गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान, ढाई एकड़ फसल व पाइप जले किसान ने पड़ोसी पर लापरवाही से आग लगाने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत सिवनी : जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीवाड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, साथ ही खेत में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए। मामले में किसान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भाटीवाड़ा निवासी किसान तेजराम पिता मूरतलाल सनोडिया (51 वर्ष) ने लखनवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खेत मंडवा रोड स्थित पटवारी हल्का नंबर 16, खसरा नंबर 152/1 रकबा 1.68 हेक्टेयर में स्थित है, जहां गेहूं की फसल लगी हुई थी। किसान के अनुसार उसके खेत के पास ही बैजनाथ बघेल का खेत है, जहां सरसों की फसल काटने के बाद नरवाई पड़ी हुई थी। आरोप है कि बुधवार 11 मार्च को सुबह करीब 11 बजे बैजनाथ बघेल ने अपने खेत में पड़ी नरवाई में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए तेजराम के खेत में पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसल में लग गई। आग लगने से करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 50 क्विंटल गेहूं का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा खेत में रखे प्लास्टिक के 8 पाइप भी आग में जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोकेश यादव और विनोद सनोडिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने थाने में नामजद शिकायत करते हुए हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति व हर्जाना दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- घंसौर में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, योजनाओं की जानकारी के साथ 30 सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र1
- वारासिवनी । वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन होने और उस पर कार्यवाही नहीं करवाने को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल पर रेत माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने ग्राम कटंगटोला, सिंगोड़ी व सिकंदरा रेत घाट पर अचानक छापामार कार्यवाही की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने पूर्व मंत्री व वारासिवनी क्षेत्र के पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वह रेत ठेकेदार के पार्टनर है, इसीलिए अपने पूरे विधायक व मंत्री कार्यकाल में वह कभी भी किसी भी रेत घाट पर नहीं गए थे। फिलहाल तो अवैध रेत उत्खनन के मामले में तीन घाटों पर जाने के बावजूद भी किसी भी ट्रैक्टर या डंपर वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करवाई गई है।1
- श्रमायुक्त ने प्रसारित किया इंटक का चुनाव उच्च न्यायलय के निर्देश पर श्रमायुक्त ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूपी का चुनाव प्रसारित कर1
- मौक़े पर पहुंचे विधायक मधु भगत, फरार डम्पर को जल्द पकड़ने के दिए निर्देश।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- प्रेमानंद जी महाराज जी1
- गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान, ढाई एकड़ फसल व पाइप जले किसान ने पड़ोसी पर लापरवाही से आग लगाने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत सिवनी : जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीवाड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, साथ ही खेत में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए। मामले में किसान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भाटीवाड़ा निवासी किसान तेजराम पिता मूरतलाल सनोडिया (51 वर्ष) ने लखनवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खेत मंडवा रोड स्थित पटवारी हल्का नंबर 16, खसरा नंबर 152/1 रकबा 1.68 हेक्टेयर में स्थित है, जहां गेहूं की फसल लगी हुई थी। किसान के अनुसार उसके खेत के पास ही बैजनाथ बघेल का खेत है, जहां सरसों की फसल काटने के बाद नरवाई पड़ी हुई थी। आरोप है कि बुधवार 11 मार्च को सुबह करीब 11 बजे बैजनाथ बघेल ने अपने खेत में पड़ी नरवाई में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए तेजराम के खेत में पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसल में लग गई। आग लगने से करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 50 क्विंटल गेहूं का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा खेत में रखे प्लास्टिक के 8 पाइप भी आग में जल गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोकेश यादव और विनोद सनोडिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने थाने में नामजद शिकायत करते हुए हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति व हर्जाना दिलाने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- गौहत्या के आरोपियों पर चला बुलडोजर, आरोपियों का निकाला गया जुलूस1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1