संचालित ठेले वालों की दुकान पर 12 मार्च को जाच अभियान चलाया गया। इस जाच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 13 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए और उपयोगकर्ता दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पंचनामा बनाया गया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमले के बाद पेट्रोलियम पदार्थो की किल्लत देश में होने के आसार को देखते हुए केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के मामले में सख्ती बरतनी प्रारंभ कर दी है। एक ओर तो केन्द्र सरकार द्वारा लगातार जनता को इस बात का आश्वासन दिया जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थो की कमी नहीं है। लेकिन वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर 21 दिनों के स्थान पर 25 दिनों में डिलीवरी के आदेश जारी कर दिये गये है।1
- मौक़े पर पहुंचे विधायक मधु भगत, फरार डम्पर को जल्द पकड़ने के दिए निर्देश।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- प्रेमानंद जी महाराज जी1
- good morning 🌄 Radhe krishna Jay shree Krishna Radhe radhe1
- *बादलपार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गौकशी के आरोपी के ठिकाने पर चला बुलडोजर, 9 एकड़ शासकीय जमीन कब्जामुक्त* कुरई - कुरई थाना अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में गौकशी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादलपार में दबिश दी, जहां से करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने गौकशी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को राजस्व विभाग भी हरकत में आया। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम बादलपार पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खेत में बने अवैध टापरे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर सीमांकन कर कार्रवाई करते हुए करीब 9 एकड़ शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौकशी, अवैध कब्जे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा।2
- पुलिस की तत्परता से लांजी के अपहरण कांड का 12 घंटे के भीतर हुआ खुलासा: 3 आरोपित गिरफतार 11 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 09.00 बजे ग्राम बकरामुण्डी के कटंगनाला के पास एक सफेद रंग की चार पहिया तूफान वाहन में सवार 04 व्यक्तियों द्वारा रूपयों के लेनदेन को लेकर केशोप्रसाद पिता पवन धामने उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घोटी चौकी सुलसुली थाना लांजी के साथ अश्लील गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना लांजी में तत्काल आरोपित जितेन्द्र उर्फ जीतू साहू एवं अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अपहृत व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अपहृत केशोप्रसाद धामने को सकुशल दस्तयाब किया और आरोपित को धमतरी से गिरफतार किया, जानकारी में यह बात सामने आयी कि आरोपित जितेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि उसने अपनी मंगेतर ज्योति बिल्हारे के साथ मिलकर वर्ष 2023 में केशोप्रसाद धामने को ब्याज पर रुपये दिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर रहा था। रुपये की वसूली के लिए दबाव बनाने की नियत से दोनों ने अपहरण की योजना बनाई। योजना के तहत ज्योति बिल्हारे ने फोन कर जितेन्द्र को लांजी बुलाया, जिसके बाद जितेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कटंगनाला के पास से सफेद रंग की तूफान वाहन में केशोप्रसाद का अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू साहू पिता अशोक साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी जिला धमतरी (छत्तीसगढ़), योगेश साहू पिता बेनीराम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी (छत्तीसगढ़) और महिला आरोपित ज्योति बिल्हारे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लांजी उनि दीप सिंह परमार के नेतृत्व में एएसआई महेश बिसेन, प्रधान आरक्षक पवन मर्सकोले, आरक्षक चेतन सोनी, आरक्षक आशुतोष राजपूत, आरक्षक सुजीत पाल एवं आरक्षक पवन धाकड़ की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- वारासिवनी । वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन होने और उस पर कार्यवाही नहीं करवाने को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने ग्राम कटंगटोला, सिंगोड़ी व सिकंदरा रेत घाट पर अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने पूर्व मंत्री व वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वह रेत ठेकेदार के पार्टनर है, इसीलिए अपने पूरे विधायक व मंत्री कार्यकाल में वह कभी भी किसी भी रेत घाट पर नहीं गए थे। फिलहाल तो अवैध रेत उत्खनन के मामले में तीन घाटों पर जाने के बावजूद भी किसी भी ट्रैक्टर या डंपर वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई है।1