Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश की 6 बड़ी राजनीतिक खबरों में विपक्ष ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली बताया, वहीं पंजाब ब्लास्ट को लेकर भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बीच, अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और तेजस्वी यादव ने हार न मानने की बात कही।
Rajpath News
देश की 6 बड़ी राजनीतिक खबरों में विपक्ष ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली बताया, वहीं पंजाब ब्लास्ट को लेकर भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बीच, अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और तेजस्वी यादव ने हार न मानने की बात कही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हरदा में एक दिव्यांग किराना दुकानदार से हफ्ता वसूली कर दुकान में तोड़फोड़ करने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर पीड़ित दुकानदार से सरेआम माफी मंगवाई। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित भयमुक्त हुआ और इलाके में शांति स्थापित हुई।4
- देवास जिले के नेमावर में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब डीजे की तेज धुन पर नाचती बारात पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। खुशी और उत्साह के माहौल में चल रही "डांसिंग बारात" देखते ही देखते "भागम-भाग बारात" में बदल गई। बताया जा रहा है कि बाराती डीजे की बीट पर जमकर डांस कर रहे थे, तभी तेज आवाज और रोशनी से आसपास मौजूद मधुमक्खियां भड़क गईं और झुंड बनाकर लोगों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए बाराती सड़क छोड़ इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग जमीन पर लेट गए तो कुछ ने कपड़ों और गमछों से खुद को ढंककर बचाव किया।1
- कांग्रेस कमेटी द्वारा खलघाट नेशनल हाइवे पर किसानों पर महंगाई की मार को लेकर चक्काजाम आंदोलन।2
- *कन्नौद जनपद CEO से शिकायत की तो बूंद-बूंद पानी को तरसाने की मिली धमकी, बामनी खुर्द सचिव की दबंगई का ऑडियो वायरल* *कन्नौद जनपद CEO से शिकायत की तो बूंद-बूंद पानी को तरसाने की मिली धमकी, बामनी खुर्द सचिव की दबंगई का ऑडियो वायरल* कन्नौद (देवास)। शिकायत क्यों की, अब तुझे पानी नहीं मिलेगा, यह तुगलकी फरमान किसी राजा-महाराजा का नहीं, बल्कि जनपद पंचायत कन्नौद की ग्राम पंचायत बामनी खुर्द के एक सचिव का है। पीड़ित ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि घर में पानी नहीं आने पर उसने अपने हक के लिए CEO जनपद को फोन लगा दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर सचिव ने ग्रामीण को न केवल धमकाया, बल्कि उसे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाने और नल कनेक्शन काटने तक की चेतावनी दे डाली। *शिकायत की सजा के रूप में नल काटने की तैयारी* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो ने पंचायत राज के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ऑडियो में सचिव का लहजा किसी गुंडे की तरह सुनाई दे रहा है। वह पीड़ित ग्रामीण को तू-तड़ाक करते हुए कह रहा है कि, तू बड़ा अधिकारी बन रहा है, अब शिकायत की है तो तुझे पानी नहीं मिलेगा। कल पंचायत से अपना नल कटवा लेना और जो टैक्स की रसीद कटवाई है, उसके पैसे वापस ले जा। *कलेक्टर की 'रात्रि चौपाल की मंशा को लगा रहे पलीता* एक तरफ देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह गांव-गांव जाकर 'रात्रि चौपाल' लगा रहे हैं, जमीन पर सो रहे हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सस्पेंड कर जनता को यह भरोसा दिला रहे हैं कि प्रशासन उनके साथ है। लेकिन बामनी खुर्द में सचिव की यह दबंगई साफ दर्शाती है कि निचले स्तर पर बैठे कर्मचारियों को न तो वरिष्ठ अधिकारियों का खौफ है और न ही जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी। *बुनियादी हक छीनने की धमकी* स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन यहां शिकायत के बदले उस अधिकार को छीनने की धमकी दी जा रही है। सचिव ने ग्रामीण को डराने के लिए यहाँ तक कह दिया कि वह सरपंच को लेकर उसके घर आ रहा है। यह सीधे तौर पर प्रशासनिक पद का दुरुपयोग और पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला है। *जनता पूछ रही सवाल अब कहां करें शिकायत?* इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी दोनों है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि यदि पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाए, तो क्या बदले में उनका पानी बंद कर दिया जाएगा? ग्रामीणों ने अब कलेक्टर देवास और CEO जिला पंचायत से मांग की है कि इस 'दबंग' सचिव पर तत्काल कार्रवाई कर उसका निलंबन किया जाए ताकि भविष्य में कोई दूसरा कर्मचारी जनता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर सके।1
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत RPF महानिदेशक सोनाली मिश्रा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने उज्जैन पहुँचीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा रेलवे व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।4
- मध्य प्रदेश के कन्नौद में पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत दो अपहृत व्यक्तियों को मौत की धमकी की समय-सीमा से ठीक पहले सकुशल मुक्त कराया। प्रेम विवाह के बदले की भावना से हुए इस अपहरण में आरोपियों ने युवती को वापस न भेजने पर हत्या की धमकी दी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर हथियार और कार जब्त की, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।1
- मध्य प्रदेश के देवास जिले में, पानी की समस्या की शिकायत करने पर बामनीखुर्द के सरपंच और सचिव ने एक ग्रामीण को फोन पर धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनकी कथित 'दबंगई' का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें सत्ता के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। यह घटना जनप्रतिनिधियों के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- महू के ग्राम संतेर स्थित एमके होटल में एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार व पुलिस टीम ने फायर सेफ्टी का गहन निरीक्षण किया। यह जाँच सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी।1
- धार जिले के खलघाट टोल पर कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 5-6 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इस बड़े आंदोलन में 7 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कई विधायक शामिल हुए। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ किया गया।1